भिलाई। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के विभिन्न रिफे्रक्ट्री मटेरियल प्लांट्स ने माह फरवरी, 2021 में उत्पादन के सामूहिक व विभागीय रिकार्ड बनाकर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र की मॉडेक्स इकाई, आरएमपी-3 ने 9 फरवरी को 1089 टन दैनिक उत्पादन का नया कीर्तिमान रचते हुए 5 मार्च 2020 माह में दर्ज किए सर्वश्रेष्ठ दैनिक उत्पादन रिकॉर्ड 1083 टन को ध्वस्त कर दिया है। इस प्रकार आरएमपी-3 बिरादरी संयंर्त के साथ कंधे से कंधा मिलाकर इस्पात निर्माण में अपनी भागीदारी को सुनिश्चित कर रहा है।
सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के सभी रिफ्रेक्ट्री मटेरियल प्लांट्स ने मिलकर 4 फरवरी, को 2240 टन के लाइमस्टोन व कैल्सिनड डोलोमाइट के आपूर्ति का नया कीर्तिमान रचते हुए 20 जनवरी 2021 को दर्ज अपने श्रेष्ठ आपूर्ति कीर्तिमान 2028 टन को पार किया। 2240 टन के लाइमस्टोन व कैल्सिनड डोलोमाइट के आपूर्ति के इस नये कीर्तिमान के तहत एसएमएस-2 को 750 टन, एसएमएस-3 को 110 टन, सिंटर प्लान्ट्स को 380 टन की सप्लाई की गयी। रिफेक्ट्री मटेरियल प्लांट्स के विभाग प्रमुखों ने आरएमपी बिरादरी को उनके श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की।





