नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में कोरोना के मामले अब काफी हद तक कम होने लगे हैं लेकिन फिर भी मामलों की संख्या में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना के 13,823 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 162 लोगों ने इस खतरनाक वायरस के आगे अपना दम तोड़ दिया है। वहीं देश में इलाज कराने वाले मरीजों की संख्या पहली बार दो लाख के नीचे आई है। इस समय अस्पताल में कोविड-19 से 1,97,201 लोग ही इलाज करा रहे हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश में अब कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,05,95,660 हो गई है। वहीं कोरोना से पिछले 24 घंटे में मरने वाले मरीजों का आंकड़ा 162 रहा और अब तक कुल 1,52,718 लोगों की इस वायरस के कारण मौत हुई है। देश में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या संक्रमित होने वाले मरीजों की संख्या काफी ज्यादा है। पिछले 24 घंटे में 16,988 मरीज वायरस से ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। देश में वायरस से ठीक होने वाले कुल मरीजों की संख्या 1,02,45,741 हो गई है। इसके अलावा मौजूदा समय में देश में वायरस से इलाज करा रहे मरीजों की संख्या पहली बार दो लाख से नीचे दर्ज की गई है। दैनिक मामलों के आधार पर कोरोना से संक्रमित होने वाले मरीजों की संख्या से ज्यादा ठीक होने वाले मरीजों की संख्या है, जिसकी वजह से कुल इलाज करा रहे मरीजों की संख्या लगातार कमी आ रही है।
भारत में कोरोना: सक्रिय मामले 2 लाख के नीचे….. पिछले 24 घंटे में सामने आए 13,823 नए मामले




