ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आज से सभी जोन कार्यालय में प्रारंभ हुआ जनदर्शन…. शिकायत के मिले 47 आवेदन…. पांच का का तत्काल किया गया निराकरण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-Bhilai

आज से सभी जोन कार्यालय में प्रारंभ हुआ जनदर्शन…. शिकायत के मिले 47 आवेदन…. पांच का का तत्काल किया गया निराकरण

By @dmin
Published: January 25, 2021
Share
Janadarshan started in all zone offices from today
Janadarshan started in all zone offices from today
SHARE

भिलाई। निगम में निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का कार्यकाल समाप्त हो चुका है! ऐसे में जनता अपनी शिकायतों एवं समस्याओं को कहां लेकर जाए यह एक बड़ी समस्या थी। जिसके लिए निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी के निर्देश पर प्रत्येक जोन कार्यालय में प्रत्येक सोमवार को तथा निगम मुख्य कार्यालय में प्रथम एवं अंतिम शनिवार को जनदर्शन का आयोजन किया गया है। जनता और निगम के बीच समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से निगमायुक्त ने जनदर्शन आयोजित करने का फैसला लिया है। जिसके परिपालन में निगम क्षेत्र के प्रत्येक जोन कार्यालय में आज से जनता की समस्याओं और शिकायतों के त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निराकरण के लिए जनदर्शन लगाया गया। जिसमें क्षेत्रवासी अपनी शिकायतों व समस्याओं को लेकर पहुंचे। कुल 47 लोगों ने आवेदन देकर अपनी समस्याओं से निगम प्रशासन को अवगत कराया। त्वरित निराकरण योग्य आवेदन को जनदर्शन के माध्यम से समाधान कर दिया गया।
जोन क्रमांक एक में चार एवं जोन क्रमांक 5 में एक आवेदन का त्वरित रूप से निराकरण किया गया। नेहरू नगर जोन में राशन कार्ड की समस्या का निराकरण किया गया तथा सेक्टर 6 में एक आवेदन बीपीएल कार्ड से संबंधित प्राप्त हुआ था जिसका निराकरण जनदर्शन के माध्यम से किया गया। जनदर्शन में मुख्यत: अतिक्रमण, अवैध कब्जा, मोटर एवं पंप से संबंधित, पानी कनेक्शन संबंधित, सीवरेज लाइन से संबंधित, सफाई से संबंधित, पट्टा, राशन कार्ड से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। जिसका नियमानुसार निराकरण किया जाएगा। जोन कार्यालय में प्रत्येक सोमवार को तथा मुख्य कार्यालय में प्रथम शनिवार एवं अंतिम शनिवार को आयोजित होने वाले जनदर्शन का समय प्रात: 11 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। इस बीच निगम के रहवासी अपनी समस्याओं को लेकर जनदर्शन में आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। जनदर्शन में जोन कार्यालय के नोडल अधिकारी स्वयं उपस्थित रहकर निराकरण कर रहे हैं। इसके साथ ही जनदर्शन में निगम के संबंधित कर्मचारी भी उपस्थित रहते हैं। आज जोन क्रमांक एक नेहरू नगर कार्यालय में कुल 19 आवेदन, जोन क्रमांक 2 वैशाली नगर कार्यालय में 8 आवेदन, जोन क्रमांक 3 मदर टैरेसा नगर कार्यालय में 15 आवेदन, जोन क्रमांक 4 शिवाजी नगर कार्यालय में 4 आवेदन तथा सेक्टर 6 में एक आवेदन प्राप्त हुआ।

Breaking News : दुर्ग बाईपास में धमधा पुल के ऊपर से गिरी लोडेड ट्रक, चालक की मौत
पुलगांव चौक पर किसानों का प्रदर्शन… केन्द्र के कृषि कानून का विरोध… धान खरीदी तत्काल शुरू करने की मांग
भिलाई महापौर के लिए कई दावेदार, इन्हीं में से कोई एक बनेगा सभापति
Constable Recruitment : दुर्ग रेंज में 8 दिसंबर से फिर शुरू होगा फिजिकल टेस्ट, दोबारा जारी होंगे प्रवेश पत्र
नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ लेने के लिए पंजीयन कराने लोगों में भारी उत्साह…. पहले दिन 76 लोगों ने कराया पंजीयन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Corona vaccination started in Sector-9 Hospital सेक्टर-9 अस्पताल में शुरू हुआ कोरोना वैक्सीनेशन…. कोरोना केयर से जुड़े स्वास्थ्य सेवा कार्मिकों को लगा टीका
Next Article आईसीसी वल्र्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच हुआ स्थगित, 10 जून को नहीं बल्कि अब इस तारीख से होगा शुरू आईसीसी वल्र्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच हुआ स्थगित, 10 जून को नहीं बल्कि अब इस तारीख से होगा शुरू

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?