ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: किसान आंदोलन : टीकरी बॉर्डर पर तीन और किसानों की मौत, अब तक 23 ने जान गंवाई
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

किसान आंदोलन : टीकरी बॉर्डर पर तीन और किसानों की मौत, अब तक 23 ने जान गंवाई

By @dmin
Published: January 25, 2021
Share
किसान आंदोलन : ठंड लगने से सोनीपत के किसान की मौत, खाना खाकर सोया था, सुबह नहीं उठा
किसान आंदोलन : ठंड लगने से सोनीपत के किसान की मौत, खाना खाकर सोया था, सुबह नहीं उठा
SHARE

बहादुरगढ़ (एजेंसी)। तीन कृषि कानूनों को वापस लेने और कृषि उपजों के न्यूनतम समर्थन मूल्य के लिए कानून बनाने की मांग को लेकर टीकरी बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे तीन किसानों की रविवार रात मौत हो गई। मृतकों में दो किसान हरियाणा के जिला हिसार और एक किसान पंजाब के जिला मानसा का निवासी था। किसानों के टीकरी बॉर्डर पड़ाव में सोमवार तक 23 किसानों की मौत हो चुकी है।

किसान आंदोलन में शामिल हिसार जिले के गांव मिर्चपुर के निवासी जोगेंद्र सिंह (40) पुत्र भीम सिंह को साथी किसान सोमवार सुबह करीब 10 बजे बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां जांच के बाद डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अनुमान लगाया गया है कि जोगेंद्र सिंह की मौत हार्ट अटैक से हुई होगी। मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। 
वहीं हिसार जिले की तहसील मंडी आदमपुर के गांव बगला के निवासी जयवीर को उनके साथी सोमवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां प्राथमिक जांच के बाद डॉक्टर से उन्हें मृत घोषित कर दिया। जयवीर की आयु करीब 47 साल थी। मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।
टीकरी बॉर्डर के निकट ठहरे पंजाब के जिला मानसा के गांव धिंगर के आंदोलनकारी किसान गुरमीत सिंह की सोमवार सुबह मौत हो गई। उनके साथी सुबह करीब सवा आठ बजे नागरिक अस्पताल पहुंचे। अनुमान लगाया जा रहा है कि गुरमीत की मौत हृदय गति रुकने से हुई। उनकी आयु लगभग 48 साल थी। पुलिस ने तीनों किसानों के परिजनों को सूचित कर दिया है।

पीएम ओली के संसद भंग के प्रस्ताव को राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी की मंजूरी, अप्रैल में होंगे चुनाव
शिक्षक नगर में विधायक ने किया औचक निरीक्षण, बैगापारा मिनी स्टेडियम का होगा संपूर्ण संधारण : अरूण वोरा
छत्तीसगढ़ में कोरोना से मौत का आंकड़ा 100 से कम…. 4 हजार 943 नए संक्रमितों की पुष्टि
बहू को टिकट नहीं देने पर गृहमंत्री की साफगोई – जीत तय थी, महापौर बनना भी, फिर भी किया कार्यकर्ताओं के लिए त्याग
सिर चढ़कर बोलेगा आईपीएल का रोमांच: इन टीमों को लगाना होगा जोर, 10 में से छह टीमें ही जीत पाईं है खिताब
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Principal constable Ashwani Kumar Singh will get the President's Police प्रधान आरक्षक अश्वनी कुमार सिंह को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस पदक…. सराहनीय कार्य के लिए हुए चयनित
Next Article आज भी जेल में ही कटेगी ममता के मंत्रियों की रात, नहीं मिली बेल बीजेपी के ‘जय श्रीराम’ नारों से चिढ़ीं ममता बोलीं- हरे कृष्णा हरे राम

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?