ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बाजार से भी खरीद पाएंगे कोविशील्ड कोरोना टीका, सीरम CEO ने बताया कितनी होगी कीमत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

बाजार से भी खरीद पाएंगे कोविशील्ड कोरोना टीका, सीरम CEO ने बताया कितनी होगी कीमत

By @dmin
Published: January 12, 2021
Share
वैक्सीनेशन पर अपने कार्यकारी निदेशक के बयान से सीरम ने खुद को किया अलग, कहा- यह कंपनी का विचार नहीं
वैक्सीनेशन पर अपने कार्यकारी निदेशक के बयान से सीरम ने खुद को किया अलग, कहा- यह कंपनी का विचार नहीं
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। सीरम इंस्टीट्यूट की वैक्सीन कोविशील्ड की पहली खेप दिल्ली समेत 14 शहरों में पहुंच गई है। सीरम इंस्टीट्यूट के सीईओ अदार पूनावाला का कहना है कि सरकार के विशेष अनुरोध पर हमने पहली 10 करोड़ खुराकों की कीमत 200 रुपये प्रति खुराक (जीएसटी अतिरिक्त) रखी है। वो भी इसलिए क्योंकि सरकार पहले कमजोर, गरीब, स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगाने वाली है। पूनावाला ने कहा कि बाद में हम वैक्सीन निजी कंपनियों को एक हजार प्रति खुराक पर बेचेंगे। पूनावाला ने कहा कि हम हर महीने 7-8 करोड़ खुराक बनाते हैं।

अदार पूनावाला ने कहा कि हमें राष्ट्र के लिए कुछ करना होगा इसलिए इसमें लाभ नहीं देख रहे हैं। कई देश प्रधानमंत्री कार्यालय को सीरम इंस्टीट्यूट की वैक्सीन की सप्लाई के लिए पत्र लिख रहे हैं। हम सभी को खुश रखना चाहते हैं। अदार पूनावाला ने कहा कि हम अफ्रीका और दक्षिण अमेरिका में भी सप्लाई करने की कोशिश कर रहे हैं। इसलिए हम हर जगह थोड़ा बहुत काम कर रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने लॉजिस्टिक के लिए योजना बना ली है और इसके अलावा हमारे पास ट्रकों, वैन और कोल्ड स्टोरेज के लिए निजी साधन भी हैं।

We've given a special price of Rs 200 for the first 100 mn doses only to GoI on their request, that we want to support common man, vulnerable, poor, healthcare workers. After that we'll be selling it at Rs 1000 in pvt markets: Adar Poonawalla, CEO-Owner, Serum Institute of India pic.twitter.com/EmKwGhevc2

— ANI (@ANI) January 12, 2021

सरकार को प्रति डोज 210 रुपये में बेजी
अदार पूनावाला ने कहा कि सरकार की अपील पर 10 करोड़ डोज 200 रुपए प्रति डोज की विशेष कीमत पर दी गई है। हालांकि जीएसटी लगने के बाद इसकी कीमत 210 रुपये होगी। उन्होंने कहा कि पहले 10 करोड़ डोज के लिए कंपनी ने कोई मुनाफा नहीं लेने का फैसला लिया है। पूनावाला ने यह भी कहा कि इसके बाद सरकार को टीके की लागत कीमत 200 रुपए से कुछ अधिक मूल्य देना होगा।

दवा की दुकान पर कितने में मिलेगा टीका?
अदार पूनावाला ने बाजार मूल्य का खुलासा भी किया। उन्होंने कहा कि हम इसे निजी बाजार में 1,000 रुपए में बेचेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार से मंजूरी मिलने के बाद इसे बाजार में, कॉर्पोरेट्स या केमिस्ट की दुकानों में बेचेंगे। कंपनी फरवरी-मार्च तक 5-6 करोड़ डोज सरकार को देगी। यदि सरकार की ओर से मंजूरी मिलती है तो इसे बाजार में उतार सकते हैं।

16 जनवरी को देश में टीकाकरण अभियान शुरू
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव और भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के महानिदेशक ने कोरोना वायरस के टीके के निर्माण एवं वितरण के संदर्भ में मंगलवार को एक संसदीय समिति के समक्ष जानकारी दी और सदस्यों के सवालों के जवाब दिए। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता रामगोपाल यादव इस समिति के अध्यक्ष हैं। 
समिति की बैठक उस समय हुई है जब देश में आगामी 16 जनवरी से कोरोना के खिलाफ टीकाकरण अभियान आरंभ हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण कार्यक्रम करार दिया है। इस अभियान में करीब तीन करोड़ स्वास्थ्य कर्मियों एवं अग्रिम मोर्चे पर कार्यरत कर्मियों को प्राथमिकता दी जाएगी।
 
कोविशील्ड की पहली खेप दिल्ली पहुंची
देश में कोरोना वायरस के खिलाफ निर्णायक लड़ाई का आरंभ करते हुए 16 जनवरी को टीकाकरण मुहिम की शुरुआत से चार दिन पहले ‘कोविशील्डÓ टीकों की पहली खेप मंगलवार सुबह पुणे से दिल्ली पहुंची। ‘स्पाइजेटÓ का विमान सुबह करीब आठ बजे पुणे हवाईअड्डे से रवाना होने के बाद टीकों के साथ सुबह करीब 10 बजे दिल्ली हवाईअड्डे पहुंचा।
इससे पहले तीन ट्रकों में इन टीकों को तड़के पांच बजे से कुछ समय पहले ‘सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियाÓ (एसआईआई) से पुणे हवाईअड्डे के लिए रवाना किया गया था। नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि चार विमानन कंपनियां पुणे से देश के 13 शहरों में कोविड-19 टीकों की 56.5 लाख खुराक ले जाने के लिए मंगलवार को नौ उड़ानें संचालित करेंगी।

नमन: कोरोना संक्रमित बुजुर्ग ने युवक के लिए छोड़ा बेड, कहा- मैंने जिंदगी जी ली, इनके बच्चे अनाथ हो जाएंगे
शहीद गैंदसिंह की श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए सीएम साय, बोले- छत्तीसगढ़ की धरती जनजातीय शौर्य और बलिदान की साक्षी
नौसेना की ताकत और बढ़ी, शामिल हुआ पहला स्वदेशी डीएसवी ‘आईएनएस निस्तार’, आयातक से निर्यातक बन रहा भारत
आधी रात को बेंड हो गया बिजली का पोल, वोरा बोले भविष्य में ऐसे हादसे न हो इसका ध्यान रखें विद्युत कंपनी
जिला अस्पताल में सात बच्चों की मौत से मचा हड़कंप, परिजनों ने लापरवाही का लगाया आरोप
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Mohammed Shahid arrested along with national president Srinivas Biwi दिल्ली में केंद्रीय कृषि मंत्री के घर के सामने थाली बजाने निकले राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी के साथ मोहम्मद शाहिद हुए गिरफ्तार
Next Article शेयर मार्केट: रिकॉर्ड तोड़ उछाल जारी, सेंसेक्स पहली बार 57 हजार के पार, निफ्टी ने भी बनाया कीर्तिमान शेयर बाजार: रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी ने भी रचा इतिहास

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?