ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जम्मू-कश्मीर: हालात का जायजा लेने घाटी पहुंचा विदेशी प्रतिनिधियों का दल, किया गया पारंपरिक स्वागत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

जम्मू-कश्मीर: हालात का जायजा लेने घाटी पहुंचा विदेशी प्रतिनिधियों का दल, किया गया पारंपरिक स्वागत

By @dmin
Published: February 17, 2021
Share
Big Army success: Eight terrorists wiped out in 32 hours, five in Shopian and three in Avantipora
Big Army success: Eight terrorists wiped out in 32 hours, five in Shopian and three in Avantipora
SHARE

श्रीनगर/नई दिल्ली (एजेंसी)। कश्मीर में जिला विकास परिषद चुनावों के बाद यूरोप और अफ्रीका के प्रतिनिधियों का एक दल आज दो दिवसीय दौरे पर घाटी पहुंच गया है। यहां उनका पारंपरिक रूप से स्वागत किया गया। अधिकारियों ने बताया कि दो दिवसीय दौरे के दौरान यह प्रतिनिधि मंडल 5 अगस्त, 2019 को अनुच्छेद 370 की समाप्ति और राज्य का दर्जा समाप्त होने के बाद केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन द्वारा किए गए विकास कार्यों के बारे में जानकारी लेगा। इसके अलावा डीडीसी के नव-निर्वाचित सदस्य कुछ प्रमुख नागरिकों और प्रशासनिक सचिवों के साथ बैठकें भी करेंगे। 

Jammu and Kashmir: A batch of foreign envoys arrived in Srinagar today for a visit to the union territory.

Envoys from 24 nations are part of the delegation visiting the UT. pic.twitter.com/Z1if49qIXN

— ANI (@ANI) February 17, 2021

प्रतिनिधिमंडल गुरूवार को जम्मू में उपराज्यपाल से भी मुलाकात करेगा। इस दल में राजनयिकों के अलावा विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि भी शामिल हैं।
अधिकारियों ने बताया कि इन प्रतिनिधियों को एक प्रजेंटेशन के जरिए यह दिखाया जाएगा कि कैसे पंचायतों को वित्तीय अधिकार देकर उन्हें सशक्त बनाया गया है। कश्मीर घाटी में कानून-व्यवस्था की स्थिति से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी इस दल को सुरक्षा स्थिति के बारे में जानकारी देंगे। इसमें विशेष रूप से पाकिस्तान द्वारा नियंत्रण रेखा के माध्यम से आतंकवादियों को धकेलने के प्रयास और लगातार संघर्ष विराम उल्लंघन के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। 
दूसरे दिन यह प्रतिनिधिमंडल जम्मू का दौरा करेगा। जहां वे डीडीसी सदस्यों और कुछ सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के अलावा उप राज्यपाल से भी मुलाकात करेंगे। अधिकारियों ने इस दौरे को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर पाकिस्तान द्वारा किए जा रहे कुप्रचार से निपटने के लिए की जा रही कूटनीतिक कवायद बताया है।

Jammu and Kashmir: A batch of foreign envoys arrive in Srinagar for a visit to the union territory. pic.twitter.com/obKQSn5kgo

— ANI (@ANI) February 17, 2021

दो प्रतिनिधिमंडल पहले भी कर चुके हैं दौरा
पिछले साल, अमेरिका सहित 17 देशों के प्रतिनिधियों ने जम्मू-कश्मीर का दौरा किया था। उस दल में वियतनाम, दक्षिण कोरिया, ब्राजील, उज्बेकिस्तान, नाइजर, नाइजीरिया, मोरक्को, गुयाना, अर्जेंटीना, फिलीपींस, नॉर्वे, मालदीव, फिजी, टोगो, बांग्लादेश और पेरू के राजदूत शामिल थे। इसके अलावा यूरोपीय संघ के  23 सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल भी दो दिवसीय यात्रा पर जम्मू-कश्मीर गया था।

 सुरक्षा चाक-चौबंद
विदेशी प्रतिनिधियों के दौरे से पहले मंगलवार को श्रीनगर में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर दी गई। प्रमुख स्थलों पर सुरक्षा बलों की अतिरिक्त तैनाती की गई है। सभी सुरक्षा एजेंसियों ने अपने अधिकारियों और जवानों को सतर्क रहने के निर्देश दे दिए हैं।  प्रतिनिधि मंडल के घाटी के बुधवार से शुरू हो रहे दौरे को ध्यान में रखते हुए सभी सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। सूत्रों के अनुसार दल के यहां पहुंचने से पहले एक उच्च स्तरीय सुरक्षा बैठक बुलाई गई थी जिसमें सभी सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों के अधिकारियों ने भाग लिया और उनके दौरे को सुरक्षित बनाने के लिए एक रोड मैप तैयार किया गया।

श्रीनगर के कई इलाकों से हटाए गए सीआरपीएफ के बंकर
अनुच्छेद 370 हटने के बाद माहौल में सुधार होने तथा आतंकवाद व पत्थरबाजी पर काफी हद तक अंकुश की वजह से कई इलाकों से सीआपीएफ के लिए बनाए गए कई अस्थायी बंकर हटा दिए गए हैं। श्रीनगर शहर में जहांगीर चौक, करण नगर, बागात बरजुल्ला और राजबाग के इलाके से सीआरपीएफ के कुछ बंकर मंगलवार को हटाए गए। सीआरपीएफ के प्रवक्ता ओपी तिवारी ने बताया कि जहां इन बंकरों की जरूरत नहीं थी, वहां से इन्हें हटा दिया गया है। यह एक रूटीन प्रक्रिया है।

ऊनी कपड़ों की ऐसे करें देखभाल, बरकरार रहेगी चमक…
सभी शासकीय भवनों में वाटर हॉर्वेस्टिंग हेतु बनाये कार्ययोजना : कलेक्टर राहुल देव
छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के चेयरमेन बने डॉ. सलीम राज… निर्विरोध चुने गए
अच्छे रेट में मक्का बेचने का झांसा देकर लाखों की ठगी, जशपुर में व्यापारी को लगाया चूना, झारखंड से आरोपी गिरफ्तार
Women’s Premier League : महिला क्रिकेटरों पर बरसा पैसा, भारत की स्मृति मंधाना को 3.40 करोड़ में आरसीबी ने जोड़ा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कोरोना संकट पर अगले हफ्ते सार्क देशों की बैठक : भारत करेगा मेजबानी, पाकिस्तान को भेजा न्योता कोरोना संकट पर अगले हफ्ते सार्क देशों की बैठक : भारत करेगा मेजबानी, पाकिस्तान को भेजा न्योता
Next Article सीधी बस हादसा: परीक्षा देने जा रहे छात्रों के कहने पर ड्राइवर ने बदला था रूट सीधी बस हादसा: परीक्षा देने जा रहे छात्रों के कहने पर ड्राइवर ने बदला था रूट

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?