ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: विधायक वोरा ने कहा: मुख्य सड़क अब होगी धूल मुक्त…. नए डिवाइडर के साथ यातायात होगा सुगम…. विकास कार्यों में नहीं किया जाएगा कोई समझौता
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

विधायक वोरा ने कहा: मुख्य सड़क अब होगी धूल मुक्त…. नए डिवाइडर के साथ यातायात होगा सुगम…. विकास कार्यों में नहीं किया जाएगा कोई समझौता

By @dmin
Published: February 10, 2021
Share
MLA Vora said: Main road will now be dust free…. Traffic will be smooth
MLA Vora said: Main road will now be dust free…. Traffic will be smooth
SHARE

भिलाई। नेहरू नगर चौक से अंजोरा तक की मुख्य सड़क के कार्यों में अब गति आ चुकी है। प्रथम चरण में वाय शेप ब्रिज से लेकर नेहरू नगर चौक तक के यातायात को डायवर्ट करने एवं अन्य विकास कार्यों की समीक्षा करने विधायक अरुण वोरा ने ठेका एजेंसी सह लोनिवि अधिकारियों के साथ विश्राम गृह में बैठक की व विकास कार्यों में आने वाली समस्याओं को एक एक कार दूर किया। जगह जगह खुदाई होने से शहर में पेयजल आपूर्ति बाधित हो रही थी जिसके निराकरण के लिए विधायक अरुण वोरा ने महापौर धीरज बाकलीवाल की मौजूदगी में जल घर के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए 64 करोड़ की मुख्य सड़क सौंदर्यीकरण में पूरा सहयोग देने के साथ ही पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित रखने को कहा।
विधायक वोरा ने लोनिवि अधिकारियों को पुराने डिवाइडर को तोड़ कर पूरी तरह से नवनिर्मित करने और जहां भी आवश्यक है वहां पेड़ों की कटाई कर नए वृक्ष लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अथक प्रयासों से शहर के मुख्यमार्ग का कायाकल्प करने एक बड़ी राशि लाई गई है विकास कार्य में किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। बटालियन के पास एवं मालवीय नगर चौक में चल रहे कार्यों के निरीक्षण में पहुंचे श्री वोरा को अधिकारियों ने निर्माण कार्य की जानकारी देते हुए बताया कि सभी चौक चौराहों का चौड़ीकरण करने के साथ ही पेवर ब्लॉक लगा कर ड्रेन टू ड्रेन धूल मुक्त सड़क का निर्माण किया जाएगा एवं नालियों को अंडरग्राउंड रखा जाएगा। इस दौरान पूर्व पार्षद राजेश शर्मा एल्डरमैन अंशुल पांडेय, संजू धनकर लोनिवि के कार्यपालन अभियंता अशोक श्रीवास, एसडीओ चंद्रकांत ओगरे, उप अभियंता गगन जैन, आई एल देशमुख, नगर निगम के उप अभियंता ए आर रहांगडाले, राजेन्द्र धबाले, नारायण ठाकुर मौजूद थे ।

किसानों को फसल के नुकसान की भरपाई के लिए गुजरात सरकार ने शुरू की नई योजना
सुंदर प्राकृतिक परिवेश, समृद्ध जनजातीय संस्कृति और शांत वातावरण अब फिर से बन रही है बस्तर की पहचान: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
Breaking News : नाबालिगों ने लगाया फ्लिपकार्ट को चूना, लूट की रची ऐसी साजिश की पुलिस भी हैरान… जानिए क्या है पूरा मामला
कांग्रेस के 28 विधायक रायपुर पहुंचे, दीपेंद्र हुड्डा बोले- अपने विधायकों का ध्यान रखे भाजपा
चौकीदार की हत्या की गुत्थी सुलझी: महंगे बाइक व फैशनेबल कपड़ों के लालच में बनाई चोरी की योजना… चौकीदार के शोर मचाने पर कर दी हत्या
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Gold futures became costlier by Rs 1,500 in just two days, silver prices increased by Rs 6,000 कुंभ मेला के लिए उत्तराखंड सरकार ने जारी की एसओपी… अनिवार्य होगी पंजीकरण और कोविड निगेटिव रिपोर्ट
Next Article चमोली ग्लेशियर हादसा : रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, 206 लोग अभी लापता, अब तक 32 शव बरामद चमोली ग्लेशियर हादसा : रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, 206 लोग अभी लापता, अब तक 32 शव बरामद

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?