ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: शुरू हुई बाबा के बारात की तैयारी…. बोलबम सेवा एवं कल्याण समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना…. अध्यक्ष दया सिंह ने बांटी जिम्मेदारियां
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

शुरू हुई बाबा के बारात की तैयारी…. बोलबम सेवा एवं कल्याण समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना…. अध्यक्ष दया सिंह ने बांटी जिम्मेदारियां

By @dmin
Published: January 10, 2021
Share
Preparations for Baba's procession started…. Action plan made at the meeting of the Bolbaum Service and Welfare Committee
Preparations for Baba's procession started…. Action plan made at the meeting of the Bolbaum Service and Welfare Committee
SHARE

भिलाई। इस्पात नगरी में हर साल महाशिवरात्रि को भगवान भोलेनाथ की बारात की धूम रहती है। बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति द्वारा हर वर्ष शिवजी की बारात का आयोजन किया जाता है। कोरोना संक्रमण के बीच इस बार बाबा की बारात को लेकर संसय था लेकिन रविवार को समिति की बैठक में इस पर से पर्दा उठ गया। बोलबम सेवा एवं कल्याण समिति द्वारा रविवार को होटल अमित पार्क में कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई जिसमें आगामी महाशिवरात्रि पर बाबा की बारात को लेकर कार्ययोजना पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई।
बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष दया सिंह ने बताया विगत 12 वर्षों से भिलाई में बाबा भोले की बारात निकाली जा रही है। विगत वर्ष बाबा की बारात निकालने के बाद कोरोना संक्रमण का संकट देशभर में आया। हांलाकि अब इसका खतरा बहुत हद तक टल गया है। सामान्य होते हालातों के बीच लोगों को इस बार भी बाबा की बारात का इंतजार है। आज की बैठक में आगामी महाशिवरात्रि पर बाबा की बारात को लेकर अहम चर्चा की गई। बैठक में मौजूद समिति की महिला विंग, युवा विंग सहित अन्य सदस्यों ने अपनी राय दी। दया सिंह ने बताया कि इस बार बाबा की बारात कैसे निकाली जाए, इसका रूट क्या होगा, प्रशासन की अनुमति, प्रचार प्रसार से लेकर अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई।
दया सिंह ने बताया कि बैठक के दौरान बोल बम समिति द्वारा कोरोना काल में किए गए कार्यों पर चर्चा की गई। हमारे सदस्यों द्वारा कोरोना संक्रमण के दौरान जरूरत मंदों को मास्क वितरण से लेकर राशन किट तक बांटे। दया सिंह ने बताया कि आज की बैठक में समिति के सदस्यों को अलग अलग जिम्मेदारी दी गई। समिति की महिला शक्ति को अहम जिम्मेदारी दी गई है। 1 फरवरी से झांकियों की बुकिंग होगी इसकी जिम्मेदारी तय की गई। इसके अलावा बैनर पोस्टर, शासकीय अनुमति, स्थानीय प्रशासन की अनुमति के लिए जिम्मेदारी तय की गई। बारात के पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। कार्यक्रम में वीआईपी आमंत्रण की जिम्मेदारी हमारी महिला शक्ति संभालेगी। आज की बैठक में आगामी कार्यसमिति की बैठक की रूपरेखा भी बनाई गई। दया सिंह ने बताया कि मकर संक्रांति के बाद एक और बैठक होगी जिसमें अधिकारी नियुक्त किए जाएंगे। आज की बैठक में समिति के सदस्य निर्मल सिंह, जाहिर खान, विजेंद्र मिश्रा, श्रीनिवास, प्रशांत, दिलीप शर्मा, रोहित, रामा कांत गुप्ता, मनीष, विनोद गुप्ता, नंदू गुप्ता, प्रमोद सिंह, संतोष चौहान, अभिजीत विश्वास दादा, मंजू मिश्रा, नशरीन, सुलेखा, लीना शिंदे सहित बड़ी संख्या में समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

Bhilai Big Accident : ट्रक की चपेट में आने से भाई-बहन की मौत, इंजीनियरिंग पार्क के पास हादसा
आर्मी चीफ नरवणे बोले-चीन और पाक मिलकर भारत के लिए हो सकते हैं खतरा, सरकार से पूर्वी लद्दाख में सतर्क रहने के निर्देश
4000 टन फ्यूल ले जा रहे जहाज में दरार के बाद मॉरीशस में इमरजेंसी, 13 लाख की आबादी पर खतरा
राष्ट्रीय सुरक्षा चिंतन का केंद्र बना छत्तीसगढ़ : सीएम साय ने कहा- डीजीपी कॉन्फ्रेंस में हुए निर्णय देश की आंतरिक सुरक्षा को देंगे नई मजबूती
Breaking News : जशपुर में मंदिर के पुजारी से गाली गलौच, पूजा-पाठ बंद करने की भी दी चेतावनी… आरोपी गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 89 # 10 january 2021
Next Article बारिश बनी आफत, 30 फीसदी गेहूं की फसल खराब, किसान परेशान बारिश बनी आफत, 30 फीसदी गेहूं की फसल खराब, किसान परेशान

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?