ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: एम्स दिल्ली की टीम करेगी कुंभ मेले की निगरानी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किए निर्देश
Share
Notification Show More
Latest News
घसीदास नगर के शिवशक्ति तालाब में डूबा युवक, घंटो मशक्कत के बाद एसडीआरएफ ने निकाला शव
October 3, 2026
स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में होंगी 1812 पदों पर संविदा भर्ती
October 3, 2026
एशिया कप विजेता गीता यादव से मिले उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, बोले- कवर्धा की बेटी ने बढ़ाया देश-प्रदेश का मान
October 3, 2026
दस दिन बाद सुलझा हत्या का मामला, बकाया पैसे के विवाद में लकड़ी के फाड़े से किया था वार
October 3, 2026
मध्य प्रदेश में क्यों नहीं बन रहे पर्याप्त अंग प्रत्यारोपण केंद्र? - डॉ. अतुल मलिकराम, राजनीतिक रणनीतिकार
मध्य प्रदेश में क्यों नहीं बन रहे पर्याप्त अंग प्रत्यारोपण केंद्र? – डॉ. अतुल मलिकराम, राजनीतिक रणनीतिकार
October 3, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

एम्स दिल्ली की टीम करेगी कुंभ मेले की निगरानी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किए निर्देश

By @dmin Published January 28, 2021
Share
एम्स दिल्ली की टीम करेगी कुंभ मेले की निगरानी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किए निर्देश
एम्स दिल्ली की टीम करेगी कुंभ मेले की निगरानी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किए निर्देश
SHARE

देहरादून/ हरिद्वार (एजेंसी)। हरिद्वार महाकुंभ में कोरोना से बचाव को लेकर केंद्र सरकार का खास फोकस है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दिल्ली की विशेषज्ञ टीम को यहां की चिकित्सकीय सुविधाओं पर निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी जानकारी राज्य सरकार को भी दे दी है।

27 फरवरी से प्रस्तावित महाकुंभ को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। हाल ही में केंद्र सरकार ने कुंभ में कोरोना से बचाव को लेकर एसओपी भी जारी की है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय का तर्क है कि कोरोना का असर अभी देशभर में चल रहा है। लिहाजा, भीड़भाड़ वाले आयोजन में कोरोना से बचाव के पुख्ता इंतजाम किए जाने चाहिएं।
राज्य सरकार की ओर से कुंभ में चिकित्सकों के अलावा विशेषज्ञ चिकित्सकों की एक टीम भी तैनात की जा रही है। इस टीम को सीधे एम्स दिल्ली से जोड़ा जा रहा है। यानी दिनभर में क्या आयोजन हुए, कितनी भीड़ आई, चिकित्सकीय इंतजाम क्या हैं, कोविड का मरीज आने पर क्या कदम उठाए गए, इन सभी बातों की रिपोर्ट सीधे केंद्र को जाएगी।
केंद्र सरकार का मकसद है कि कुंभ के दौरान कहीं भी कोविड महामारी फैलने की आशंकाएं खत्म हो जाएं। कुंभ की विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम रोजाना दिन में एक बार वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से एम्स दिल्ली की टीम को सभी अपडेट उपलब्ध कराएगी।
इस दौरान अगर एम्स की टीम चाहेगी तो कोविड से बचाव के इंतजामों को लेकर और व्यवस्थाएं करवा सकती है। सचिव शहरी विकास शैलेश बगोली के मुताबिक, स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी जो भी जरूरतें हैं, उन पर बैठक करने के बाद समयसीमा और प्रक्रिया तय कर ली गई है।

बैरागी क्षेत्र में जल्द पूरा कराएं कुंभ कार्य 
मेलाधिकारी दीपक रावत की अध्यक्षता में बुधवार को कुंभ मेला के अंतर्गत कराए जा रहे कार्यों और व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक की गई। मेलाधिकारी ने कार्यों को तत्काल पूरा करने, अतिक्रमण, सड़कों व पुलों के किनारे पड़ा मलबा हटाने के निर्देश दिए।
मेलाधिकारी ने बैरागी एवं चंडी टापू आदि में रोड की स्थिति, बिजली, पानी, चिकित्सीय सुविधाओं की विस्तृत जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि बैरागी और चंडी टापू में मुख्य रोड व अंदरूनी रोड की मार्किंग कर दी गई है। जहां-जहां बिजली के पोल लगने हैं, लगा दिए हैं। पावनधाम आश्रम के निकट बन रहे हॉस्पिटल में पानी की आपूर्ति शुरू कर दी है। बिजली का संयोजन जल्द ही कराया जाएगा।
जगजीतपुर में बनने वाले 2000 बेड के हॉस्पिटल को बिजली, पानी उपलब्ध कराने पर भी चर्चा हुई। मेलाधिकारी ने विभिन्न क्षेत्रों में बनने वाले बस अड्डों की जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि कार्य प्रगति पर है। अधिकारियों ने कहा कि मीडिया सेंटर भी जल्द तैयार हो जाएगा।
मेला अधिकारी ने जगह-जगह पानी की लीकेज बंद करवाने के लिए अलग से एक अधिकारी नामित करने और गौरीशंकर दीप के किनारे अतिक्रमण कर बनाई कुटिया को हटाने के निर्देश दिए। छावनियों में सुविधाएं उपलब्ध कराने, सिंचाई विभाग और लोनिवि के पुलों व सड़कों के आसपास पड़ा मलबा हटाने के निर्देश भी दिए। 

You Might Also Like

घसीदास नगर के शिवशक्ति तालाब में डूबा युवक, घंटो मशक्कत के बाद एसडीआरएफ ने निकाला शव

स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में होंगी 1812 पदों पर संविदा भर्ती

एशिया कप विजेता गीता यादव से मिले उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, बोले- कवर्धा की बेटी ने बढ़ाया देश-प्रदेश का मान

दस दिन बाद सुलझा हत्या का मामला, बकाया पैसे के विवाद में लकड़ी के फाड़े से किया था वार

मध्य प्रदेश में क्यों नहीं बन रहे पर्याप्त अंग प्रत्यारोपण केंद्र? – डॉ. अतुल मलिकराम, राजनीतिक रणनीतिकार

@dmin January 28, 2021
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कोरोना का यह कैसा मामला? 5 महीने में 32 बार पॉजिटिव आई रिपोर्ट कोरोना का यह कैसा मामला? 5 महीने में 32 बार पॉजिटिव आई रिपोर्ट
Next Article लाल किले पर हुई हिंसा और धार्मिक झंडा लगाने के संबंध में राजद्रोह का केस दर्ज लाल किले पर हुई हिंसा और धार्मिक झंडा लगाने के संबंध में राजद्रोह का केस दर्ज
× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?