ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गांवों से जुड़ी जानकारियों के संकलन और डिजिटाइजेशन के लिए हुआ एमओयू
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

गांवों से जुड़ी जानकारियों के संकलन और डिजिटाइजेशन के लिए हुआ एमओयू

By @dmin
Published: February 8, 2021
Share
गांवों से जुड़ी जानकारियों के संकलन और डिजिटाइजेशन के लिए हुआ एमओयू
गांवों से जुड़ी जानकारियों के संकलन और डिजिटाइजेशन के लिए हुआ एमओयू
SHARE

पंचायत मंत्री श्री सिंहदेव की मौजूदगी में संचालक, पंचायत और आईसीआईसीआई बैंक के पूर्वी जोन के प्रमुख ने एमओयू पर किए हस्ताक्षर
रायपुर। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग आईसीआईसीआई बैंक के सहयोग से प्रदेश की हर ग्राम पंचायत से जुड़ी जानकारी एवं आंकड़े संकलित कर उनका डिजिटाइजेशन करेगी। विभागीय मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव की मौजूदगी में आज उनके निवास कार्यालय में पंचायत विभाग के संचालक श्री मोहम्मद कैसर अब्दुल हक और आईसीआईसीआई बैंक के पूर्वी जोन के प्रमुख श्री प्रवीण त्रिवेदी ने इस संबंध में एमओयू पर हस्ताक्षर किए। एमओयू के तहत आईसीआईसीआई बैंक पंचायतीराज संस्थाओं में सूचना तकनीक अधोसंरचना विकास (ढ्ढञ्ज ढ्ढठ्ठद्घह्म्ड्डह्यह्लह्म्ह्वष्ह्लह्वह्म्द्ग ष्ठद्ग1द्गद्यशश्चद्वद्गठ्ठह्ल) के लिए भी काम करेगी।
पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री सिंहदेव ने कार्यक्रम में आईसीआईसीआई बैंक के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गांवों से जुड़ी जानकारी और आंकड़ों के संकलन व डिजिटाइजेशन से योजनाओं के क्रियान्वयन का फीडबैक और ग्रामीणों की जरूरतों के बारे में तेजी से जानकारी मिल सकेगी। लोगों की आमदनी, आर्थिक स्तर, परिवार तथा कल्याणकारी योजनाओं से माली स्थिति में सुधार संबंधी सटीक जानकारी मिलने से उनके लिए उपयोगी योजनाएं बनाने के लिए भी इससे काफी सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि हर ग्राम पंचायत में सालाना कम से कम 70 लाख रूपए से एक करोड़ रूपए तक के काम कराना शासन का लक्ष्य है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती और लोगों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए सरकार कोशिश कर रही है कि प्रत्येक परिवार को कम से कम कलेक्टर दर के बराबर आमदनी हो जिससे कि उनकी पारिवारिक, आर्थिक और सामाजिक स्थिति बेहतर हो सके।
एमओयू के तहत ग्राम पंचायतों, ग्रामीण परिवारों, उनकी आमदनी, आमदनी बढ़ाने के लिए लोगों की अपेक्षाओं तथा सरकार की योजनाओं के असर जैसी जानकारियों व आंकड़ों के संकलन, डिजिटाइजेशन और आईटी अधोसंरचना विकसित करने के लिए आईसीआईसीआई बैंक काम करेगी। इसके लिए चार करोड़ रूपए की वित्तीय सहायता बैंक द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी। एमओयू पर हस्ताक्षर के मौके पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सचिव श्री प्रसन्ना आर. और अनेक विभागीय अधिकारी मौजूद थे। आईसीआईसीआई बैंक के छत्तीसगढ़ प्रमुख श्री रामकृष्ण कुमार सहित बैंक के कई अधिकारी भी इस दौरान उपस्थित थे।

एक पेड़ मां के नाम’ अभियान : सीएम साय ने किया शुभारंभ…. 33 जिलों में होगा 4 करोड़ वृक्षों का रोपण
छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान को मिली बड़ी सफलता, दंतेवाड़ा में 30 इनामी समेत 71 नक्सलियों ने किया सरेंडर
60 लाख नागरिकों पर भोजन का संकट, WFP ने की 500 करोड़ रुपये सहायता की मांग
Big News : छत्तीसगढ़ की 36 हस्तियों को सम्मानित करेंगे उप-राष्ट्रपति धनखड़, राज्य शासन ने जारी की सम्मान सूची
सेक्टर 05 में ड्राइव इन वैक्सीनेशन की हुई शुरूआत… आवश्यक कार्य से निकले वरिष्ठ नागरिक भी पहुंचे टीका लगवाने
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 117 # 8 february 2021
Next Article शासन की योजना का फायदा लेकर भू-स्वामी हक प्राप्त कर चिन्तामुक्त हो रहे है हितग्राही शासन की योजना का फायदा लेकर भू-स्वामी हक प्राप्त कर चिन्तामुक्त हो रहे है हितग्राही

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?