रायपुर। कोरोना वायरस को लेकर छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी किया है. बुलेटिन के मुताबिक प्रदेश में आज 336 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई व 263 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। राज्य में स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए मरीज़ों की संख्या 2,98,987 है।

छत्तीसगढ़ में कोरोना मरीजों की वृद्धि दर 0.1 फीसदी पर आ गई है, लेकिन पिछले तीन माह से मृत्युदर 1.2 फीसदी पर है। यानी नए मरीजों की तुलना में मौत अधिक हो रही है। एक्टिव मरीज केवल 1.4 फीसदी बचे हैं। प्रदेश में शुक्रवार तक 3732 मरीजों की मौत हो चुकी है। राजस्थान, ओडिशा, तेलंगाना, बिहार व हरियाणा समेत 20 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेश से ज्यादा मौत प्रदेश में हुई है।




