ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राष्ट्रीय महिला आयोग को 2020 में मिलीं 23722 हिंसा की शिकायतें, छह साल में सबसे ज्यादा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

राष्ट्रीय महिला आयोग को 2020 में मिलीं 23722 हिंसा की शिकायतें, छह साल में सबसे ज्यादा

By @dmin
Published: January 4, 2021
Share
राष्ट्रीय महिला आयोग को 2020 में मिलीं 23722 हिंसा की शिकायतें, छह साल में सबसे ज्यादा
राष्ट्रीय महिला आयोग को 2020 में मिलीं 23722 हिंसा की शिकायतें, छह साल में सबसे ज्यादा
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। राष्ट्रीय महिला आयोग को 2020 में महिलाओं के खिलाफ हुई हिंसा के संबंध में 23,722 शिकायतें मिलीं, जो पिछले छह वर्षों में सबसे ज्यादा हैं। आयोग के आंकड़ों के अनुसार, कुल शिकायतों में से एक चौथाई घरेलू हिंसा से जुड़ी थीं।

आंकड़ों के मुताबिक, सबसे ज्यादा 11,872 शिकायतें उत्तर प्रदेश से मिलीं। इसके बाद दिल्ली से 2,635, हरियाणा से 1,266 और महाराष्ट्र से 1,188 शिकायतें मिलीं। कुल 23,722 शिकायतों में 7,708 शिकायतें सम्मान के साथ जीने के प्रावधान से जुड़ी थीं, जिसमें महिलाओं के भावनात्मक उत्पीडऩ के मामले देखे जाते हैं। आयोग के आंकड़ों के अनुसार कुल 5,294 शिकायतें घरेलू हिंसा से जुड़ी हैं।

आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा कि हो सकता है कि 2020 में आर्थिक असुरक्षा, तनाव बढऩे, वित्तीय चिंताओं समेत अन्य चिंताओं और ऐसे में माता-पिता/परिवार की तरफ से भावनात्मक सहायता नहीं मिलने का परिणाम घरेलू हिंसा के रूप में निकला हो।
उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि घर पति-पत्नी दोनों के लिए कार्यस्थल और बच्चों के लिए स्कूल-कॉलेज बन गया। ऐसी परिस्थितियों में महिलाएं एक ही स्थान से घर भी संभाल रही हैं और पेशेवर भी हैं। लेकिन महिलाओं के सामने इस साल की सबसे बड़ी चुनौती इन परिस्थितियों में तालमेल बिठाने की ही नहीं, बल्कि इस अप्रत्याशित स्थिति में भी आगे बढऩे की है।
आयोग के आंकड़ों के अनुसार, 2020 में मिली शिकायतें पिछले छह वर्षों में सबसे अधिक हैं। इससे पहले 2014 में 33,906 शिकायतें मिली थीं। कोविड-19 महामारी को रोकने के लिए लागू लॉकडाउन के बीच मार्च में आयोग को घरेलू हिंसा की बहुत अधिक शिकायतें मिलीं।

Gustakhi Maaf: बड़ा दिन से शुरू होंगे छत्तीसगढ़ में बड़े काम
व्यापारी वर्ग जय व्यापार पैनल के साथ, संपर्क अभियान में मिला जोरदार समर्थन…. भिलाई से उपाध्यक्ष एवं मंत्री प्रत्याशियों ने किया भिलाई तीन क्षेत्र का दौरा
Pahalgam Attack: आतंकी हमले में बाल-बाल बचे पलारी के सात पर्यटक, श्रीनगर से लौट रहे हैं छत्तीसगढ़
shreekanchanpath 222 # 26 May 2024
किसान आंदोलन : ठंड लगने से सोनीपत के किसान की मौत, खाना खाकर सोया था, सुबह नहीं उठा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Preparation for illegal plotting was being done on the Smriti Nagar स्मृति नगर रोड के किनारे हो रही थी अवैध प्लाटिंग की तैयारी… निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर की कार्रवाई
Next Article चीनी कंपनी बनाएगी दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल के लिए 6 KM लंबी सुरंग चीनी कंपनी बनाएगी दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल के लिए 6 KM लंबी सुरंग

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?