ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दिल्ली और महाराष्ट्र में भी बर्ड फ्लू ने दे दी दस्तक, अब तक देश के 9 राज्यों में मचा हड़कंप
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

दिल्ली और महाराष्ट्र में भी बर्ड फ्लू ने दे दी दस्तक, अब तक देश के 9 राज्यों में मचा हड़कंप

By @dmin
Published: January 11, 2021
Share
दिल्ली और महाराष्ट्र में भी बर्ड फ्लू ने दे दी दस्तक, अब तक देश के 9 राज्यों में मचा हड़कंप
दिल्ली और महाराष्ट्र में भी बर्ड फ्लू ने दे दी दस्तक, अब तक देश के 9 राज्यों में मचा हड़कंप
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। एवियन इन्फ्लूएंजा यानी बर्ड फ्लू लगातार पांव पसार रहा है और इस तरह से यह अब देश के नौ राज्यों में फैल चुका है। केरल, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, गुजरात और उत्तर प्रदेश के बाद अब दिल्ली और महाराष्ट्र में भी बर्ड फ्लू ने दस्तक दे दी है। दिल्ली में लिए गए सैंपलों में से 8 की पुष्टि हो गई है। दिल्ली के पशुपालन विभाग ने कहा है कि मृत कौवों और बत्तखों के आठ नमूनों के परीक्षण के बाद दिल्ली में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। एवियन फ्लू के लिए सभी नमूनों का परीक्षण सकारात्मक रहा। वहीं, मुंबई में भी आज ही इसकी पुष्टि हुई है। इसे देखते हुए अब सभी राज्यों ने सतर्कता बढ़ा दी है। देश में बर्ड फ्लू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए केंद्र सरकार हरकत में आ गई है। विदेश मामलों की संसदीय समिति आज इस पर बैठक करेगी। यह समिति देश में पशु टीका की उपलब्धता और पशु चिकित्सा सेवाओं की स्थिति पर चर्चा करेगी।

दिल्ली में भी बर्ड फ्लू की दस्तक
पशुपालन विभाग के मुताबिक, दिल्ली में बर्ड फ्लू से हुई पक्षियों की मौत में अभी तक आई 8 सैंपल पॉजिटिव मिले हैं। दिल्ली में 3 जगह की पक्षियों की रिपोर्ट पॉजिटिव है, मयूर विहार फेज 3, द्वारका सेक्टर 9, संजय झील। इन तीनों जगह के सैंपल भोपाल भेजे गए थे। हालांकि, जालंधर की रिपोर्ट अभी नहीं आयी है। संजय झील को अलर्ट जोन घोषित किया जा चुका है। वहां अब तक 27 बतख की मौत हो चुकी है। तीनों DDA के पार्क हैं और उन्हें सील कर दिया गया है।

महाराष्ट्र में कन्फर्म
महाराष्ट्र में भी बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। इस तरह से महाराष्ट्र को लेकर देश के नौ राज्य बर्ड फ्लू की चपेट में आ चुके हैं। महाराष्ट्र के परभणी जिले के मुरुंबा गांव स्थित पॉल्ट्री फार्म में करीब 800 मुर्गियों की मौत हो गई, जिसके बाद इनके नमूने जांच के लिए भेजे गए। इसमें सामने आया कि मुर्गियों की मौत बर्ड फ्लू के कारण हुई है। रिपोर्ट सामने आते ही प्रशासन अलर्ट हो गया है।
वहीं, हरियाणा के पंचकूला जिले के दो कुक्कुट फॉर्म में एवियन इन्फ्लुएंजा (बर्ड फ्लू) के संक्रमण की पुष्टि होने के बाद राज्य सरकार ने नौ त्वरित प्रतिक्रिया दलतैनात किए हैं और दोनों ही केंद्रों पर रोकथाम का अभियान जारी है। गुजरात के सूरत जिले और राजस्थान के सिरोही जिले में कौए और वन्य पक्षियों के नमूनों में एवियन इन्फ्लुएंजा की पुष्टि हुई है।

B tec की पढ़ाई और बाइक चोरी को बनाया प्रोफेशन, रायपुर पुलिस की पकड़ में आया इंजीनियर चोर
रफ्तार का कहर : जगदलपुर में माजदा की चपेट में आए स्कूटी सवार, दो की मौके पर मौत
खुश हैं सूर्य देव : छठ पर नासा ने जारी की सूरज की Smiling तस्वीर… आप भी देखें यह खास तस्वीर
छत्तीसगढ़ से राजीव शुक्ला और रंजीत रंजन निर्विरोध निर्वाचित, भाजपा ने नहीं उतारा कोई उम्मीदवार
छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया कोरोना पॉजिटिव, चुनाव समिति की बैठक और किसान सम्मेलन में हुए थे शामिल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Awareness chariot will be run from tomorrow for Kovid-19 कोरोना टीका के लिए मोबाइल नंबर को आधार से लिंक कराना हुआ अनिवार्य
Next Article नॉर्थ पोल पर उड़ान भर एयर इंडिया की महिला पायलटों ने रचा इतिहास, 16000 किमी दूरी तय कर सैन फ्रांसिस्को से बेंगलुरु पहुंची फ्लाइट नॉर्थ पोल पर उड़ान भर एयर इंडिया की महिला पायलटों ने रचा इतिहास, 16000 किमी दूरी तय कर सैन फ्रांसिस्को से बेंगलुरु पहुंची फ्लाइट
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?