ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जिला अस्पताल का पहला टीका डॉ. सुगम सावंत को….. कोरोना के निराशाकाल के बाद वैक्सीनेशन शुरू होने से उत्साह का वातावरण
Share
Notification Show More
Latest News
डिप्टी सीएम अरुण साव ने बहतराई खेल अकादमी के अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों का किया सम्मान
October 2, 2026
एशियन गेम्स : भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता स्वर्ण, चीन को हराकर किया ओलंपिक क्वालीफाई
October 2, 2026
रायपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मिलेगी एआई आधारित डिजिटल नेविगेशन सिस्टम की सुविधा
October 2, 2026
बच्चे ने कहा- “अंकल, मौसी ट्रेन के सामने आने वाली हैं” और स्टेशन मास्टर दौड़ पड़े… देखें Video
October 2, 2026
नारायणपुर के कच्चापाल में पेड़ की छांव तले जुटे ग्रामीण, लोकतंत्र की दिखी जीवंत तस्वीर
October 2, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

जिला अस्पताल का पहला टीका डॉ. सुगम सावंत को….. कोरोना के निराशाकाल के बाद वैक्सीनेशन शुरू होने से उत्साह का वातावरण

By @dmin Published January 16, 2021
Share
Dr. Sugam Sawant, the first vaccine of the district hospital
Dr. Sugam Sawant, the first vaccine of the district hospital
SHARE

दुर्ग। 11 बजे जैसे ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन समाप्त हुआ और वैदिक मंत्र सर्वे भवन्तु सुखिन:, सर्वे सन्तु निरामया के साथ ही वैक्सीनेशन के लिए डॉ. सुगम सावंत को ले जाया गया। यह बहुत भावुक माहौल था। हेल्थ स्टाफ और डॉ. सुगम सावंत भी बड़ी भावुक थीं। इन्होंने लगभग दस महीनों से कोरोना का दंश लगातार झेला था और अब वैक्सीन के रूप में आशा की किरण आ गई थी। पहला टीका जब लगा तो डॉ. सावंत, विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल, सीएमएचओ डॉ. गंभीर सिंह ठाकुर सहित सभी अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने विक्ट्री साइन दिखाया। ये उमंग का क्षण था। इसके बाद आधे घंटे के लिए डॉ. सावंत को आब्जर्वेशन में रखा गया। सब कुछ सही तरह से हुआ। किसी तरह का साइड इफेक्ट नहीं देखा गया। डॉ. सुगम के तुरंत बाद डॉ. केडी तिवारी को टीका लगाया गया।
इस दौरान वैक्सीन के प्रोटोकाल के पूरे प्रोसीजर का पालन किया गया। किसी भी तरह की स्थिति से निपटने के लिए जिला अस्पताल में पूरी तैयारियाँ रखी गई थीं। जिला अस्पताल के साथ ही चार अन्य केंद्रों में भी टीकाकरण आरंभ हुआ। शंकराचार्य हास्पिटल जुनवानी, पाटन स्वास्थ्य केंद्र, नगपुरा स्वास्थ्य केंद्र और बैकुंठपुर में भी टीकाकरण हुआ। इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ. पी. बालकिशोर, आरएमओ डॉ.. अखिलेश यादव जीवनदीप समिति के सदस्य श्री दिलीप ठाकुर, श्री पुरुषोत्तम कश्यप, श्री भूषण देवांगन भी उपस्थित थे।
कलेक्टर ने की मानिटरिंग
कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने आज पांच केंद्रों में आरंभ हुई वैक्सीनेशन की मुहिम की मानिटरिंग की। इसके लिए सभी केंद्रों में नोडल अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। किसी भी तरह की आपात स्थिति से निपटने के लिए भी तैयारियाँ की गई थीं।
विधायक ने दी हेल्थ स्टाफ को बधाई, कहा ये शुभ घड़ी
इस मौके पर विधायक श्री अरुण वोरा ने हेल्थ स्टाफ को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पूरे कोरोना काल में आपने पूरी निष्ठा और साहस के जज्बे के साथ पेशेंट की सेवा की। कोरोना संक्रमण को रोकने की दिशा में आपका योगदान अहम रहा। आज से टीकाकरण आरंभ हुआ है। इसके लिए भी बहुत अच्छी तैयारियाँ जिला अस्पताल में की गई हैं। पूरे प्रोटोकाल के मुताबिक कार्य हो रहा है। आज बहुत शुभ घड़ी है। वैक्सीनेशन से कोरोना संक्रमण को पूरी तरह थामने की दिशा में बड़ी मदद मिलेगी। महापौर श्री बाकलीवाल ने कहा कि कोरोना वारियर्स ने कोरोना संक्रमण को थामने की दिशा में बहुत महत्वपूर्ण कार्य किया है। वे अग्रणी पंक्ति में रहकर इस आपदा से संघर्ष करते रहे। वैक्सीनेशन को लेकर भी स्वास्थ्य विभाग ने जो तैयारियाँ की वे काफी अहम रहीं।

You Might Also Like

डिप्टी सीएम अरुण साव ने बहतराई खेल अकादमी के अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों का किया सम्मान

एशियन गेम्स : भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता स्वर्ण, चीन को हराकर किया ओलंपिक क्वालीफाई

रायपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मिलेगी एआई आधारित डिजिटल नेविगेशन सिस्टम की सुविधा

बच्चे ने कहा- “अंकल, मौसी ट्रेन के सामने आने वाली हैं” और स्टेशन मास्टर दौड़ पड़े… देखें Video

नारायणपुर के कच्चापाल में पेड़ की छांव तले जुटे ग्रामीण, लोकतंत्र की दिखी जीवंत तस्वीर

@dmin January 16, 2021
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Corona vaccination started in Chhattisgarh… Ward boy Hemant Dubey gets first vaccine छत्तीसगढ़ में शुरू हुआ कोरोना टीकाकरण… वार्ड बॉय हेमंत दुबे को लगा पहला टीका
Next Article श्रीकंचनपथ 95 # 16 January 2021
× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?