ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बेमेतरा जिले में आबकारी विभाग ने की बड़ी कार्रवाई….. संचालित अवैध फैक्ट्री एवं जमीन को राजसात करने की तैयारी
Share
Notification Show More
Latest News
चरित्र शंका में प्रेग्नेंट पत्नी को पीटा, गर्भ में शिशु की मौत… फरार पति की तलाश में पुलिस
October 4, 2026
रायगढ़ में बनेगा एआई एक्सीलेंस सेंटर, वित्त मंत्री चौधरी बोले- युवाओं को नई तकनीक सीखने के मिलेंगे अवसर
October 4, 2026
साइबर क्राइम मुक्त छत्तीसगढ़’ थीम पर युवाओं ने रचनात्मक फिल्मों के जरिए दिया डिजिटल सुरक्षा का संदेश
October 4, 2026
एशियन गेम्स में भारत का अभियान समाप्त… 21 स्वर्ण सहित इस बार जीते कुल 85 पदक
October 4, 2026
बस्तर में दिव्यांगजनों के पुनर्वास के लिए चलेगा महाअभियान, डिप्टी सीएम ने दिए अफसरों को निर्देश
October 4, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

बेमेतरा जिले में आबकारी विभाग ने की बड़ी कार्रवाई….. संचालित अवैध फैक्ट्री एवं जमीन को राजसात करने की तैयारी

By @dmin Published January 23, 2021
Share
Big Breaking: Big Lockdown in Durg District
Big Breaking: Big Lockdown in Durg District
SHARE

अवैध शराब कारखाने को पकडऩे वाले अधिकारी-कर्मचारी होंगे पुरस्कृत

रायपुर। आबकारी मंत्री कवासी लखमा के निर्देशन एवं आबकारी सचिव सह आयुक्तनिरंजन दास के मार्गदर्शन में बेमेतरा जिले में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई की गई। प्रबंध संचालक आबकारी एपी त्रिपाठी और रायपुर कलेक्टर डॉ. एस. भारतीदासन के मार्गदर्शन पर 20 जनवरी को आबकारी विभाग द्वारा रायपुर रोड स्थित सांकरा (भूमिया) थाना तिल्दा में रोड चेकिंग के दौरान बिलासपुर से आ रही स्वीफ्ट डिजायर कार सीजी 12 एएन 9211 को रोककर पूछताछ की गई। जांच के दौरान कार से 50 पेटी गोवा व्हिस्की मध्यप्रदेश राज्य में विक्रय हेतु निर्मित 450 बल्क लीटर बरामद की गई। इस कार्रवाई के दौरान आरोपी अविभाष सिंह के विरूद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 36 के तहत प्रकरण दर्ज की गई। प्रकरण विवेचना के दौरान आरोपी विभाष सिंह से कड़ी पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा बेमेतरा जिले के नवागढ़ थाना अंतर्गत ग्राम जेवरा के जाट फार्म हाउस में अवैध मदिरा निर्माण का कारखाना संचालित होने की जानकारी दी।
प्रकरण की विवेचना अधिकारी नीलम किरण सिंह आबकारी उप निरीक्षक द्वारा राज्य स्तरीय उडऩ दस्ता को उपरोक्त की जानकारी दी गई। जिस पर डीडी पटेल आबकारी उप निरीक्षक राज्य स्तरीय उडऩ दस्ता के नेतृत्व में जिला रायपुर की टीम तत्काल बेमेतरा रवाना होकर आरोपी द्वारा बताए गए स्थल की जांच की गई। जांच टीम द्वारा उक्त स्थल पर एक अवैध मदिरा निर्माण का कारखाना संचालित था जहां पर मदिरा निर्माण के लिए 4 ड्रम स्प्रिट (760 लीटर ओपी) और मध्यप्रदेश राज्य में विक्रय के लिए लेबल लगी 70 पेटी गोवा व्हीस्की के साथ परिवहन में उपयोग किए जा रहे वाहन एक मिनी ट्रक माजदा को जब्त किया गया। अवैध रूप से संचालित इस कारखाने की जांच के दौरान आरोपी अनील वर्मा और कुलेश्वर वैष्णव के विरूद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क), 34(2) एवं 59(क) के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपियों को जेल भेजकर प्रकरण विवेचना में लिया गया।
जांच टीम द्वारा अवैध मदिरा निर्माण परिवहन एवं विक्रय की उक्त घटना के विरूद्ध कायम किए गए प्रकरण में शामिल अन्य लोगों की पतासाजी की जा रही है एवं विवेचना उपरांत प्रकरण में शामिल सभी आरोपियों के विरूद्ध भी सह अपराधी होने का आपराधिक प्रकरण दर्ज कर विधिवत कार्यवाही की जाएगी। आबकारी आयुक्त द्वारा प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए घटना स्थल क्षेत्र के प्रभारी अधिकारी उप निरीक्षक श्री जलेश कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर उनका मुख्यालय आबकारी आयुक्त कार्यालय रायपुर नियुक्त किया गया है। जांच टीम की उक्त कार्रवाई में 17 लाख रूपए मूल्य की जप्त मदिरा और 15 लाख रूपए की कीमत की 2 नग चार पहिया वाहन बरामद की गई। आबकारी विभाग द्वारा नवागढ़ में संचालित अवैध फैक्ट्री एवं जमीन को राजसात करने की योजना बनाई जा रही है। प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करने के लिए आबकारी उप निरीक्षक नीलम किरण सिंह, पंकज कुजूर, अनिल मित्तल, डीडी पटेल तथा आबकारी मुख्य आरक्षक विक्रम सिंह, लखन लाल ओसले, संतोष दुबे सहित आबकारी आरक्षक विजय वर्मा को प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया जाएगा।

You Might Also Like

चरित्र शंका में प्रेग्नेंट पत्नी को पीटा, गर्भ में शिशु की मौत… फरार पति की तलाश में पुलिस

रायगढ़ में बनेगा एआई एक्सीलेंस सेंटर, वित्त मंत्री चौधरी बोले- युवाओं को नई तकनीक सीखने के मिलेंगे अवसर

साइबर क्राइम मुक्त छत्तीसगढ़’ थीम पर युवाओं ने रचनात्मक फिल्मों के जरिए दिया डिजिटल सुरक्षा का संदेश

एशियन गेम्स में भारत का अभियान समाप्त… 21 स्वर्ण सहित इस बार जीते कुल 85 पदक

बस्तर में दिव्यांगजनों के पुनर्वास के लिए चलेगा महाअभियान, डिप्टी सीएम ने दिए अफसरों को निर्देश

@dmin January 23, 2021
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Devendra Yadav said at the farewell ceremony: A lot of learning was विदाई समारोह में बोले देवेन्द्र यादव: बेहतर कार्यप्रणाली से बहुत कुछ सीखने मिला, निगम और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हुआ
Next Article MiG-29 aircraft crashed in Arabian Sea असम दौरे पीएम नरेन्द्र मोदी: 1.06 लाख लोगों को बांटे भूमि आवंटन प्रमाण पत्र, बोले- कोरोना टीकाकरण के लिए जिसकी बारी आए, वो टीका जरूर लगाएं
× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?