ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: विस्तारा, एलायंस एयर और स्पाइसजेट शुरू करने जा रही हैं नई उड़ानें, जानिए किन रूट्स पर मिलेगी सुविधा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BusinessFeatured

विस्तारा, एलायंस एयर और स्पाइसजेट शुरू करने जा रही हैं नई उड़ानें, जानिए किन रूट्स पर मिलेगी सुविधा

By @dmin
Published: February 13, 2021
Share
घरेलू उड़ानों की बहाली से पहले सरकार ने जारी की गाइडलाइन, हवाई यात्रियों के क्वांरटाइन पर जोर नहीं, अंतिम फैसला राज्यों का
घरेलू उड़ानों की बहाली से पहले सरकार ने जारी की गाइडलाइन, हवाई यात्रियों के क्वांरटाइन पर जोर नहीं, अंतिम फैसला राज्यों का
SHARE

बिजनेस डेस्क (एजेंसी)। निजी क्षेत्र की एयरलाइन विस्तारा ने मुंबई-माल्दीव्स मार्ग पर तीन मार्च से उड़ान सेवा शुरू करने की घोषणा की है। कंपनी ने शनिवार को बताया कि यह सेवा भारत और माले की सरकारों के बीच कथाकथित एयर-बबल योजना के तहत शुरू की जा रही है जिसमें कोविड संक्रमण बचाव के विशेष प्रबंध के साथ परिचालन की छूट दी जाती है। एयरलाइन ने बताया कि इस मार्ग पर ए320नियो श्रेणी के विमान लगाए जाएंगे। उड़ानों का परिचालन तीन दिन – बुधवार, शनिवार और रविवार को किया जाएगा। भारत में नियमित अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर कारोना वायरस महामारी के प्रसार को देखते हुए 23 मार्च 2020 से पाबंदी है। भारत ने गत जुलाई में एयर-बबल व्यवस्था के तहत करीब 24 देशों के लिए उड़ानों की सीमित छूट दी है।

एलायंस एयर ने भी की घोषणा
एयर इंडिया की क्षेत्रीय सहायक विमानन कंपनी, एलायंस एयर ने कहा कि वह 16 फरवरी से देहरादून के रास्ते दिल्ली से उत्तराखंड के पंतनगर के लिए अपनी उड़ान सेवाओं को फिर से शुरू करेगी। एलायंस एयर ने एक विज्ञप्ति में कहा कि, वह इस मार्ग पर संचालित करने के लिए अपने 70 सीटों वाले एटीआर 72 विमान लगाएगी। 

ये है उड़ानों का शेड्यूल
एयरलाइन के मुताबिक, इसकी उड़ान 9आई-645 सुबह 9.50 बजे दिल्ली से रवाना होगी और सुबह 10.55 बजे देहरादून पहुंचेगी, जहां से 11.45 बजे पंतनगर के लिए प्रस्थान करेगी और दोपहर 12.30 बजे वहां पहुंचेगी।वापसी की उड़ान 9आई-646 पंतनगर से देहरादून के लिए दोपहर एक बजे रवाना होगी, जहां यह दोपहर 1.50 बजे आएगी। एलायंस एयर ने कहा कि वही विमान दोपहर 2.40 बजे दिल्ली के लिए रवाना होगी और वहां 3.20 बजे पहुंचेगी। वर्तमान में दिल्ली स्थित इस क्षेत्रीय विमानन कंपनी 44 गंतव्यों के लिए प्रति सप्ताह 440 उड़ानें संचालित करती है।

स्पाइसजेट शुरू करेगी 24 नई घरेलू उड़ान
इससे पहले स्पाइसजेट विमानन कंपनी ने बताया था कि वह अजमेर, जैसलमेर, अहमदाबाद और बंगलूरू समेत विभिन्न शहरों से फरवरी में 24 नई घरेलू उड़ान शुरू करेगी। विमानन कंपनी ने बताया कि यह अजमेर-मुंबई मार्ग और अहमदाबाद-अमृतसर मार्ग पर विमान सेवा शुरू करने वाली एकमात्र विमानन कंपनी है। विमानन कंपनी ने एक विज्ञप्ति में बताया कि नई उड़ानों में जैसलमेर को दिल्ली और अहमदबाद से जोडऩे वाली चार नई मौसमी उड़ानें भी शामिल हैं।

मुख्यमंत्री बघेल आज  युवाओं से करेंगे भेंट-मुलाकात, विकास के मुद्दे पर होगी चर्चा
इस देश की दादागिरी से भड़का अमेरिका, अरब क्षेत्र में बढ़ाएगा सैन्य मौजूदगी और निगरानी
Bhilai Breaking : दुर्ग पुलिस को बनना पड़ा ट्रेन में वेंडर, फिर हाथ आए लूट के आरोपी… पेशी में पहुंचे और कर दिया कांड
स्टार क्रिकेटर रोहित शर्मा सहित इन 5 खिलाडिय़ों को मिलेगा खेल रत्न….. खेल मंत्रालय ने लगाई मुहर
सुप्रीम कोर्ट ने जगन्नाथ पुरी रथयात्रा की दी सशर्त अनुमति: भीड़ को रोकने किया जाए यह काम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Thousands of traders of Bhilai-Durg took pledge, this time Jai business भिलाई- दुर्ग के हजारों व्यापारियों ने लिया संकल्प, इस बार जय व्यापार…. अजय भसीन को घोषित किया गया प्रदेश महामंत्री पद का प्रत्याशी
Next Article Members of the Bol Bomb Service and Welfare Committee, who came शिवजी की बारात का निमंत्रण देने बाजे गाजे के साथ निकले बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के सदस्य… बाजारों में घूम घूम कर दिया निमंत्रण

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?