ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: व्हाट्सऐप को सुप्रीम कोर्ट की फटकार कहा- यूजर्स का डेटा थर्ड पार्टी से शेयर नहीं करेंगे, लिखकर दीजिए
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

व्हाट्सऐप को सुप्रीम कोर्ट की फटकार कहा- यूजर्स का डेटा थर्ड पार्टी से शेयर नहीं करेंगे, लिखकर दीजिए

By @dmin
Published: February 15, 2021
Share
व्हाट्सऐप को सुप्रीम कोर्ट की फटकार कहा- यूजर्स का डेटा थर्ड पार्टी से शेयर नहीं करेंगे, लिखकर दीजिए
व्हाट्सऐप को सुप्रीम कोर्ट की फटकार कहा- यूजर्स का डेटा थर्ड पार्टी से शेयर नहीं करेंगे, लिखकर दीजिए
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। व्हाट्सऐप की नई प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर हो रहे विवाद के बीच सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने इंस्टेंट मेसेजिंग ऐप को फटकार लगाई है। सुप्रीम कोर्ट ने व्हाट्सऐप से कहा है कि वह यह लिखकर दे कि यूजर्स का डेटा किसी तीसरी पार्टी के साथ साझा नहीं किया जाएगा। कोर्ट ने मामले में फेसबुक, केंद्र सरकार और व्हाट्सऐप को नोटिस जारी किया है और मामले की अगली सुनवाई चार हफ्ते के लिए टाल दी है।
चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया एसए बोबडे की अध्यक्षता वाली तीन जजों की पीठ ने कहा, लोगों को अपनी निजता को लेकर बहुत चिंता है। आप (व्हाट्सऐप) दो ट्रिलियन या तीन ट्रिलियन की कपंनी होंगे, लेकिन निजता आपके पैसों से ज्यादा महत्वपूर्ण है। लोगों की निजता को सुरक्षित रखना आपकी ड्यूटी है।
बता दें कि कोर्ट ने यह फैसला साल 2016 में आई व्हाट्सऐप पॉलिसी को लेकर सुनाया है। व्हाट्सऐप की निजता पॉलिसी के खिलाफ कर्मण्य सिंह सरीन ने साल 2016 में सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। याचिका के मुताबिक, जबसे फेसबुक ने व्हाट्सऐप को खरीदा है तबसे इंस्टेंट मेसेजिंग ऐप के यूजर्स का डेटा फेसबुक के साथ शेयर किया जा रहा है। यह मामला सुप्रीम कोर्ट की संविधानिक पीठ के पास लंबित है।
याचिकाकर्ता के वकील श्याम दीवान ने कोर्ट में यह भी कहा कि व्हाट्सऐप यूरोपिय यूजर्स की तुलना में भारतीय यूजरों से भेदभाव करता है। वहीं, व्हाट्सऐप की ओर से कोर्ट में दलील दे रहे वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने कहा कि कोई भी संवेदनशील निजी जानकारी तीसरे पक्ष के साथ शेयर नहीं की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि मामला अभी दिल्ली हाई कोर्ट में लंबित है।
केंद्र की ओर से कोर्ट में मौजूद सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने शीर्ष न्यायालय को बताया,कि कोई कानून हो या नहीं लेकिन निजता का अधिकार मौलिक अधिकारों का हिस्सा है। व्हाट्सऐप को निजता के अधिकार की रक्षा करनी चाहिए। उन्हें डेटा शेयर नहीं करना चाहिए।
बता दें कि व्हाट्सऐप की नई नीति के तहत यूजर्स या तो उसे स्वीकार कर सकते हैं या उन्हें ऐप का इस्तेमाल बंद करना पड़ेगा। यूजर्स के पास फेसबुक के स्वामित्व वाली कंपनी द्वारा तीसरे पक्ष से डाटा साझा नहीं करने का विकल्प चुनते हुए ऐप का इस्तेमाल करने का विकल्प नहीं है।

महतारी वंदन योजना से महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर
निवेशकों को तगड़ा झटका, भारी गिरावट के चलते डूबे पांच लाख करोड़, जानें वजह
मामूली बात पर विवाद… युवक की पेचकस, रॉड एवं ईंट पत्थर मारकर कर हत्या… चंद घंटों में धरे गए आरोपी
आईपीएल-2022: अब नए नियमों के साथ होगा आईपीएल, एक मैच में आठ डीआरएस, कैच आउट का नियम भी बदला
Bhilai Breaking : सुपेला अंडरब्रिज के पास मिला बुजुर्ग महिला का शव, ट्रेन हादसे में गई जान… रविवार शाम से थी लापता
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article State Level Ball Badminton Competition: Durg district became the champion in women's category and Durg district in men's category राज्य स्तरीय बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता: महिला वर्ग में दुर्ग डिस्ट्रिक्ट और पुरुष वर्ग में दुर्ग जिला बना चैंपियन…. समापन समारोह में शामिल हुए गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू
Next Article लोकल हैं तो भी अपने ही शहर में गाड़ी पर लगाना होगा फास्टैग, जानें कौन होगा छूट का हकदार, यहां पढ़ें पूरी जानकारी लोकल हैं तो भी अपने ही शहर में गाड़ी पर लगाना होगा फास्टैग, जानें कौन होगा छूट का हकदार, यहां पढ़ें पूरी जानकारी

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?