ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने जनपद गौरव समारोह में कोरोना वारियर्स का किया सम्मान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedRaipur

गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने जनपद गौरव समारोह में कोरोना वारियर्स का किया सम्मान

By @dmin
Published: February 19, 2021
Share
गृह मंत्री कल बेमेतरा जिले में विभिन्न कार्यों का भूमिपूजन और शुभारंभ करेंगे
गृह मंत्री कल बेमेतरा जिले में विभिन्न कार्यों का भूमिपूजन और शुभारंभ करेंगे
SHARE

दुर्ग । गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने आज दुर्ग जनपद पंचायत परिसर में जनपद गौरव समारोह में कोरोनावरियर्स का सम्मान किया। साथ ही दुर्ग जनपद में अच्छा काम कर रहे अधिकारी कर्मचारियों तथा जनप्रतिनिधियों का भी सम्मान किया। इस मौके पर गृहमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि ग्रामीण विकास में सरपंच एवं पंचों की अहम भागीदारी है। उन्होंने कहा कि सरपंच एवं जनप्रतिनिधि अपने संकल्प से ग्रामीण विकास को नई ऊंचाइयां दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में निर्माण कार्यों के चयन में ग्रामीणों की राय से बेहतर कार्यों का चुनाव हो सकता है। उन्होंने कहा कि अधिकतर ग्रामीण जिन कार्यों की मांग कर रहे हैं, उन कार्यों को प्राथमिकता देते हुए उनके स्वीकृति के लिए प्रयास करना चाहिए।

गृह मंत्री ने कहा कि सरपंच एवं प्रतिनिधियों को लगातार ग्रामीणों से सलाह करनी चाहिए तथा उनके फीडबैक के मुताबिक कार्य करने की कोशिश करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हमेशा यह होता है कि स्थानीय स्तर पर समस्याओं की समझ अधिक होती है तथा वह अपने गांव के लिए ज्यादा उपयोगी कार्यों का चयन कर सकते हैं क्योंकि उनके पास स्थानीय फीडबैक अधिक होता है। उन्होंने कहा कि आप की ओर से अपने क्षेत्र के विकास के लिए जिस तरह के कार्य आएंगे, उन्हें स्वीकृत किए जाने के पूरे प्रयास किए जाएंगे। इस मौके पर गृह मंत्री ने कहा कि आज जनपद गौरव समारोह में आकर बहुत अच्छा लग रहा है। मैंने भी अपनी शुरुआत आप लोगों की तरह से की थी। दुर्ग ब्लॉक में खूब दौरे किए। लोगों की समस्याएं समझी और उन्हें हल करने की दिशा में कार्य किया। आप लोग भी ऐसा ही कार्य कर रहे हैं। आप लोग जितना अधिक जन आकांक्षाओं को पूरा करेंगे। जनता का विश्वास आपके ऊपर उतना ही बढ़ेगा और इस तरह से नेतृत्व का बेहतर गुण आपके अंदर विकसित होता जाएगा। इस मौके पर गृहमंत्री ने कोरोनावरियर्स का सम्मान किया । मंत्री ने कहा कि आप सभी के दृढ़ संकल्प से एवं कोरोना काल में किए गए बेहतरीन कार्य के चलते कोरोना संक्रमण को रोकने में बड़ी मदद मिली। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शालिनी यादव एवं जनपद पंचायत अध्यक्ष देवेंद्र देशमुख भी उपस्थित थे।

गृह मंत्री ने इस अवसर पर हितग्राही मूलक सामग्रियों का वितरण भी किया तथा तथा बिहान बाजार का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि स्व-सहायता समूह की महिलाओं के उत्पादों के लिए अधिकाधिक मार्केटिंग प्लेटफार्म उपलब्ध कराए जाएं ताकि इनका कार्य और तेजी से बढ़ाया जा सके।

सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता : सुकमा में 6 नक्सली गिरफ्तार… ब्लास्ट सहित कई की घटनाओं में थे शामिल
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने चार नगर पालिकाओं में मोर संगवारी योजना का किया विस्तार
आयुक्त ने सुपर वायजर को दिया विशेष अधिकार, खुले में कचरा फेकने वालो से वसूल करेगा जुर्माना
घर पर आसानी से तैयार किए जा सकते हैं ड्राई शैंपू, जानिए 5 तरीके
कोरोना की टेस्टिंग तेज करने जिला प्रशासन की कवायद: 21 लैब टेक्नीशियनों की हुई नियुक्ति
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 7.5 मापी गई तीव्रता उत्तराखंड के कई इलाकों में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 4.0 रही तीव्रता
Next Article रिसाली निगम ने दो साल में की 15 वर्षों के विकास की बराबरी…. मोटर साइकिल चलाकर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू रिसाली निगम के वार्डों तक पहुचेंगे धर्मस्व मंत्री श्री साहू कल राजिम माघी पुन्नी मेला स्थल का करेंगे निरीक्षण

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?