ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: करीब आठ माह के निचले स्तर पर पहुंचा सोना वायदा, लगातार पांचवें दिन आई गिरावट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BusinessFeatured

करीब आठ माह के निचले स्तर पर पहुंचा सोना वायदा, लगातार पांचवें दिन आई गिरावट

By @dmin
Published: February 17, 2021
Share
SHARE

बिजनेस डेस्क (एजेंसी)। कमजोर वैश्विक दरों के अनुरूप आज भारत में सोने की वायदा कीमत में लगातार पांचवें दिन गिरावट आई। इसके साथ ही सोने की कीमतें आज करीब आठ महीने के निचले स्तर के करीब आ गईं। एमसीएक्स पर अप्रैल का सोना वायदा 0.27 फीसदी गिरकर 46772 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा, जो जून के सबसे निचले स्तर के करीब है। चांदी वायदा में बढ़त आई और यह 69,535 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। वैश्विक दरों में हालिया गिरावट और बजट 2021 में आयात शुल्क में कटौती की घोषणा से भारत में सोने की दरें कम हुई हैं। अगस्त में सोना 56,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया था।

वैश्विक बाजारों में इतना रहा दाम
वैश्विक बाजारों में मजबूत अमेरिकी डॉलर के बीच सोने की कीमतें दो सप्ताह के निचले स्तर पर आ गईं। हाजिर सोना 0.2 फीसदी गिरकर 1,791.36 डॉलर प्रति औंस रहा। चांदी 0.1 फीसदी की गिरावट के साथ 27.20 डॉलर पर आ गई। अन्य कीमती धातुओं में, प्लैटिनम 0.2 फीसदी गिरकर 1,258.56 डॉलर तक आ गया और पैलेडियम 0.5 फीसदी गिरकर 2,372.45 डॉलर हो गया। प्लेटिनम में इस साल 18 फीसदी की वृद्धि हुई है।

इतना कम हुआ सोने-चांदी पर आयात शुल्क 
सरकार ने एक फरवरी को सोने और चांदी पर आयात शुल्क में कटौती की घोषणा की। इस कदम से घरेलू बाजार में इन मूल्यवान धातुओं की कीमतों को नीचे लाने में मदद मिलेगी तथा रत्न एवं आभूषण निर्यात को बढ़ावा मिलेगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2021-22 का बजट पेश करते हुए कहा कि, ‘वर्तमान में सोना और चांदी पर 12.5 फीसदी सीमा शुल्क लगाया जाता है। चूंकि, जुलाई 2019 में शुल्क 10 फीसदी से बढ़ा दिया गया था, इसलिए कीमती धातुओं के मूल्य में तेजी से वृद्धि हुई, इसे पिछले स्तर के करीब लाने के लिए हम सोना और चांदी पर सीमा शुल्क को युक्तिसंगत बना रहे हैं।Ó

आभूषण उद्योग ने किया स्वागत
आभूषण उद्योग ने इस कदम का स्वागत करते हुए कहा है कि यह खुदरा मांग को बढ़ावा दे सकता है और दुनिया के दूसरे सबसे बड़े सर्राफा उपभोक्ता में तस्करी पर अंकुश लगा सकता है। विश्लेषकों का कहना है कि भारत से सोने की मांग बढऩे से वैश्विक कीमतों को सहारा मिल सकता है।

लोगों ने की अमृत मिशन, राशन दुकानों की शिकायत… विधायक वोरा ने कहा- नागरिकों की मूलभूत सुविधा के लिए प्रशासनिक कसावट आवश्यक
सुपर 30 के आनंद कुमार ने छत्तीसगढ़ के युवाओं को सफलता का मंत्र, सरकारी योजनाओं को सराहा, कहा- यहां का भविष्य उज्ज्वल
दिवाली पर नहीं होगी आतिशबाजी, हाई कोर्ट ने बिक्री और इस्तेमाल पर लगाई रोक
बाप की हवस का शिकार हुई मासूम, सच्चाई सामने आई तो मां ने दर्ज कराई शिकायत… आरोपी पिता फरार
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब, सीएम साय हुए शामिल… निभाई दही-हांडी की परंपरा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article शासन की अनुमति के बिना किसी भी निजी लैब या अस्पताल में रैपिड एंटीबॉडी टेस्ट नहीं पिछले 24 घंटे में सामने आए 11,610 नए मामले, 100 मरीजों ने तोड़ा दम
Next Article स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्पेशल ट्रेन में मिला 1.4 करोड़ रुपए से भरा बैग स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्पेशल ट्रेन में मिला 1.4 करोड़ रुपए से भरा बैग

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?