ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कांग्रेस व ओवैसी पर शाह का वार, बोले-अफसरों को हिंदू-मुस्लिमों में बांटेंगे तो विकास कैसे होगा?
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

कांग्रेस व ओवैसी पर शाह का वार, बोले-अफसरों को हिंदू-मुस्लिमों में बांटेंगे तो विकास कैसे होगा?

By @dmin
Published: February 13, 2021
Share
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक 2021 पर शनिवार को लोकसभा में हुई चर्चा का जवाब देते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस और एआईएमआईएम के सांसद असदुद्दीन ओवैसी को निशाने पर लिया। शाह ने कहा कि देश के सरकारी अफसरों को भी हिंदू-मुस्लिम में बांटेंगे तो विकास कैसे होगा? 
गृह मंत्री ने कहा, ओवैसी जी इसको हिंदू-मुस्लिम बना रहे हैं। क्या हम देश के सरकारी अफसरों को भी हिन्दू मुस्लिम में बांटेंगे? कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी को निशाने पर लेते हुए कहा कि वे हमसे 2त्र और 4त्र की बात कर रहे हैं। कांग्रेस ने तो मोबाइल सेवाएं ही बरसों तक बंद रखीं। 

किसके दबाव में 70 साल जारी रखा अनुच्छेद 370
शाह ने कहा कि हम पर दबाव की बात की जा रही है। जरा यह भी तो बताएं कि आखिर किसके दबाव में अनुच्छेद 370 को 70 साल तक चालू रखा। जो हमसे जम्मू-कश्मीर के राज्य के दर्जे को 17 माह से निलंबित रखने पर सवाल उठा रहे हैं, वे बताएं कि 70 साल तक अस्थाई अनुच्छेद 370 को क्यों जारी रखा?

ओवैसी ने कश्मीर में मुस्लिम अफसर कम होने का आरोप लगाया था
एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने जम्मू-कश्मीर में आबादी के हिसाब से मुस्लिम अफसरों की संख्या कम होने का आरोप लगाया था। कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि हमने गुहार लगाई थी कि सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल को जम्मू-कश्मीर भेजा जाए, लेकिन सरकार को ऐसा करने की हिम्मत नहीं हुई, लेकिन यूरोप से प्रतिनिधिमंडल बुला लिया गया। उन्होंने यह भी कहा कि कश्मीर घाटी में कितने लोगों को यूएपीए और राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत हिरासत में लिया गया, सरकार को बताना चाहिए।

बिग ब्रेकिंग: 7 चरणों में होगा पांच राज्यों का चुनाव, 10 फरवरी को वोटिंग, 10 मार्च को आएंगे नतीजे
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पूरे जिले में चला अभियान, ताबड़तोड़ कार्यवाही में कुल 131 स्थायी एवं वारंटी गिरफ्तार
वर्चुअल बैठक में केन्द्रीय उर्जा मंत्री से की सीएम बघेल ने चर्चा… प्रदेश में रिवेम्पड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम लागू करने दी सैद्धांतिक सहमति
आतंकी साजिश नाकाम: कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, हथियारों की खेप बरामद
एटली और वरुण धवन की आगामी फिल्म का हिस्सा बनीं वामिका गब्बी…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भाजपा में जाने को लेकर दिनेश त्रिवेदी ने दिया जवाब, ममता पर भी साधा निशाना भाजपा में जाने को लेकर दिनेश त्रिवेदी ने दिया जवाब, ममता पर भी साधा निशाना
Next Article लोकवाणी में इस बार 'नवा छत्तीसगढ़-नवा बजट' पर होगी बात मुख्यमंत्री की रेडियो वार्ता लोकवाणी का प्रसारण कल
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?