ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद, छात्र नेता और एक नाबालिक को मारी गोली, एक की मौत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद, छात्र नेता और एक नाबालिक को मारी गोली, एक की मौत

By @dmin
Published: January 17, 2021
Share
बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद, छात्र नेता और एक नाबालिक को मारी गोली, एक की मौत
बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद, छात्र नेता और एक नाबालिक को मारी गोली, एक की मौत
SHARE

पटना (एजेंसी)। बिहार में अपराधियों के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। राज्य में आपराधिक घटनाओं में इजाफा देखा जा रहा है। इंडिगो के मैनेजर रूपेश सिंह की हत्या के बाद शनिवार को वैशाली में एक वकील की कार में हत्या कर दी गई थी। अब ताजा मामले में जनता दल यूनाइडेट (जदयू) के छात्र नेता को गोली मार दी गई है। वहीं सुपौल में बहन को क्लीनिक में भर्ती करा कर लौट रहे नाबालिक को गोली मारकर हत्या कर दी गई है।

यह घटना राजधानी पटना के बाढ़ के बख्तियारपुर थाना के केवल बीघा घंघ पंचायत की है। यहां शनिवार देर रात को अपराधियों ने जदयू छात्र नेता आलोक तेजस्वी को निशाना बनाते हुए फायरिंग की गई। गोली लगने से आलोक बुरी तरह से घायल हो गए हैं। उन्हें गंभीर हालत में पटना रेफर किया गया है।

Bihar: A leader of JDU student wing shot at in Bakhtiarpur area of Patna; admitted to hospital. More details awaited.

— ANI (@ANI) January 17, 2021

जानकारी के अनुसार, घटना रात को करीब 11 बजकर 30 मिनट पर घटित हुई। घर के बाहर फायरिंग की खबर मिलने पर छात्र नेता जब बाहर आए तो इस दौरान अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी जो उनके जबड़े में लगी। गोली लगने से घायल हुए आलोक को परिजनों ने आनन-फानन में पटना के निजी नर्सिंग होम भर्ती करवाया।
बाढ़ के एएसपी अंबरीश राहुल ने कहा कि गोली मारने का आरोप आलोक के पड़ोस में रहने वाले लोगों पर है। वहीं छात्र नेता का ऑपरेशन कर दिया गया है। पीडि़त युवा छात्र जदयू के उपाध्यक्ष भी बताए जा रहे हैं। घटना के पीछे का कारण पुरानी रंजिश बताई जा रही है। पुलिस गोली मारने वालों के परिजनों को पकड़कर थाने लाई है। 

सुपौल में बहन को क्लीनिक में भर्ती करा लौट रहे नाबालिग की गोली मारकर हत्या
बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। लॉ एंड ऑर्डर से बेखौफ अपराधी लगातार वारदात को अंजाम देने में जुटे हैं। ताजा वाकया सुपौल जिले का है। सदर थाना क्षेत्र के सुपौल-पिपरा रोड में बगही चौक के लूटपाट के मकसद से आए बदमाशों ने एक नाबालिग की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना शनिवार की देर रात लगभग साढ़े दस बजे की है।
नाबालिग अपनी बहन को प्रसव पीड़ा होने के बाद जिला मुख्यालय स्थित निजी क्लिनिक में भर्ती कराने के बाद वापस रिश्तेदारों के साथ जोल्हानियां लौट रहा था। रास्ते में खड़े बाइक सवार बदमाशों ने उसपर गोली चला दी। मृतक पिंटू (14) मधेपुरा जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र के सत्यनारायणपुर वार्ड 1 निवासी शिवनारायण मंडल का पुत्र था। उसके साथ बाइक पर बैठे ललटू ने बताया कि बगही चौक से कुछ दूर आगे बाइक सवार बदमाशों ने रोककर लूटपाट करने लगे। इसी दौरान ऑटो से गुजर रहे परिजनों को पिंटू ने आवाज लगाई तो बदमाशों ने उसे गोली मार दी. इसके बाद लूटेर मौके पर फरार हो गए। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

कोयला घोटाला मामला: ED की बड़ी कार्रवाई, पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में छापेमारी
योगगुरु रामदेव के डेयरी कारोबार के सीईओ सुनील बंसल का निधन, अस्पताल में थे भर्ती
रेलवे ने रिजर्वेशन सिस्टम में किया बदलाव, अब देनी होंगी कुछ और नई जानकारी
ये कैसी हैवानियत: कार सवारों ने युवती को 10 किमी तक घसीटा, हड्डियां हुईं चकनाचूर, नहीं बचा तन पर एक भी कपड़ा
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कृषि विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति डॉ.गिरीश चंदेल ने सौजन्य मुलाकात की
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सेक्टर-2 तालाब का 1.44 करोड़ रुपए से होगा सौंदर्यीकरण, कल गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू एवं विधायक देवेन्द्र यादव करेंगे वार्डवासियों के साथ भूमिपूजन सेक्टर-2 तालाब का 1.44 करोड़ रुपए से होगा सौंदर्यीकरण, कल गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू एवं विधायक देवेन्द्र यादव करेंगे वार्डवासियों के साथ भूमिपूजन
Next Article ईडी ने हवाला कारोबार के आरोप में दो चीनी नागरिकों को किया गिरफ्तार ईडी ने हवाला कारोबार के आरोप में दो चीनी नागरिकों को किया गिरफ्तार

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?