बिजनस न्यूज (एजेंसी)। देश में करोड़ों फोन यूजर्स के लिए बुरी खबर आ रही है। जल्द ही टेलिकॉम कंपनियां अपने रिचार्ज प्लान्स की कीमत में इजाफा करने जा रही हैं। जियो के आने के बाद से यूजर्स की बल्ले-बल्ले चल रही है, क्योंकि अब तक तो डेटा और फोन पर बात करने का चार्ज कितना ज्यादा बढ़ गया होता, लेकिन जियो के आने के बाद से दाम बढऩे की बजाय घटे हैं।
अब बात इस खुशी की जाए तो आखिर कब तक यह खुशी रहने वाली है, जी हां ऐसा माना जा रहा है कि जल्द ही यह खुशी खत्म होने वाली है, क्योंकि अब यूजर्स को डेटा और वॉयस कॉलिंग के लिए पहले से ज्यादा रकम चुकानी होगी। माना जा रहा है कि नेटवर्क प्रोवाइडर कंपनियां अब मोबाइल टैरिफ की कीमत बढ़ाने वाली हैं। बताया जा रहा है कि अगले वित्त वर्ष यानी कि 1 अप्रैल से 2021-22 में नेटवर्क प्रोवाइडर कंपनियां अपने राजस्व ग्रोथ को बढ़ाने के लिए कीमत बढ़ाने का फैसला ले सकती हैं। बीते वर्ष भी कुछ नेटवर्क प्रोवाइडर कंपनियों ने अपने टैरिफ दर में बढ़ोतरी की थी।
बात यह है कि मार्केट में बने रहने के लिए नेटवर्क प्रोवाइडर कंपनियों के लिए एवरेज रेवेन्यू रहना जरूरी है। वैसे तो मार्केट में कंपनियों के पास ढेर सारे ग्राहक हैं, लेकिन जरूरत के हिसाब से एवरेज रेवन्यू पर कस्टमर कम हैं। इसको देखते हुए सभी कंपनियां रिचार्ज प्लान्स में इजाफा कर सकती हैं। अब ग्राहकों के 2त्र से 4त्र में अपग्रेड होने के बाद एवरेज रेवेन्यू पर यूजर में सुधार होगा जो कि लगभग 220 रुपये होगा।
बताया जा रहा है कि आने वाले दो वर्षों इंडस्ट्री का राजस्व 11 से 13 फीसद और वित्त वर्ष 2022 में यह लगभग 38 फीसद तक ज्यादा होगा। देश में कोरोना वायरस महामारी के चलते सभी इंडस्ट्री पर असर हुआ, लेकिन टेलिकॉम इंडस्ट्री पर कुछ खास असर नहीं हुआ। लॉकडाउन के दौरान भी वर्क फ्रॉम होम, ऑनलाइन क्लास, वीडियो स्ट्रीमिंग आदि के चलते डेटा का अधिक इस्तेमाल ही हुआ है।





