रायपुर। प्रदेश में कोराना संक्रमण के मामलों में पिछले 24 घंटों के दौरान 1014 नए कोरोना संक्रमितों का इजाफा हुआ है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बीते 24 घंटे में 710 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं दूसरी ओर 15 मरीज की उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रदेश में अब तक 3484 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो चुकी है। नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि होने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2 लाख 88 हजार 570 हो गई है। वहीं ?अब तक 2 लाख 75 हजार 812 स्वस्थ हुए हैं। नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या 9 हजार 274 हो गई है।





