ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सिंघु बॉर्डर पर किसानों के खिलाफ गांववालों का प्रदर्शन…. राजमार्ग खाली करने की मांग
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

सिंघु बॉर्डर पर किसानों के खिलाफ गांववालों का प्रदर्शन…. राजमार्ग खाली करने की मांग

By @dmin
Published: January 28, 2021
Share
Demonstration of villagers against farmers on Singhu border
Demonstration of villagers against farmers on Singhu border
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। दिल्ली में गणतंत्र दिवस के दिन निकाली गई किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान काफी हिंसा हुई। कई स्थानों पर किसानों ने बैरिकेड तोड़े और पुलिस के साथ झड़प की। अब इसका असर किसान आंदोलन पर पड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। दिल्ली की सिंघु सीमा (दिल्ली-हरियाणा) पर लगभग पिछले दो महीनों से आंदोलन कर रहे किसान संगठनों के खिलाफ गुरुवार को गांव वाले सड़कों पर उतर आए। उन्होंने मांग की है कि तुरंत राजमार्ग को खाली किया जाए।
प्रदर्शनकारी बैरियर के नजदीक किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के स्टेज के पास जुटे हैं। भारी संख्या में दिल्ली पुलिस भी मौके पर पहुंची है जो बैरिकेडिंग कर रही है और प्रदर्शनकारियों को सड़क की दूसरी तरफ आने से रोक रही है। प्रदर्शनकारी पुलिस द्वारा की जा रही बैरिकेडिंग का विरोध कर रहे हैं।
गांव वाले लाल किले पर हुई हिंसा को लेकर भी खासे नाराज दिखाई दिए। किसान आंदोलन के खिलाफ प्रदर्शन करने वालों में हिंदू सेना संगठन के सदस्य और स्थानीय नागरिक शामिल थे, जो अपने साथ तिरंगा लेकर आए थे। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि लाल किले में तिरंगे का जो अपमान किया गया उसे हम लोग बर्दाश्त नहीं करेंगे।
गांव वालों का कहना है कि वे अबतक यहां प्रदर्शन करने वाले किसानों की मदद कर रहे थे लेकिन गणतंत्र दिवस के मौके पर जो हुआ उससे वे काफी नाराज हैं। बता दें कि गणतंत्र दिवस के दौरान हुई हिंसा के बाद से ही अलग-अलग प्रदर्शनस्थल पर सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। ऐसे में जो लोग प्रदर्शन करने के लिए आए वे भी कुछ दूरी पर प्रदर्शन कर रहे थे। स्थानीय प्रदर्शनकारी कुछ समय बाद वापस लौट गए।

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सचिव डॉ. भारतीदासन ने जल जीवन मिशन के कार्यों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशानिर्देश
आईपीएल में कोरोना का साया: दिल्ली की टीम में कोरोना का मामला, सभी खिलाड़ी क्वारंटीन, दो दिन तक होंगे टेस्ट
पेपर लीक मामले में ईडी एक्शन में, पीसीसी चीफ के परिवार पर कार्रवाई
Breaking News :  छोटे भाई ने की बड़े भाई की हत्या… आपसी विवाद में हसिया से किया वार… पति-पत्नी गिरफ्तार
वायु सेना की टीम का रोमांचक एयर शो, सेंध जलाशय के ऊपर आसमां में गूंजा ‘जय जोहार’ और ‘छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया’
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव : कांग्रेस-लेफ्ट के बीच 193 सीटों पर हुआ फैसला, 92 पर लड़ेगी कांग्रेस पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव : कांग्रेस-लेफ्ट के बीच 193 सीटों पर हुआ फैसला, 92 पर लड़ेगी कांग्रेस
Next Article शिक्षा मंत्री निशंक का ऐलान, 4 मई से शुरू होंगी सीबीएसई 10वीं 12वीं की परीक्षा दो फरवरी को 10वीं और 12वीं की परीक्षा तारीखों का होगा एलान

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?