ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कई सालों से जमा नहीं किया संपत्तिकर…. 23 बकायेदारों को कुर्की वारंट जारी… आयुक्त के आदेश पर जारी हुआ निर्देश
Share
Notification Show More
Latest News
बस्तर में दिव्यांगजनों के पुनर्वास के लिए चलेगा महाअभियान, डिप्टी सीएम ने दिए अफसरों को निर्देश
October 4, 2026
सीएम ग्रामीण बस योजना के 1 वर्ष पूरे : 850 गांवों में पहली बार पहुंची नियमित बस सेवा
October 4, 2026
छत्तीसगढ़ के 6 जिलों के 312 वैद्यों का प्रमाणीकरण; मार्च 2027 तक 1 हजार वैद्यों के प्रमाणीकरण का लक्ष्य
October 4, 2026
घसीदास नगर के शिवशक्ति तालाब में डूबा युवक, घंटो मशक्कत के बाद एसडीआरएफ ने निकाला शव
October 3, 2026
स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में होंगी 1812 पदों पर संविदा भर्ती
October 3, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

कई सालों से जमा नहीं किया संपत्तिकर…. 23 बकायेदारों को कुर्की वारंट जारी… आयुक्त के आदेश पर जारी हुआ निर्देश

By @dmin Published February 5, 2021
Share
Property not deposited for many years
Property not deposited for many years
SHARE

भिलाई। 23 बकायेदारों को कुर्की का वारंट जारी किया गया है। वर्षों से कई लोगों ने अपना संपत्तिकर जमा नहीं किया है। जिनके विरुद्ध सख्ती से करवाई करने के लिए निगम ने कुर्की वारंट जारी किया है। कुछ दिन पूर्व निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने बैठक लेकर संपत्तिकर सहित अन्य वसूली की समीक्षा की थी। उसी दौरान उन्होंने निर्देश दिए थे कि ऐसे बकायेदार जिन्होंने कई वर्षों से अपना संपत्तिकर जमा नहीं किया है उनके विरुद्ध सख्ती से कार्रवाई की जाए। इसी के तहत प्रथम क्रम पर 23 बकायेदारों के विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए कुर्की वारंट जारी किया गया है।
कई बकायेदार वर्ष 1999 से अपना टैक्स जमा नहीं किए हैं वहीं कई बकायेदार वर्ष 2017-18 का संपत्तिकर जमा नहीं किए हैं उन्हें भी वारंट जारी किया गया है। कुर्की वारंट जारी होते ही निगम के कुर्की अधिकारी सूचना तामिली कराने बकायेदारों से संपर्क कर रहे हैं। कुर्की अधिकारी बालकृष्ण नायडू ने बताया कि सूचना तामिली होने पर कुछ बकायेदारों ने टैक्स जमा भी किया है, टैक्स जमा करने 20 फरवरी तक की मोहलत दी गई है, निर्धारित अवधि में टैक्स जमा नहीं करने पर कुर्की की कार्रवाई की जाएगी! इसमें से 2 बकायेदारों ने राशि जमा कर दी है। संपत्तिकर अधिकारी एवं उपायुक्त तरुण पाल लहरें ने कुर्की अधिकारी को कुर्की वारंट का क्रियान्वयन कर पालन प्रतिवेदन देने के निर्देश भी दिए है। संपत्तिकर के बकायेदारों पर निगम ने सख्ती दिखाना प्रारंभ कर दिया है।
लाईट इंडस्ट्री एरिया के विवेक मिश्रा का 504480 रुपए, एसोसिएट ऑटोमोबाइल के अजय डालमिया का 176268 रुपए, नंदनी रोड श्रमिक नगर छावनी के दीदार सिंह का 118286 रुपए, हिन्दूस्तान केमिकल शंकर नगर के अब्दूल वाहिद ताजर का 521896 रुपए, प्राइवेट लाइट इंडस्ट्री एरिया के नीरज अग्रवाल का 174208 रुपए, प्रशिक्षण यूनिट शंकर नगर छावनी चौक के एम.एस प्रिसिजन का 484596 रू., लाईट इंडस्ट्री एरिया के विमल वर्मा का 245483 रुपए, लाईट इंडस्ट्री एरिया जय भारत कंपनी के नितीन अग्रवाल के 132213 रुपए, इंडस्ट्रीय एरिया के नरसिंग कुकरेजा का 292931 रुपए, मिश्रा इंजी. वक्र्स श्रमिक नगर छावनी के राकेश मिश्रा का 1113547 रुपए, लाइट इंडस्ट्रीज एरिया वार्ड 17 के गोल्डन फर्नीचर मार्ट का 394045 रुपए, छत्तीसगढ़ इंजी. के हेमन्त कुमार सोनी का 259041 रुपए, आयुष इंडस्ट्री लक्ष्मण नगर छावनी के सुरेश सुरी का 296547 रुपए, पुरमानिया ट्रेडिंग शंकर नगर छावनी के प्रमोद कुमार अग्रवाल का 118224 रुपए, लक्ष्मण नगर छावनी के मित्तल इंडस्ट्रीज का 148256 रुपए, इंडस्ट्रीय एरिया छावनी के रॉयल इंडस्ट्रीज का 197793 रुपए, श्रीराम इंडस्ट्रीज लक्ष्मण नगर के जय प्रकाश अग्रवाल का 301427 रुपए, आरके इंडस्ट्रीज ट्रांसपोर्ट नगर के आरके गुप्ता का 646159 रुपए, खुर्सीपार धर्मकांटा के पास स्टील ट्रेडिंग कंपनी का 217270 रुपए, पावर हाउस रविशंकर शुक्ल मार्केट के इन्द्रा. बी. शाह का 206106 रुपए, पड्डा प्राईड जीई रोड के श्रीमती प्यारा कौर का 1077846 रुपए बकाया है! संपत्तिकर बकाया होने के कारण इन्हें कुर्की वारंट जारी किया गया है। कुर्की वारंट की दूसरी सूची जल्द ही जारी की जाएगी।

You Might Also Like

बस्तर में दिव्यांगजनों के पुनर्वास के लिए चलेगा महाअभियान, डिप्टी सीएम ने दिए अफसरों को निर्देश

सीएम ग्रामीण बस योजना के 1 वर्ष पूरे : 850 गांवों में पहली बार पहुंची नियमित बस सेवा

छत्तीसगढ़ के 6 जिलों के 312 वैद्यों का प्रमाणीकरण; मार्च 2027 तक 1 हजार वैद्यों के प्रमाणीकरण का लक्ष्य

घसीदास नगर के शिवशक्ति तालाब में डूबा युवक, घंटो मशक्कत के बाद एसडीआरएफ ने निकाला शव

स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में होंगी 1812 पदों पर संविदा भर्ती

@dmin February 5, 2021
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Amid preparations for local body elections in Gujarat गुजरात मे स्थानीय निकाय चुनावी तैयारियों के बीच राष्ट्रीय सचिव मोहम्मद शाहिद ने साबरमती आश्रम पहुच बापू को किया नमन
Next Article There were encroachments on Canal Road केनाल रोड पर कर रहे थे अतिक्रमण…. शिकायत मिली तो निगम की टीम ने किया बेदखल
× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?