ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जोन 04 क्षेत्र में 68 लाख के कार्यों का भूमिपूजन और 54 लाख के विकास कार्यों का महापौर एवं भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने किया लोकार्पण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

जोन 04 क्षेत्र में 68 लाख के कार्यों का भूमिपूजन और 54 लाख के विकास कार्यों का महापौर एवं भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने किया लोकार्पण

By @dmin
Published: January 8, 2021
Share
Bhoomi Pujan of works worth 68 lakhs in Zone 04 area and
Bhoomi Pujan of works worth 68 lakhs in Zone 04 area and
SHARE

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के खुर्सीपार क्षेत्र में वृहद स्तर पर विकास कार्य किए जाएंगे। जोन 04 के विभिन्न गलियों में पानी निकासी की व्यवस्था दुरूस्त करने के साथ ही सौंदर्यीकरण के लिए सड़क के दोनो ओर पेवर ब्लॉक लगाए जाएंगे। जोन 04 के अलग अलग वार्डों में 68 लाख रूपए की लागत से होने वाले विकास कार्यों के लिए भूमिपूजन और 54 लाख की लागत से किए गए विकास कार्यों का महापौर एवं विधायकदेवेन्द्र यादव ने वार्ड पार्षदों और स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति में भूमिपूजन किये।
मूलभूत आवश्यकतों की पूर्ति के लिए होने वाले कार्य पूरा होते ही क्षेत्र की जनता को सौगात मिल जाएगी। वार्ड भ्रमण के दौरान वार्डवासियों ने सामुदायिक भवन, पेवर ब्लॉक, नाली निर्माण जैसी विभिन्न मांग महापौर श्री यादव से किए थे, उनकी मांगों को पूरा करने आज विकास कार्यों के लिए भूमिपूजन कर वादा पूरा किए। गलियों में पेवर ब्लॉक लगने से वार्ड स्वच्छ एवं सुंदर दिखाई देगा तथा बारिश के सीजन में कीचड़ से निजात मिलेगी। भिलाई निगम क्षेत्र के जोन 04 शिवाजी नगर अंतर्गत वार्ड 38 के 10 स्थानों पर वृहद रूप से विकास कार्य किया जाना है जिसके लिए महापौर एवं विधायक भिलाईनगर श्री देवेन्द्र यादव ने वार्ड के नागरिकों की उपस्थिति में तीन अलग अलग स्थान पर वरिष्ठ नागरिकों के हाथों नारियल तोड़कर खुर्सीपार क्षेत्र के नागरिकों को विकास कार्य की सौगात दिए। इस दौरान निगम प्रशासन द्वारा जनहित के लिए किये जा रहे कार्यों की जानकारी देते हुए श्री यादव ने कहा कि स्वच्छता व स्वास्थ्य को लेकर निगम के सभी वार्डों में कार्य किए जा रहे है।
महापौर यादव ने कहा कि खुर्सीपार ही नहीं बल्कि पूरे निगम क्षेत्र में स्वच्छ पेयजल एवं विकास कार्य के लिए निगम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, उन्होंने इंग्लिलिश मीडियम स्कूल और मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार ने जनता से जो वादे किए थे, उसे प्राथमिकता के आधार पर पूरे किए जा रहे हैं। महापौर श्री यादव ने उपस्थित जनों को बताया कि भिलाई निगम क्षेत्रांतर्गत सौंदर्यीकरण के लिए वार्डों में गार्डन, खेल मैदान को विकसित करने का कार्य और तालाबों का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है, कई स्थानों पर बड़े सामुदायिक भवन बन रहा है, महिला सशक्तिकरण की दिशा में जल्द ही पॉवरहाउस में मदर्स मार्केट का शुभारंभ किया जाएगा। भूमिपूजन कार्यक्रम में अंताव्यावसायी सहकारी समिति एवं वित्त विकास निगम की अध्यक्ष नीता लोधी, सत्येन्द्र बंजारे, डी. कामराजू, तुलसी पटेल, वीरेन्द्र बंजारे, विनोद शुक्ला सहित वार्ड के वरिष्ठ नागरिक उपस्थित थे।
जोन 04 आयुक्त अमिताभ शर्मा ने बताया कि महापौर द्वारा जिनका लोकापर्ण किया गया उसमें वार्ड 30 बालाजी नगर में भवन निर्माण, परमेश्वरी मंदिर का जीर्णोद्धार, देवांगन समाज भवन में अतिरिक्त कमरा निर्माण, शिवाजी नगर में तालाब का सौंदर्यीकरण, बूढ़ादेव मंदिर में किचनशेड निर्माण, कर्मा माता भवन निर्माण, उडिय़ा बस्ती में मंच पर अतिरिक्त कक्ष निर्माण, लक्ष्मी चौक स्थित गणेश मंच का जीर्णोद्धार कार्य, सुभाष चौक के पास मंच निर्माण कार्य आदि का लोकार्पण किया गया। इसके अलावा वार्ड 38 के 10 स्थानों पर 68 लाख की लागत से विकास कार्य के लिए भूमिपूजन हुआ जिसमें मंगल भवन से मिनी स्टेडियम तक सर्विस रोड के दोनो आरे पाथवे निर्माण, पेवर ब्लॉक, राजेन्द्र प्रसाद नगर में नाली निर्माण कार्य, सामुदायिक भवन सह शौचालय निर्माण, एचएससीएल कॉलोनी, चर्च लाइन, प्राथमिक स्कूल बस स्टैण्ड के पीछे एवं विभिन्न स्थानों पर नागरिकों की सहूलियत के लिए सीमेंटीकरण कार्य किए जाएंगे।

LS Election: फिर छलका मतदाताओं का उत्साह, सुहावने मौसम के बीच 7 सीटों पर बम्पर वोटिंग, 4 सीटों पर पहले ही टूट चुका है रिकार्ड
नौसेना के बेड़े में शामिल हुआ अंजदीप, सेल के स्वदेशी स्टील से बना है यह युद्धपोत
Breaking News : छत्तीसगढ़ में ईडी के नाम सरकारी अफसरों से लाखों की उगाही, महाराष्ट्र के अमरावती से पकड़ाए शातिर
पीएम माेदी की छत्तीसगढ़ को एक और बड़ी सौगात : आईआईटी भिलाई के कैंपस का होगा विस्तार, बढ़ेंगी सुविधाएं
छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी में 1500 लाइन परिचारकों की होगी सीधी भर्ती… बस्तर और सरगुजा क्षेत्र में स्थानीय निवासी होंगे पात्र… दसवीं पास को मिलेगा नौकरी का मौका
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 87 # 08 january 2021
Next Article Sensitive initiative of Chief Minister: Three talented students मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल : दंतेवाड़ा के तीन प्रतिभावान विद्यार्थियों को निजी मेडिकल कॉलेज में मिला दाखिला

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?