ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आचार्य महाश्रमण मर्यादा महोत्सव में शामिल हुए सीएम बघेल, कहा- छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सदैव विद्यमान रही है परस्पर समन्वय, सद्भाव और भाईचारे की भावना
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

आचार्य महाश्रमण मर्यादा महोत्सव में शामिल हुए सीएम बघेल, कहा- छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सदैव विद्यमान रही है परस्पर समन्वय, सद्भाव और भाईचारे की भावना

By @dmin
Published: February 15, 2021
Share
CM Baghel, who attended the Acharya Maha Sharamana Maryada
CM Baghel, who attended the Acharya Maha Sharamana Maryada
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज सुबह यहां जैनम मानस भवन में आयोजित आचार्य महाश्रमण मर्यादा महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने महोत्सव में अहिंसा यात्रा के प्रणेता आचार्य महाश्रमण के दर्शन कर उनसे प्रदेश में शांति, समृद्धि और खुशहाली का आशीर्वाद ग्रहण किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि यह हमारा परम सौभाग्य है कि आचार्य महाश्रमण के चरण छत्तीसगढ़ की धरती पर पड़े। उन्होंने आचार्य श्री महाश्रमण जी सहित अहिंसा यात्रा में उनके साथ आए साधु और साध्वियों का छत्तीसगढ़ की जनता की ओर स्वागत करते हुए कहा कि आचार्य जी अपनी इस यात्रा के दौरान सद्भावना, नैतिकता और नशामुक्ति का संदेश दे रहे हैं।
सीएम बघेल ने कहा कि आचार्य जी ने नेपाल, भूटान और भारत के 19 राज्यों की यात्रा करते हुए छत्तीसगढ़ की धरती पर कदम रखा है। आचार्य जी ने अपने जीवन में 50 हजार किलोमीटर की पद यात्रा पूरी की है। श्री बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ को सदैव आचार्य महाश्रमण जी जैसे महात्माओं ने संस्कारित किया है। छत्तीसगढ़ की संस्कृति में परस्पर समन्वय, सद्भाव और भाईचारे की भावना विद्यमान रही है। यहां का समाज शांति और अहिंसा का पक्षधर रहा है। आपके संदेश हमें सचेत करते रहेंगे कि बदलते हुए परिवेश में हमें अपने सदगुणों को और भी अधिक मजबूती के साथ धारण करना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ शांति का टापू कहलाता है। लेकिन विगत कुछ वर्षों से हमारे यहां नक्सल घटनाएं घटित हुई है। आचार्य श्री महाश्रमण जी ने बस्तर से प्रवेश कर रायपुर तक लम्बी यात्रा कर शांति और सद्भाव का संदेश दिया। इन संदेशों और आचार्य जी के व्यक्तित्व का प्रभाव लोगों पर भी पड़ेगा और वे शांति के मार्ग पर लौटेंगे।
आचार्य महाश्रमण ने इस अवसर पर कहा कि अहिंसा यात्रा का यह सातवां वर्ष है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में शांति रहे, यहां भौतिक विकास के साथ-साथ लोगों का नैतिक और आध्यात्मिक विकास भी होता रहे। शिक्षा संस्थानों में अध्यात्म और नैतिकता जैसे विषयों का अध्ययन चलते रहना चाहिए। जिससे विद्यार्थियों के शारीरिक विकास के साथ उनका बौद्धिक, भावनात्मक और मानसिक विकास भी हो। उनमें ईमानदारी जैसे सदगुण रहें। ये विद्यार्थी आगे चलकर देश के अच्छे नागरिक साबित होंगे। इस अवसर पर संसदीय सचिव रेखचंद जैन, विधायक सत्यनारायण शर्मा, छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष और डोंगरगांव के विधायक दलेश्वर साहू, छत्तीसगढ़ राज्य गृह निर्माण मण्डल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा, रायपुर के महापौर एजाज ढेबर, आचार्य महाश्रमण मर्यादा महोत्सव व्यवस्था समिति के अध्यक्ष महेन्द्र कुमार धाड़ीवाल सहित श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

सीसीटीएनएस को और सशक्त बनाने डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, अफसरों को निर्देश
रोजग़ार युक्त शिक्षा ही देश को आगे लेकर जाएगी – सांसद सोनी
अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण का बजट 50 करोड़ से बढ़ाकर 75 करोड़, पांच युवाओं को हर साल पायलट बनाने दी जाएगी आर्थिक सहायता
ट्रेन में तबीयत बिगड़ी तो आपकी सीट पर आएगा डॉक्टर, जानें कैसे मिलेगी मदद
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 308 करोड़ की लागत से बन रहे केशकाल घाट बायपास रुट का किया निरीक्षण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Fastag mandatory from midnight today, if not imposed then आज आधी रात से फास्टैग अनिवार्य, नहीं लगाया तो देना होगा दोगुना चार्ज…. जाने कैसे और कहां से ले सकते हैं फास्टैग
Next Article भूपेश बघेल से विभिन्न औद्योगिक और व्यावसायिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने की मुलाकात, लोकप्रिय मुख्यमंत्रियों की रैंकिंग में दुसरा स्थान प्राप्त होने पर दी शुभकामनाएं… राज्य के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी: नवा रायपुर में राष्ट्रीय स्तर का उच्च स्तरीय स्कूल होगा स्थापित… सीएम ने कहा नि:शुल्क देंगे 10 एकड़ भूमि

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?