ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आज आधी रात से फास्टैग अनिवार्य, नहीं लगाया तो देना होगा दोगुना चार्ज…. जाने कैसे और कहां से ले सकते हैं फास्टैग
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

आज आधी रात से फास्टैग अनिवार्य, नहीं लगाया तो देना होगा दोगुना चार्ज…. जाने कैसे और कहां से ले सकते हैं फास्टैग

By @dmin
Published: February 15, 2021
Share
Fastag mandatory from midnight today, if not imposed then
Fastag mandatory from midnight today, if not imposed then
SHARE

भिलाई। टोल गेट पर ई- पेमेंट की सुविधा देने केन्द्रीस सड़क परिवहन मंत्रालय ने फास्टैग की सुविधा शुरू की है। 15 फरवरी यानि सोमवार से फास्टैग अनिवार्य कर दिया गया है। यानि आज आधी रात से बिना फास्टैग वाले वाहन चालकों को दोगुना चार्ज देना होगा। इससे बचने के लिए जरूरी है कि अनिवार्य रूप से चार पहिया वाहन चालक व सभी प्रकार के कमर्शियल वाहन चालकों को आज ही फास्टैग लेना होगा। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने रविवार को स्पष्ट कर दिया कि इस बार वाहनों पर टोल वसूली के लिए फास्टैग लगवाने में कोई राहत नहीं मिलने जा रही है। न ही तिथि को बढ़ाया जाएगा।
बता दें कि राष्ट्रीय राजमार्गों पर फास्टैग से टोल वसूली को 2016 में लागू किया गया था। इसके बाद विभिन्न चरणों से गुजरते हुए एक दिसंबर 2019 से सभी वाहनों के लिए इसे अनिवार्य कर दिया गया था। लेकिन तब से यह समयसीमा बार-बार बढ़ती रही थी। इस बार केंद्र सरकार ने पहले एक जनवरी से फास्टैग को अनिवार्य करने की घोषणा की थी। बाद में इसे बढ़ाकर 15 फरवरी कर दिया गया था। इसके चलते बहुत सारे लोग अब भी इस समयसीमा के आगे बढऩे की उम्मीद लगा रहे थे। सोमवार-मंगलवार की मध्यरात्रि से सभी टोल बूथों को सौ फीसदी फास्टैग लेन कर दिया जाएगा।
सरकार ने कहा नहीं बढ़ाएंगे समय सीमा
इस बीच सरकार ने कहा है कि फास्टैग से टोल वसूली लागू करने की समय सीमा आगे नहीं बढ़ाई जाएगी। बिना फास्टैग वाले या निष्क्रिय फास्टैग वाले वाहनों से जुर्माने के तौर पर दोगुना टोल वसूला जाएगा। परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि वाहन चालकों को तत्काल ई-पेमेंट सुविधा का उपयोग शुरू कर देना चाहिए। उन्होंने कहा, बहुत सारे रास्तों पर 90 फीसदी तक फास्टैग पंजीकरण हो चुका है। फास्टैग सभी टोल नाकों पर उपलब्ध है और लोगों को इसे खरीदना चाहिए ताकि वे बिना रुकावट वाले यातायात का मजा ले सकें।
फास्टैग खरीदने के यह है विकल्प
फास्टैग को खरीदने के लिए लोगों के पास कई सारे विकल्प हैं। पेटीएम, अमेजन पे, और फ्लिपकार्ट जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से फास्टैग खरीदा जा सकता है। इसके अलावा फिनो पेमेंट बैंक और पेटीएम पेमेंट बैंग भी फास्टैग जारी किया जा रहा है। इसके अलावा फास्टैग को बैंकों से भी सीधे खरीदा जा सकता है। वर्तमान में फास्टैग देने वाले बैंकों में एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, कोटक महिन्द्रा बैंक, एक्सिस बैंक आदि शामिल हैं। फास्टैग की कीमत अलग अलग वाहनों के लिए अलग अलग है। कार के लिए 500 रुपए लगेंगे जिसमें 250 रुपए रिफंडंबल सिक्योरिटी डिपॉजिट और 150 मिनिमम बैलेंस शामिल हैं। इसके अलावा कमर्शियल वाहनों के लिए यह राशि अलग होगी। सभी टोल नाकों पर तत्काल फास्टैग दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन को लिखा पत्र: कोरोना संक्रमण के उपचार में आने वाली दवाओं को आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत अधिसूचित करने की रखी मांग
बाल विवाह मुक्त भारत अभियान में छत्तीसगढ़ ने रचा इतिहास, सीएम साय बोले- 2028-29 तक पूरा छत्तीसगढ़ होगा बाल विवाह मुक्त
बदला मौसम का मिजाज: हल्की बारिश के आसार, 7 जिलों का तापमान 40 डिग्री के पार
छोटी सी रेड ड्रेस पहने मोनालिसा ने शेयर की लेटेस्ट फोटो, लुक देख फैंस हुए हैरान
भारत में रूसी कच्चे तेल के आयात-निर्यात पर सीआरईए की रिपोर्ट फर्जी, पेट्रोलियम मंत्रालय ने किया खारिज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article टूलकिट मामला: प्रियंका बोलीं- 21 साल की निहत्थी लड़की से डरी सरकार, भाजपा ने कहा- कसाब भी तो 21 का था टूलकिट मामला: प्रियंका बोलीं- 21 साल की निहत्थी लड़की से डरी सरकार, भाजपा ने कहा- कसाब भी तो 21 का था
Next Article CM Baghel, who attended the Acharya Maha Sharamana Maryada आचार्य महाश्रमण मर्यादा महोत्सव में शामिल हुए सीएम बघेल, कहा- छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सदैव विद्यमान रही है परस्पर समन्वय, सद्भाव और भाईचारे की भावना

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?