ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा चीन, एलएसी पर भारतीय सेना की करा रहा जासूसी, खुफिया एजेंसी ने भेजा अलर्ट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा चीन, एलएसी पर भारतीय सेना की करा रहा जासूसी, खुफिया एजेंसी ने भेजा अलर्ट

By @dmin
Published: January 23, 2021
Share
चाइना की दोहरी चाल...बाहर शांति का सुर और सीमा पर सीनाजोरी
चाइना की दोहरी चाल...बाहर शांति का सुर और सीमा पर सीनाजोरी
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। चीन अपनी चालाकियों से बाज नहीं आ रहा है। चीन अब वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर भारतीय सेना की जासूसी करा रहा है। भारतीय खुफिया एजेंसियों को वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर लद्दाख, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में जानकारी प्राप्त करने के प्रयास में चीन की हरकतों का पता चला है। एलएसी पर चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के इंटेलिजेंस द्वारा भारतीय सेना की आवाजाही और सीमा पर जारी निर्माण कार्य की जानकारी इकट्ठा करने की कोशिश की जा रही है।

रक्षा मंत्रालय के अधिकारी इस मामले पर कुछ भी बोलने से इनकार कर रहे हैं। बता दें कि भारतीय खुफिया एजेंसी कराकोरम के पास दौलत बेग ओल्डी (डीबीओ), पैंगोंग त्सो नदी के किनारे, सिक्किम और अरुणाचल में एलएसी के पास हर तरह की गतिविधियों की जानकारी इक_ा करने में सक्षम है। चीनी कोशिशों की जानकारी सेना के शीर्ष अधिकारी और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े तमाम आला-अधिकारियों तक पहुंचा दी गई है।

सीमा पर तनाव कम नहीं हो रहा 
भारतीय और चीनी सैनिक पिछले आठ महीनों से पूर्वी लद्दाख में एलएसी के पास आमने-सामने हैं। दोनों देशों के बीच गतिरोध ठंड के महीने में भी जारी है। दोनों पक्षों के बीच आठ दौर की वार्ता हो चुकी है, लेकिन सीमा पर तनाव कम करने की सारी कोशिशें नाकाम साबित हुई हैं।

भारत ने चीनी सैनिक को किया था गिरफ्तार
पूर्वी लद्दाख में पैंगोंग त्सो के दक्षिण में 8 जनवरी को सुबह-सुबह एक अज्ञात चीनी सैनिक की गिरफ्तारी उस समय की गई, जब तकनीकी साधनों के माध्यम से बॉर्डर को ट्रैक किया जा रहा था। खुफिया एजेंसी के अधिकारियों का कहना है कि यह चीनी सैनिक के द्वारा की गई कोई पहली कोशिश नहीं थी। पीएलए की एक आधिकारिक वेबसाइट ने दावा किया था कि अंधेरे और जटिल भौगोलिक परिस्थिति के कारण पीएलए रक्षा बल का एक सिपाही शुक्रवार (8 जनवरी) सुबह-सुबह सीमा पर भटक गया। आपको बता दें कि भारतीय सेना ने 11 जनवरी को उसे चुशुल मोल्दो प्वाइंट पर चीन को सौंप दिया था।
इसी तरह, पीएलए कॉर्पोरल वांग हां लॉन्ग को भारतीय सेना ने पूर्वी लद्दाख के डेमचोक सेक्टर में 19 अक्तूबर को पकड़ा था और 21 अक्तूबर को चीन को वापस सौंप दिया था। पकड़े गए कॉर्पोरल ने दावा किया कि वह स्थानीय चरवाहों के खोए हुए याक का पता लगाने में मदद करने की कोशिश कर रहा था।

छत्तीसगढ़ में मछलियों के जेनेटिक्स में किया जा रहा अनुसंधान, थाईलैंड के वैज्ञानिक दे रहे तकनीकी सहयोग
और धनवान हुए मुकेश अंबानी, दुनिया के 6वें सबसे अमीर शख्स
दुर्ग निगम में भाजपा व कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी तय, भाजपा ने पार्षदों की भी सूची जारी… कांग्रेस की लिस्ट का इंतजार
आईआईटी भिलाई के फैकल्टी को इनोवेटिव रिसर्च प्रोजेक्ट्स के लिए मिला पीएमईसीआरजी सम्मान
इस राज्य से आ रही कार में मिला नशे का सामान, 4 आरोपी गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ब्राजील भेजी वैक्सीन : राष्ट्रपति बोलसोनारो ने हनुमान जी की तस्वीर साझा की, लिखा- धन्यवाद भारत ब्राजील भेजी वैक्सीन : राष्ट्रपति बोलसोनारो ने हनुमान जी की तस्वीर साझा की, लिखा- धन्यवाद भारत
Next Article श्रीकंचनपथ 102 # 23 January 2021

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?