ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बास्तानार अंचल को दी 156 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की सौगात…. बास्तानार, दरभा एवं चित्रकोट में नवीन विश्राम भवन निर्माण सहित कई विकास कार्यों की घोषणा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedRaipur

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बास्तानार अंचल को दी 156 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की सौगात…. बास्तानार, दरभा एवं चित्रकोट में नवीन विश्राम भवन निर्माण सहित कई विकास कार्यों की घोषणा

By @dmin
Published: January 25, 2021
Share
Chief Minister Bhupesh Baghel handed over development works
Chief Minister Bhupesh Baghel handed over development works
SHARE

रायपुर। सोमवार को दिन बस्तर के लिए ऐतिहासिक रहा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बस्तर जिला प्रवास के दौरान बास्तानार में लगभग 156 करोड़ 46 लाख रूपए की लागत वाले 51 विकास एवं निमार्ण कार्यों की सौगात दी। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने 25 जनवरी को बड़ेकिलेपाल में आयोजित आमसभा में लगभग 44 करोड़ 52 लाख रुपए की लागत वाले 10 विकास कार्यों का लोकार्पण और लगभग 111 करोड़ 93 लाख रुपए की लागत वाले 41 विकास कार्यों का भूमिपूजन भी किया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों सहित युवोदय के वालेंटियर्स तथा सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया। शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत हितग्राहियों को सामग्री एवं अनुदान सहायता के चेक वितरित किए गए। इस अवसर पर जिले में युवोदय के वालेंटियर्स की विभिन्न गतिविधियों पर आधारित स्मारिका ÓÓबदलाव संग युवाÓÓ का विमोचन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ग्राम कुकानार में मिनी स्टेडियम, बड़ेकिलेपाल नवीन हाई स्कूल भवन, कोडऩाली मार्ग में 8 किलोमीटर की डामरीकृत सड़क निर्माण करने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तामड़ा घुमर, मेंदरी घुमर में पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु विभिन्न सुविधा उपलब्ध कराने के लिए एक करोड़ रूपए की स्वीकृति दी। इसके साथ ही वनोपज संग्राहकों को वनोपज की उचित मूल्य उपलब्ध कराने हेतु लघु वनोपज आधारित उद्योगों की स्थापना के अलावा बास्तानार, दरभा एवं चित्रकोट में विश्राम भवन निर्माण, उसरीबेड़ा में नवीन इंडोर स्टेडियम निर्माण, ग्राम गढिय़ा में पचास-पचास सीटर प्री मैट्रिक बालक एवं बालिका छात्रावास भवन का निर्माण, मटकोट से आरापुर पहुंच मार्ग निर्माण, वाहनपुर से कोटगाली तक डामरीकृत सड़क निर्माण, पटेलपारा सांवगेल से कोलेंग तक डामरीकृत सड़क निर्माण, हर्राकोडेर में नवीन हाईस्कूल निर्माण एवं शासकीय महाविद्यालय तोकापाल में बाऊण्ड्रीवाल निर्माण करने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री बघेल ने लोगों को सर्वप्रथम नववर्ष एवं राष्ट्रीय मतदाता दिवस की बधाई दी एवं गणतंत्र दिवस की अग्रिम बधाई देते हुए कहा कि आज का दिन हर नागरिकों को उसकी शक्ति एवं राष्ट्र निर्माण में उसकी भागीदारी की याद दिलाता है। बस्तर के लोगों मे आज के दिन का महत्व बहुत ज्यादा है। उन्होंने कहा कि बस्तर के लोगों को अपने लोकतांत्रिक अधिकारों के लिए अभी और अधिक जागरूक होना होगा। पिछले दो वर्षों में हमने लगतार कार्य किया है, सभी को उनका हक मिले, सभी को न्याय मिले, यही हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि इसके बगैर बस्तर में शांति और विकास की कल्पना नहीं की जा सकती। वनवासी क्षेत्र में हमने वनाधिकार पत्र दिया। सबसे ज्यादा वनाधिकार पत्र देने में हम पूरे देश में अग्रणी हैं। हमने व्यक्तिगत एवं सामुदायिक वनाधिकार पत्र सहित सामुदायिक वन संसाधन पत्र भी दिया है। जिससे वनवासियों को वनों पर अधिकार, वनोपज पर मालिकाना हक मिला है और वन क्षेत्रों के विकास, संरक्षण एवं संवर्धन में उनकी भागीदारी बढ़ी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वनवासियों की आय बढ़ाने के लिए सबसे बड़ा जरिया कोई है, तो वह वनोपज है। पहले 7 वनोपजों की समर्थन मूल्य पर खरीदी होती थी। अब हमारी सरकार 52 वनोपजों की खरीदी समर्थन मूल्य पर कर रही है तथा वादा निभाते हुए वनोपजों के मूल्यों में वृद्धि की है। पूरे प्रदेश के 13 लाख तेंदूपत्ता संग्राहकों को 4 हजार रुपये प्रति मानक बोरा पारिश्रमिक दिया जा रहा है। केंद्र सरकार द्वारा बन्द किये गए तेन्दूपत्ता संग्राहक बीमा योजना को चालू करते हुए शहीद महेंद्र कर्मा तेंदूपत्ता संग्राहक सामाजिक सुरक्षा बीमा योजना तेंदूपत्ता संग्राहकों को दे रहे हैं। लॉकडाउन के समय हमने वनोपज संग्रहण बंद नहीं किया। हमने बस्तर सहित पूरे प्रदेश में इसे चालू रखा। जिसके परिणाम स्वरूप छत्तीसगढ़ 73 प्रतिषत वनोपज खरीदी कर पूरे देश मे प्रथम स्थान रहा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में पहले 15 लाख किसान धान बेचते थे, जो बढ़कर इस वर्ष साढ़े 21 लाख से भी अधिक हो गए है। धान के रकबे में भी बढ़ोत्तरी हुई है और किसानों ने इस वर्ष 28 लाख हेक्टेयर का पंजीयन कराया है। अब तक रिकार्ड 86 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। हमारी सरकार ने कोदो-कुटकी को भी समर्थन मूल्य में खरीदने का निर्णय लिया है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना का चैथी किस्त भी किसानों को 31 मार्च के पहले प्रदान किया जाएगा।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ सांसद दीपक बैज, बस्तर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल, संसदीय सचिव रेखचन्द जैन, हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप, अक्षय ऊर्जा विकास निगम के अध्यक्ष मिथलेश स्वर्णकार, मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एमआर निषाद, बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विक्रम मण्डावी, विधायक दन्तेवाड़ा देवती कर्मा, उपाध्यक्ष राज्य अंत्यावसायी वित विकास निगम नीता लोधी सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और पंचायत पदधिकारी और ग्रामीणजन उपस्थित थे।

