ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मार्च से 60 से अधिक उम्र वाले लोगों को लगेगी कोरोना वैक्सीन, सबके लिए नहीं होगी मुफ्त : रिपोर्ट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

मार्च से 60 से अधिक उम्र वाले लोगों को लगेगी कोरोना वैक्सीन, सबके लिए नहीं होगी मुफ्त : रिपोर्ट

By @dmin
Published: February 22, 2021
Share
मार्च से 60 से अधिक उम्र वाले लोगों को लगेगी कोरोना वैक्सीन, सबके लिए नहीं होगी मुफ्त : रिपोर्ट
मार्च से 60 से अधिक उम्र वाले लोगों को लगेगी कोरोना वैक्सीन, सबके लिए नहीं होगी मुफ्त : रिपोर्ट
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में कोरोना वायरस को हराने के लिए साल की शुरुआत में टीकाकरण कार्यक्रम की शुरुआत की जा चुकी है। अब जल्द ही टीकाकरण के दूसरे चरण की शुरुआत होगी। इसमें 60 वर्ष और उससे अधिक उम्र के लगभग 27 करोड़ लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया जाएगा। इस चरण को दो समूहों में बांटा गया है। एक समूह को मुफ्त टीका लगेगा जबकि दूसरे समूह को टीके के लिए भुगतान करना होगा।

दोनों समूहों का टीकाकरण अगले महीने की शुरुआत में शुरू होगा। इसमें 60 वर्ष से अधिक आयु वाले लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी। वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि सरकार ने यह भी तय किया है कि टीकाकरण के दूसरे चरण में लाभार्थी मतदाता सूची के अनुसार जिस राज्य में रहते हैं उसे छोड़कर अलग राज्य को भी चुन सकते हैं।
द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, सरकार के एक सूत्र ने बताया, ‘दो पूर्व-परिभाषित समूह होंगे (टीकाकरण के अगले चरण में)। सरकार परिभाषित करेगी कि किस समूह को मुफ्त में खुराक (वैक्सीन) मिलेगी। पंजीकरण करते समय लाभार्थियों को पता चलेगा कि वे  मुफ्त टीकाकरण के पात्र हैं या नहीं।
सूत्र ने कहा, ‘किसे मुफ्त में वैक्सीन मिलेगी और किसे इसका खर्च वहन स्वयं करना होगा, इसके बारे में जल्द ही अंतिम विवरण साझा किया जाएगा। बता दें कि टीकाकरण के पहले चरण की शुरुआत 16 जनवरी से हुई थी। इसमें केंद्र सरकार ने स्वास्थ्य और प्राथमिक कर्मियों के प्राथमिकता समूहों को टीका लगाने का पूरा खर्च खुद उठाया था।
अधिकारियों ने कहा कि टीकाकरण का अगला चरण ‘मार्च के पहले हफ्ते में शुरू होगा। उन्होंने कहा, ‘प्राथमिकता समूह 50 वर्ष और उससे अधिक वाला होगा। इस समूह के अंदर 60 वर्ष और उससे अधिक को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्हें पहले पंजीकरण करवाना होगा। सूत्रों ने कहा कि अगले चरण में स्व-पंजीकरण करते समय लाभार्थियों द्वारा दी गई जानकारी को मतदाता सूची और आधार के डाटा के आधार पर जांचा जाएगा।
इसी बीच केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने राज्यों को टीकाकरण की गति बढ़ाने और हर हफ्ते कम से कम चार दिन टीकाकरण करने के लिए पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने कहा है कि सभी सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं को कोल्ड चेन प्वाइंट्स में मैप (खाका तैयार करना) किया जा रहा है, इन्हें राज्यों द्वारा अंतिम रूप दिया जा रहा है।

महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ ने भी माना ऑक्सीजन की कमी से मौत नहीं, संजय राउत के दावे को भी ठहराया गलत
शास्त्री अस्पताल के मरीजों को बांटे फल, गरीबों को दिया भोजन…. भिलाई शहर जिला कांग्रेस ने कुछ इस तरह से मनाया सीएम भूपेश बघेल का जन्मदिन
आरटीई के तहत् पात्र बच्चों का स्कूलों में हो प्रवेश, कलेक्टर अभिजीत सिंह ने कहा- गरीब बच्चों को मिलना चाहिए शिक्षा का अवसर
छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर में तीन दिवसीय स्वास्थ्य परीक्षण शिविर 18 मार्च से, विस अध्यक्ष व सीएम साय की उपस्थिति में होगा शुभारंभ
राज्य में दो साल में बने 8 लाख से अधिक मकान, केन्द्रीय मंत्री शिवराज ने कहा- छत्तीसगढ़ अन्य राज्यों के लिए रोल मॉडल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article फिर जारी नहीं हो सका शबनम का डेथ वारंट, जानिए इस बार क्या रही वजह शबनम की फांसी रोकने के लिए अयोध्या से उठी मांग, महंत परमहंस दास बोले-महिला को फांसी दी तो आएंगी आपदाएं
Next Article कोविड टीकाकरण ने प्रदेश में लिया जन-आंदोलन का रूप : सक्रिय टीकाकरण साइट्स की संख्या के लिहाज से छत्तीसगढ़ देश में चौथे स्थान पर पुडुचेरी में गिरी कांग्रेस की सरकार…. मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने खोया विश्वासमत खोया…. चर्चा के दौरान साधा केन्द्र पर निशाना
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?