नई दिल्ली (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से गुजरात के उच्च न्यायालय की डायमंड जुबली कार्यक्रम को संबोधित किया। गुजरात हाईकोर्ट की इस यात्रा की स्मृति में एक डाक टिकट जारी किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि गुजरात हाईकोर्ट ने सत्य और न्याय के लिए जिस कर्तव्य और निष्ठा से काम किया है उसने भारतीय न्याय व्यवस्था को मजबूत किया है। कोरोना महामारी के समय अगर एक ओर देश ने अपना सामर्थ्य दिखाया, तो दूसरी ओर न्याय पालिका ने भी अपने समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा का उदाहरण पेश किया है। कार्यक्रम के दौरान गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी मौजूद रहे।
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि हमारा सुप्रीम कोर्ट खुद भी आज दुनिया में वीडियो कांफ्रेंस के द्वारा सबसे ज्यादा सुनवाई करने वाला सुप्रीम कोर्ट बन गया है। डिजिटल इंडिया मिशन आज बहुत तेजी से हमारे जस्टिस सिस्टम को आधुनिक बना रहा है। आज देश में 18 हजार से ज्यादा कोर्ट कम्प्यूटराइज्ड हो चुके हैं। सुप्रीम कोर्ट से वीडियो कांफ्रेंसिंग और टेली कांफ्रेंसिंग को लीगल सेंटिटी मिलने के बाद ही सभी अदालतों में ई-प्रोसिडिंग में तेजी आई है।
पीएम मोदी ने कहा कि न्याय के जो आदर्श भारतीय संस्कारों का जो हिस्सा रहे हैं, वो न्याय हर भारतीय का अधिकार है। इसलिए ज्यूडिशरी और सरकार दोनों का ही दायित्व है कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में मिलकर वल्र्ड क्लास जस्टिस सिस्टम खड़ा करे। हमारा जस्टिस सिस्टम ऐसा होना चाहिए, जो समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के लिए भी सुलभ हो, जहां हर व्यक्ति के लिए न्याय की गारंटी हो और समय से न्याय की गारंटी हो। सरकार भी इस दिशा में अपने कर्तव्यों को पूरा करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।
पीएम मोदी ने आगे कहा कि न्यायपालिका के प्रति भरोसे ने सामान्य नागरिक के मन में एक आत्मविश्वास जगाया है। सच्चाई के लिए खड़े होने की उसे ताकत दी है। आजादी से अब तक देश की यात्रा में हम न्यायपालिका के योगदान की चर्चा करते हैं, तो बार के योगदान के भी चर्चा करते हैं। न्यायपालिका के प्रति भरोसे ने सामान्य नागरिक के मन में एक आत्मविश्वास जगाया है। सच्चाई के लिए खड़े होने की उसे ताकत दी है। आजादी से अब तक देश की यात्रा में हम न्यायपालिका के योगदान की चर्चा करते हैं, तो बार के योगदान के भी चर्चा करते हैं।
गुजरात हाई कोर्ट की डायमंड जुबली पर बोले पीएम मोदी: कोरोना काल में देश दे दिखाया सामर्थ्य तो न्यायपालिका ने भी दिखाई कर्तव्यनिष्ठा





