ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बीजेपी सांसद गौतम गंभीर ने राम मंदिर निर्माण के लिए दिया एक करोड़ का दान, बोले- भव्य राम मंदिर सभी भारतीयों का सपना
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

बीजेपी सांसद गौतम गंभीर ने राम मंदिर निर्माण के लिए दिया एक करोड़ का दान, बोले- भव्य राम मंदिर सभी भारतीयों का सपना

By @dmin
Published: January 21, 2021
Share
बीजेपी सांसद गौतम गंभीर ने राम मंदिर निर्माण के लिए दिया एक करोड़ का दान, बोले- भव्य राम मंदिर सभी भारतीयों का सपना
बीजेपी सांसद गौतम गंभीर ने राम मंदिर निर्माण के लिए दिया एक करोड़ का दान, बोले- भव्य राम मंदिर सभी भारतीयों का सपना
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी सांसद गौतम गंभीर ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण के लिए अपनी तरफ से एक करोड़ रुपया चंदा दिया है। क्रिकेटर से नेता बने गौतम गंभीर ने कहा कि यह राशि उन्होंने और उनके परिवार ने अयोध्या में एक भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए दी है, जो सभी भारतीयों का सपना है।

पूर्वी दिल्ली के सांसद ने एक बयान में कहा, एक भव्य राम मंदिर सभी भारतीयों का सपना रहा है। लंबे समय तक चलने वाले मुद्दे को अब विराम दे दिया गया है। यह मंदिर एकता और शांति का मार्ग प्रशस्त करेगा। इस प्रयास में मेरे और मेरे परिवार की ओर से एक छोटा सा योगदान दिया गया है।
पार्टी नेताओं ने बताया कि दिल्ली भाजपा ने पूरे शहर में चंदा एकत्र करने के लिए कूपन जारी किए हैं, जो 10 रुपये, 100 रुपये और 1000 रुपये के हैं। दिल्ली भाजपा महासचिव और अभियान के संयोजक कुलजीत चहल ने बताया कि इसका इस्तेमाल लोगों से चंदा एकत्र करने में किया जाएगा।
1000 रुपये से अधिक का योगदान चेक के माध्यम से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कई लोग ऐसे हैं जिनकी राम मंदिर से भावनाएँ गहराई से जुड़ी हुई हैं और जो एक करोड़ या उससे अधिक की बड़ी रकम देने के इच्छुक हैं।
आरएसएस, वीएचपी और अन्य सहित विभिन्न हिन्दूवादी संगठन लोगों से चंदा एकत्र करने के लिए अभियान में भाग लेंगे। चहल ने कहा कि एक फरवरी से कूपन के माध्यम से दान संग्रह के लिए डोर-टू-डोर अभियान शुरू किया जाएगा।
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए पिछले साल अगस्त में भूमि पूजन किया था। पिछले कुछ दिनों में राम मंदिर के लिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, बिहार के राज्यपाल फागू चौहान, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई हस्तियों ने चंदा दिए हैं।

पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर में हुआ हैकमंथन…
कॉल रिसीव नहीं किया तो टहल रहे युवक को चाकू मारा, सुपेला पुलिस की गिरफ्त में आया आरोपी
अर्थ ऑवर डे: आज ‘अंधेरे ‘ से ‘ रोशन ‘ होगी दुनिया, रात साढ़े आठ बजे एक घंटे के लिए बंद की जाएंगी लाइटें
shreekanchanpath 68 # 21 December 2024
शासकीय योजना बनी संजीवनी : सस्ती दरों पर मिल रही उच्च गुणवत्ता की जेनेरिक दवाइयां
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भारत के लिए बड़ी उपलब्धि, दुनिया की शीर्ष सहकारी संस्था बनी IFFCO भारत के लिए बड़ी उपलब्धि, दुनिया की शीर्ष सहकारी संस्था बनी IFFCO
Next Article Many topics discussed in the meeting of the Mayor’s Council महापौर परिषद की बैठक में कई विषयों पर चर्चा…. खुर्सीपार में खेल अकादमी को एमआईसी की मुहर

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?