ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: चमोली हादसा: उत्तराखंड पुलिस का ट्विट…. आपदा में करीब 202 लोगों के लापता होने की सूचना… अब तक 19 शव हुए बरामद
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

चमोली हादसा: उत्तराखंड पुलिस का ट्विट…. आपदा में करीब 202 लोगों के लापता होने की सूचना… अब तक 19 शव हुए बरामद

By @dmin
Published: February 8, 2021
Share
Dashalakshan Parv: The worship of the best Satya Dharma took place today
Dashalakshan Parv: The worship of the best Satya Dharma took place today
SHARE

देहरादून (एजेंसी)। उत्तराखंड के चमोली में रविवार को ग्लेशियर टूटने से हुए हादसे में दोपहर तक 19 लोगों के शव मिलने की पुष्टि की गई है। उत्तराखंड पुलिस ने अपने ऑफिसियल ट्विटर पर इसकी जानकारी दी है। उत्तराखंड पुलिस के मुताबिक कल के हादसे में अभी तक लगभग 202 लोगों के लापता होने की सूचना है, वहीं 19 के शव अलग अलग स्थानों से बरामद किए गए है। शोक और दु:ख की इस घड़ी में प्रशासन आपके साथ है, कृपया सहयोग बनाए रखें। राहत-बचाव कार्य त्वरित रूप से जारी है।
बता दें कि रविवार की सुबह ग्लेसियर टूटने से तबाही मच गई। घटना के बाद लगातार बचाव कार्य जारी है। सोमवार सुबह तड़के चार बजे से बचाव कार्य शुरू हो गया है। जवानों द्वारा सुरंगों के पास से मलबा हटाया जा रहा है। माना जा रहा है कि इनमें काफी लोग फंसे हुए हैं। हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के लिए राज्य और केंद्र सरकार ने मुआवजे की घोषणा की है। राज्य सरकार चार और केंद्र सरकार दो लाख रुपये की सहयोग राशि देगी। सेना, वायुसेना, एनडीआरएफ, आईटीबीपी और एसडीआरएफ की टीमें स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर राहत और बचाव का कार्य में लगे हैं।
सोमवार को हरकी पैड़ी पर लोगों की भीड़
सोमवार को हरिद्वार स्थित हरकी पैड़ी पर लोगों की भीड़ देखने को मिली। रविवार को चमोली में ग्लेशियर टूटने के बाद आई आपदा के मद्देनजर यहां गंगा घाटों को सील कर दिया गया था। देर रात यहां पानी छोड़ा गया था। फिलहाल घाटों पर पानी कम है। जिला प्रशासन की पूरी टीम रविवार से ही क्षेत्र में राहत एवं बचाव कार्यों में लगी है। अन्य जिलों से भी अधिकारी मौके पर भेजे गए हैं, ताकि आपदा ग्रस्त इलाकों में जो शव मिलें, उनकी पहचान और पोस्टमार्टम जल्द हो सके। इधर राज्य के मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को निर्देश दिए हैं कि इसरो के वैज्ञानिकों एवं विशेषज्ञों से इस घटना के कारणों का पता किया जाए, ताकि भविष्य में कुछ एहतियात बरती जा सके।

दया सिंह बने भाजपा पश्चिम मंडल के प्रभारी, जिला अध्यक्ष ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ से बचकर भाग रहे नक्सलियों की ओडिशा में पुलिस से मुठभेड़, एक माओवादी ढेर; एक जवान घायल
Bhilai Breaking : फाइनेंस कंपनी के एजेंट ने कस्टमर से की लाखों की ठगी, लोन दिलाकर ऐसे दिया वारादात को अंजाम
सीएम बघेल का भिलाई में रोड शो, मिनट टू मिनट कार्यक्रम
कोरोना से जंग लडऩे माइक्रोसॉफ्ट भी आया आगे, कहा भारत की वर्तमान स्थिति से बहुत दुखी हूं
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Mayawati's big announcement on her 65th birthday पाकिस्तान की एक और साजिश नाकाम, सांबा में बीएसएफ ने मार गिराया घुसपैठिया
Next Article श्रीकंचनपथ 117 # 8 february 2021

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?