ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: धर्मस्व मंत्री ताम्रध्वज साहू ने किया राजिम माघी पुन्नी मेला स्थल का निरीक्षण, कहा – इस बार साधुओं को निमंत्रण नहीं… महाशिवरात्रि पर शामिल होंगे सीएम बघेल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

धर्मस्व मंत्री ताम्रध्वज साहू ने किया राजिम माघी पुन्नी मेला स्थल का निरीक्षण, कहा – इस बार साधुओं को निमंत्रण नहीं… महाशिवरात्रि पर शामिल होंगे सीएम बघेल

By @dmin
Published: February 20, 2021
Share
Residential scheme: Those who took temporary allotment did not submit documents
Residential scheme: Those who took temporary allotment did not submit documents
SHARE

भिलाई। धर्मस्व, पर्यटन ,लोक निर्माण, गृह एवं जिले के प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू ने शनिवार को करीब डेढ़ घंटे राजिम मेला स्थल का चारों ओर घूमकर निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस बार मेले के लिए साधु संतों को पृथक से निमंत्रण नहीं दिया जाएगा। जिन साधुओं को आना है वे स्वयं आ सकते हैं। वहीं धर्मस्व मंत्री ने यह भी कहा कि राजिम माघी पुन्नी मेला के पहले दिन विधानसभा अध्यक्ष आएंगे, जानकी जयंती के दिन राज्यपाल तथा महाशिवरात्रि के दिन सीएम भूपेश बघेल शामिल होंगे। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि राजिम माघी पुन्नी मेला में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, इसमें केवल छत्तीसगढ़ के कलाकारों को ही बुलाया जाएगा।
राजिम पहुंचे धर्मस्व मंत्री ताम्रध्वज साहू ने मुख्य मंच को व्यवस्थित बनाने, लोगों और कलाकारों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए तैयार करने के निर्देश दिए। मंत्री साहू ने कहा कि इस वर्ष सीमित मात्रा में सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे जो स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किए जाएंगे। इसी तरह महानदी पूजा आरती के लिए भी 3 दिन स्थानीय पुजारी एवं समिति द्वारा पूजा आरती की जाएगी। धर्मस्वमंत्री ने कहा कि सीमित मात्रा में विभागीय स्टाल लगाए जाएंगे ताकि शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी आम लोगों को मिल सके। उन्होंने कहा कि कुंड स्थल पर मूर्ति भी लगाई जाएगी।
मंत्री साहू ने कुलेश्वर महादेव मंदिर और लोमश ऋषि आश्रम से कल्पवास तक पैदल घूम कर निरीक्षण किया। इस दौरान कुलेश्वर महादेव के दर्शन भी किए। उन्होंने लोमश ऋषि आश्रम की ओर से आने वाले मार्ग का डामरीकरण और कंक्रीटकरण करने के निर्देश पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों को दिए हैं। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पत्थर से बनाये जा रहे 3 मीटर चौड़े सड़क का निरीक्षण किया। मंदिर तक आने जाने के लिए कुल 12 मीटर चौड़ी रेत का सड़क बनाया जा रहा है। कुलेश्वर महादेव दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए के शेड और शौचालय, यूरिनल की व्यवस्था महिला पुरुष दोनों के लिए अलग-अलग किया जाएगा। इसी तरह पीने की पानी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। मेला स्थल में तीन तरफ डोम बनाए जाएंगे जो श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित रहेगा और विश्राम स्थल के काम आएगा उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सुझाव को भी ध्यान में रखकर आयोजन करने के निर्देश दिए हैं। निरीक्षण के दौरान दौरान गरियाबंद कलेक्टर निलेश क्षीरसागर, पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल, जिला पंचायत सीईओ चंद्रकांत वर्मा, जनपद अध्यक्ष फिंगेश्वर पुष्पा साहू, अपर कलेक्टर जेआर चौरसिया एवं रायपुर अपर कलेक्टर एनआर साहू, अनुविभागीय अधिकारी जीडी वाले, विकास तिवारी सहित अन्य मौजूद रहे।

बिग ब्रेकिंग : पीसीसी की अहम् बैठक में शुरू हुई चुनावी एक्सरसाइज, देर रात बैठेगी चुनाव समिति, नामों को दिया जाएगा फायनल टच
छत्तीसगढ़ में मेदांता अस्पताल और वरुण बेवरेजेस संयंत्र की स्थापना का प्रस्ताव, मुख्यमंत्री से निवेशकों ने की मुलाकात
ग्रामीण महिलाएं स्व-सहायता समूह से जुड़कर आर्थिक रूप से हो रही हैं सशक्त
वेदांता एल्यूमिनियम ने गुजरात अल्कालीज़ एंड कैमिकल्स लिमिटेड के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए
सीएम बघेल ने भाजपा पर लगाया राम मंदिर के बहाने राजनीति करने का आरोप, बोले-हमने कभी नहीं की राम पर पॉलिटिक्स
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article High level review of preparations for paddy procurement दुष्कर्म पीडि़तों को न्याय दिलाने में छत्तीसगढ़ पुलिस देश में सबसे आगे: कहीं दो दिन में पेश किया चालान, तो कहीं एक माह में ही हुई आजीवन कारावास की सजा
Next Article श्रीकंचनपथ 129 # 20 february 2021

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?