ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मंगल ग्रह की सतह पर उतरे पर्सेवरेंस रोवर ने भेजी अपनी पहली सेल्फी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedWorld

मंगल ग्रह की सतह पर उतरे पर्सेवरेंस रोवर ने भेजी अपनी पहली सेल्फी

By @dmin
Published: February 19, 2021
Share
मंगल ग्रह की सतह पर उतरे पर्सेवरेंस रोवर ने भेजी अपनी पहली सेल्फी
मंगल ग्रह की सतह पर उतरे पर्सेवरेंस रोवर ने भेजी अपनी पहली सेल्फी
SHARE

वर्ल्ड डेस्क/केप केनवरल (एजेंसी). नासा के पर्सेवरेंस रोवर ने मंगल की सतह पर गुरुवार देर रात को सफलतापूर्वक लैंडिंग कर ली है। पर्सेवेरेंस रोवर ने जेजेरो (Jezero) नामक एक 820 फुट गहरे क्रेटर पर लैंडिंग की, साथी ही अपनी पहली सेल्फी दुनिया के साथ साझा की। नासा की ये कोशिश लाल ग्रह पर मनुष्य को बसाने की उम्मीदों को लेकर बेहद अहम कदम है। नासा के कई वैज्ञानिकों ने मंगल ग्रह पर उतरने वाले पर्सेवरेंस रोवर की लैंडिंग को लेकर काफी चिंता जताई थी लेकिन इस मिशन का नेतृत्व कर रही स्वाति मोहन के जेजेरो क्रेटर पर सफलतापूर्वक लैंड करने की पुष्टि करने के बाद उनकी ये चिंता, उत्साह में बदल गई।

Safe on Mars. https://t.co/heoYjkwfty

— NASA's Perseverance Mars Rover (@NASAPersevere) February 18, 2021

पर्सेवरेंस रोवर के आधिकारिक ट्विटर हैंडल की ओर से एक ट्वीट किया गया, इसमें रोवर के सफल लैंडिंग की पुष्टि की गई और कैप्शन में लिखा ‘टचडाउन कंफर्म्ड’। लैंडिंग के साथ ही पर्सेवरेंस रोवर ने मंगल ग्रह की पहली तस्वीर सबके साथ साझा की। नासा के पर्सेवरेंस रोवर ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया और लिखा कि हेलो, दुनिया। मेरे हमेशा के लिए घर का पहला नजारा। इसके अलावा दूसरे ट्वीट में पीछे का नजारा भी दिखाया है। सफल लैंडिंग के बारे में धरती तक सिग्नल पहुंचने में साढ़े ग्यारह मिनट का समय लगा और यह समाचार मिलते ही तनाव का माहौल खत्म हो गया।

Hello, world. My first look at my forever home. #CountdownToMars pic.twitter.com/dkM9jE9I6X

— NASA's Perseverance Mars Rover (@NASAPersevere) February 18, 2021

यान नियंत्रक स्वाति मोहन ने घोषणा की कि सतह पर पहुंचने की पुष्टि हुई। पर्सेवरेंस रोवर मंगल की सतह पर सुरक्षित तरीके से पहुंच चुका है। पिछले एक सप्ताह में मंगल के लिए यह तीसरी यात्रा है। इससे पहले सऊदी अरब अमीरात और चीन के एक-एक यान भी मंगल के पास की कक्षा में प्रवेश कर गए थे। पर्सेवरेंस रोवर को 30 जुलाई 2020 को लॉन्च किया गया था। यह रोवर मंगल ग्रह की सतह पर सूक्ष्मजीवी जीवन के संकेतों की खोज करेगा और साथ ही टूटी हुई चट्टान और धूल के नमूने एकत्र करेगा। इन नमूनों को आने वाले समय में एक और अभियान के जरिए धरती पर वापस लाया जाएगा। जानकारी के अनुसार इस दूसरे अभियान के माध्यम से इन नमूनों को साल 2031 में धरती पर लाया जाएगा। मंगल ग्रह पर पर्सेवरेंस रोवर भूविज्ञान और जलवायु का पता लगाएगा। यह नासा का पांचवां रोवर है। 

उन्नत तकनीक से खेती कर किसान चिंतामणी ने बढ़ाई अपनी आमदनी
विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रक्तदाताओं का सम्मान समारोह
बाबा भोरमदेव मंदिर के फल-फूलों से समूह की महिलाओं ने बनाया हर्बल गुलाल
शोभायात्रा: श्रीराम के जयघोष से गूंज उठी राजधानी रायपुर , चारों दिशाओं से निकली यात्रा पर बरसे फूल
Big news : छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के साथ पकड़ाया कांग्रेस नेता, दो महिला नक्सलियों का इलाज कराने जा रहा था वारंगल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Corona Big Breaking: Baba Ramdev launches coronil pill, claims to be effective in clinical test बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि आयुर्वेद ने लॉन्च की कोरोना की नई दवा, स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन और नितिन गडकरी भी रहे मौजूद
Next Article व्यापारियों के संगठन ने की अमेजन पर प्रतिबंध लगाने की मांग, कंपनी पर लगाया ये आरोप व्यापारियों के संगठन ने की अमेजन पर प्रतिबंध लगाने की मांग, कंपनी पर लगाया ये आरोप

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?