ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: टूलकिट मामला: कोर्ट ने दिशा रवि को एक दिन की पुलिस रिमांड में भेजा, दिल्ली पुलिस ने मांगी थी पांच दिन की कस्टडी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

टूलकिट मामला: कोर्ट ने दिशा रवि को एक दिन की पुलिस रिमांड में भेजा, दिल्ली पुलिस ने मांगी थी पांच दिन की कस्टडी

By @dmin
Published: February 22, 2021
Share
टूलकिट मामला: कोर्ट ने दिशा रवि को एक दिन की पुलिस रिमांड में भेजा, दिल्ली पुलिस ने मांगी थी पांच दिन की कस्टडी
टूलकिट मामला: कोर्ट ने दिशा रवि को एक दिन की पुलिस रिमांड में भेजा, दिल्ली पुलिस ने मांगी थी पांच दिन की कस्टडी
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। टूलकिट मामले में आरोपी दिशा रवि को सोमवार को दिल्ली में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया। दिशा की न्यायिक हिरासत की अवधि खत्म होने पर उसे अदालत में पेश किया गया। पटियाला हाउस कोर्ट ने दिशा रवि को एक दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा। दिल्ली पुलिस ने पांच दिनों की पुलिस कस्टडी की मांगी थी।
मालूम हो कि दिशा की जमानत पर मंगलवार को फैसला आने वाला है। जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान दिल्ली पुलिस ने उनकी अर्जी पर सख्त आपत्ति जताई थी। पुलिस ने अदालत के सामने तर्क रखा था कि जलवायु कार्यकर्ता दिशा रवि खालिस्तान समर्थकों के साथ मिलकर टूलकिट तैयार कर रही थी। इतना ही नहीं वह भारत को बदनाम करने और किसानों के प्रदर्शन की आड़ में देश में अशांति पैदा करने की वैश्विक साजिश का हिस्सा थी।
पुलिस ने कहा कि यह गंभीर मामला है। यह महज एक टूलकिट नहीं है। असली मंसूबा भारत को बदनाम करने और देश में अशांति पैदा करने का था। दिल्ली पुलिस ने आरोप लगाया कि रवि ने व्हाट्सएप पर हुई बातचीत, ईमेल और अन्य साक्ष्य मिटा दिए तथा वह इस बात से अवगत थी कि उसे किस तरह की कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।
वहीं बचाव पक्ष ने पुलिस के तर्को को खारिज करते हुए कहा कि दिशा को फर्जी मामले में फंसाया जा रहा है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश धर्मेंद्र राणा ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद जमानत अर्जी पर फैसला मंगलवार तक के लिए सुरक्षित रख लिया। 

गुस्ताखी माफ: छत्तीसगढ़ में माईबाप की जिम्मेदारी तय
ज्योतिबा एवं सावित्री बाई फूले के संदेश को घर-घर तक पहुंचाएं : भूपेश बघेल
shreekanchanpath 117 # 09 February 2025
आलिया की पहली हॉलीवुड फिल्म हार्ट ऑफ स्टोन की रिलीज डेट जारी, नेटफ्लिक्स ने किया ऐलान
किसानों से झूठ बोलने वाले लोग उनके कंधे पर बंदूक रखकर चला रहे हैं – पीएम मोदी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Clear the way for 90 tap water schemes in the district जिले में 90 नलजल योजनाओं का रास्ता साफ… मिशन की बैठक में लिया गया निर्णय…. 26 हजार से अधिक घरों में नल कनेक्शन दिया जाएगा
Next Article Railway breaking: Facility of Superfast weekly special express 28 मार्च तक बढ़ाई गई हैदराबाद-रक्सौल स्पेशल ट्रेन का परिचालन… इन दो ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त कोच

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?