ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: 83 तेजस मिलने से और ताकतवर होगी भारतीय वायुसेना, 48000 करोड़ के सौदे पर लगी मुहर, जानें कब तक होगी डिलीवरी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

83 तेजस मिलने से और ताकतवर होगी भारतीय वायुसेना, 48000 करोड़ के सौदे पर लगी मुहर, जानें कब तक होगी डिलीवरी

By @dmin
Published: February 3, 2021
Share
83 तेजस मिलने से और ताकतवर होगी भारतीय वायुसेना, 48000 करोड़ के सौदे पर लगी मुहर, जानें कब तक होगी डिलीवरी
83 तेजस मिलने से और ताकतवर होगी भारतीय वायुसेना, 48000 करोड़ के सौदे पर लगी मुहर, जानें कब तक होगी डिलीवरी
SHARE

बेंगलुरु (एजेंसी)। केंद्र सरकार ने आज यानी बुधवार को वायुसेना के लिए सरकारी कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटिड से 83 तेजस हल्के लड़ाकू विमान खरीदने का सौदा किया। रक्षा मंत्रालय द्वारा 83 एलसीए तेजस लड़ाकू विमानों का अनुबंध बेंगलुरु में एयरो शो के दौरान हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) को सौंपा गया। यह सौदा 48000 करोड़ रुपये का है। बेंगलुरु के एयरो इंडिया एयर शो के दौरान अनुबंध पर हस्ताक्षर के समय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वायुसेना के शीर्ष अधिकारी और हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटिड (एचएएल) के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

इस दौरान राजनाथ सिंह ने कहा कि मुझे बहुत खुशी है कि हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटिड (एचएएल) को भारतीय वायु सेना के 83 नए स्वदेशी लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (रुष्ट्र) – तेजस बनाने के ऑर्डर मिले हैं। यह अब तक का सबसे बड़ा ‘मेक इन इंडिया रक्षा अनुबंध है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली सुरक्षा मामलों पर मंत्रिमंडल की समिति (सीसीएस) ने घरेलू रक्षा खरीद के तहत करीब 48,000 करोड़ रुपये की लागत से 83 तेजस विमान खरीदने को 13 जनवरी को मंजूरी प्रदान की थी। इसके तहत 73 हल्के लड़ाकू विमान (एलसीए) तेजस एमके-1ए विमान और 10 तेजस एमके-1 प्रशिक्षण विमान शामिल हैं।
तेजस एमके-1ए विमान में खास तरह के एईएसए रडार, मिसाइल, इलेक्ट्रॉनिक युद्ध तकनीक (ईडब्ल्यू) और हवा में ईंधन भरने की क्षमता (एएआर) से लैस है। एचएएल के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक आर. माधवन ने पिछले महीने कहा था कि वायुसेना को तेजस हल्के लड़ाकू विमान (एलसीए) की आपूर्ति मार्च 2024 से शुरू हो जाएगी और कुल 83 विमानों की आपूर्ति होने तक हर वर्ष करीब 16 विमानों की आपूर्ति की जाएगी।

एक विमान की कीमत 309 करोड़
एचएएल के अध्यक्ष माधवन ने कहा कि साढ़े चार पीढ़ी के एक लड़ाकू तेजस विमान की कीमत 309 करोड़ रुपये होगी, जबकि इसके प्रशिक्षण देने वाले संस्करण की कीमत 280 करोड़ रुपये होगी।

आधारभूत मूल्य 25 हजार करोड़
माधवन ने कहा कि सभी 83 तेजस विमानों का आधार मूल्य 25 हजार करोड़ होगा, जबकि 11 हजार करोड़ रुपये ग्राउंड सपार्ट और आधारभूत ढांचे पर खर्च होंगे। जीएसटी और सीमा शुल्क सात हजार करोड़ होगा। इसके अलावा ढाई हजार करोड़ रुपये डिजाइन और विकास करने वाले एयरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी (एडीए) को दिए जाएंगे।

ट्रैक मेंटेनेंस के लिए बंद हुआ सुपेला रेलवे फाटक… फाटक तक आकर लौटते रहे लोग… जाने कितने दिनों तक बंद रहेगा फाटक
Big news: छत्तीसगढ़ में वृद्ध दंपती पर तीन भालूओं का हमला, वृद्धा की मौत, बुजुर्ग की हालत गंभीर
Breaking News : दुर्ग आईजी दफ्तर में पदस्थ आरक्षक की हादसे की मौत, घर जाते समय ट्रांसफार्मर से टकराया
बजरंग दुबे ने लिया जिला पंचायत दुर्ग के सीईओ का चार्ज, दिवाली बाद आएंगे भिलाई के नए आयुक्त
Politics: जनवरी के बाद नहीं चलेगी सरकार, भाजपा विधायक का दावा- 45 लोग हमारे संपर्क में
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जेफ बेजोस ने किया अमेजन के सीईओ पद छोडऩे का एलान, एंडी जेसी को मिलेगी जिम्मेदारी जेफ बेजोस ने किया अमेजन के सीईओ पद छोडऩे का एलान, एंडी जेसी को मिलेगी जिम्मेदारी
Next Article Corona infection at the lowest level in 58 days, the number of deaths increased again पिछले 24 घंटे में 11,039 नए मामले आए सामने, 110 मरीजों की हुई मौत

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?