ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: यूपी से बिहार तक वक्फ की ज्यादातर संपत्तियों पर कब्जा, खड़ी कर दी गईं इमारतें, जीपीएस सर्वे में खुलासा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

यूपी से बिहार तक वक्फ की ज्यादातर संपत्तियों पर कब्जा, खड़ी कर दी गईं इमारतें, जीपीएस सर्वे में खुलासा

By @dmin
Published: January 31, 2021
Share
यूपी से बिहार तक वक्फ की ज्यादातर संपत्तियों पर कब्जा, खड़ी कर दी गईं इमारतें, जीपीएस सर्वे में खुलासा
यूपी से बिहार तक वक्फ की ज्यादातर संपत्तियों पर कब्जा, खड़ी कर दी गईं इमारतें, जीपीएस सर्वे में खुलासा
SHARE

लखनऊ (एजेंसी)। देश भर में वक्फ की जमीन कब्जाधारियों की गिरफ्त में है, इसपर बड़ी बड़ी इमारतें खड़ी कर ली गई हैं। उत्तर प्रदेश, दिल्ली, उत्तराखंड व बिहार में भारत सरकार के अल्पसंख्यक विभाग की ओर से कराए गए सर्वे में यह हकीकत सामने आई है। मंत्रालय की ओर से देशभर में वक्फ संपत्तियों का जीपीएस सर्वे कराया जा रहा है। पिछले दिनों एएमयू के रिमोट सेंसिंग डिपार्टमेंट को उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार व दिल्ली राज्य की वक्फ संपत्ति का सर्वे करने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इसके लिए पांच करोड़ रुपए का बजट भी जारी किया गया था।
सेंट्रल वक्फ काउंसिल प्रोजेक्ट के को-ऑर्डिनेटर प्रोफेसर शादाब खुर्शीद बताते हैं कि उत्तराखंड व बिहार का सर्वे लगभग पूरा कर लिया गया है। दिल्ली और उत्तर प्रदेश का सर्वे 70 फीसदी तक पूरा किया जा चुका है।
सर्वे में पाया गया कि वक्फ की अधिकांश जमीन पर कब्जा कर इमारतें तैयार कर ली गई हैं। जिसके चलते सर्वे में भी परेशानी का सामना करना पड़ा है। स्थानीय जिलों के जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों की मदद से सर्वे किया जा रहा है। सर्वे का उद्देश्य वक्फ की संपत्ति का सही स्थिति सामने लाना और देखना है कि देशभर में ऐसी कितनी संपत्ति है और कितनी पर कब्जा किया गया है।

एक क्लिक पर कहीं से भी देख सकेंगे संपत्ति
वक्फ की संपत्ति का जीपीएस सर्वे होने के बाद उसको एक क्लिक पर कहीं से भी देखा जा सकेगा। विभाग की ओर से पूरी संपत्ति को ऑनलाइन अपलोड भी किया जा रहा है।

अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय की ओर से देश भर की वक्फ संपत्तियों का सर्वे कराया जा रहा है। इसके लिए एएमयू के रिमोट सेंसिंग डिपार्टमेंट को चार राज्यों का जीपीएफ सर्वे करने की जिम्मेदारी सौपी गई है। सर्वे अधिकांश पूरा हो चुका है। सर्वे में सामने आया हैं कि चारों राज्यों में वक्फ की संपत्तियों पर कब्जा किया गया है। कितना कब्जा किया गया है, यह कहना मुश्किल है।

प्रो. शादाब खुर्शीद, को-ऑर्डिनेटर, रिमोट सेंसिंग डिपार्टमेंट, एएमयू

ISRO: स्पेस स्टेशन और चंद्रमा पर एक अंतरिक्ष यात्री को भेजने की महत्वकांक्षी योजना पर सही दिशा में हो रहा काम-वीरमुथुवेल
छत्तीसगढ़ में कोरोना ब्लास्ट: पिछले 24 घंटे में मिले 9 हजार से अधिक मरीज, 50 से ज्यादा की हुई मौत
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से सुरक्षित हुई महिलाओं की रसोई
International Yoga Day : श्रीनगर में पीएम मोदी ने किया योग, बोले- दुनिया मानती है योग की शक्ति
बस की डिग्गी से 21 किलो गांजा बरामद, ट्रॉली में भरकर किया गया लोड… मालिक की तलाश में पुलिस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article The Chief Minister unveiled the statue of Mahatma Gandhi मुख्यमंत्री ने जैतूसाव मठ में चरखा चलाते महात्मा गांधी की प्रतिमा का किया अनावरण… बोले- महात्मा गांधी ने पूरी दुनिया को एकता, समानता तथा मानवता का पाठ पढ़ाया
Next Article ईरान से जुड़ रहा है इजरायली दूतावास के बाहर हुए हमले का तार? ईरान से जुड़ रहा है इजरायली दूतावास के बाहर हुए हमले का तार?

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?