शिक्षा में डिजिटल क्रांति : 1100 विद्यालयों को मिलेगी स्मार्ट टीवी, बिल्हा के 25 स्कूलों को मिली टीवी, ई-क्लास को मिलेगा बढ़ावा
जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई की बैठक में बनी केन्द्र सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन की रणनीति
अपने स्कूल पहुंचकर सीएम साय ने याद किए पुराने दिन, कहा- शिक्षा से बहुत कुछ बदलता है
सीधी बात: बदलाव का इशारा तो नहीं…
ऑनलाइन हथियार की डिलवरी में फंसे मिशो के मैनेजर व डिलवरी बॉय, पुलिस ने भेजा जेल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article हवा में यूं दुश्मन होगा तबाह, आकाश-एनजी मिसाइल का पहला सफल परीक्षण हवा में यूं दुश्मन होगा तबाह, आकाश-एनजी मिसाइल का पहला सफल परीक्षण
Next Article Chief Minister Bhupesh Baghel inaugurated newly constructed मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मेडिकल कॉलेज जगदलपुर के नवनिर्मित ऑडिटोरियम एवं ट्रामा सेन्टर का किया लोकार्पण…. बस्तर को 19 ग्रामीण सड़कों सहित कई निर्माण कार्यों की सौगात

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?