ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सरकार का बड़ा अभियान: देश के सभी राज्यों में दो जनवरी से कोरोना वैक्सीन का ड्राय रन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

सरकार का बड़ा अभियान: देश के सभी राज्यों में दो जनवरी से कोरोना वैक्सीन का ड्राय रन

By @dmin
Published: December 31, 2020
Share
Major initiative: Preparations for vaccination of employees at workplace
Major initiative: Preparations for vaccination of employees at workplace
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। कोरोना वायरस वैक्सीन को लेकर गुरुवार को एक अच्छी खबर आई है। चार राज्यों में कोरोना वायरस टीकाकरण का ड्राय रन करने के बाद अब केंद्र सरकार देशभर में इसी तरह के अभ्यास आयोजित करने की योजना बना रही है। ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि वैक्सीन को उपयोग के लिए मंजूरी मिलने के बाद मेगा ड्राइव को आसानी से किया जा सके। सभी राज्यों की राजधानी की कम से कम तीन सेशन साइट पर इस अभ्यास को किया जाएगा। इसमें कुछ राज्यों के ऐसे जिले भी शामिल होंगे जो बेहद दूर हैं या जहां लॉजिस्टिक्स सपोर्ट खराब है।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को सभी राज्यों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की है। अधिकारी ने कहा, ‘हम हर राज्य में कम से कम दो साइटें देख रहे हैं, जहां पर्याप्त लाभार्थियों को नामांकित किया जा सकता है।Ó इस बैठक के बाद मंत्रालय ने दो जनवरी से भारत में वैक्सीन का ड्राय रन किए जाने का फैसला लिया है। 
इससे पहले दो दिन 29 और 29 दिसंबर को देश के चार राज्यों में ड्राय रन किया जा चुका है। पंजाब, असम, गुजरात और आंध्र प्रदेश में ड्राय रन किया गया था। चारों राज्यों में इसके अच्छे परिणाम सामने आए थे जिसके बाद सरकार ने अब पूरे देश में ड्राय रन का फैसला किया है। यह अभ्यास कोविड-19 टीकाकरण प्रक्रिया के परीक्षण के उद्देश्य से किया गया था और इसमें परिचालन दिशानिर्देशों के अनुसार योजना और तैयारी शामिल थी। इसमें कोविन एप्लिकेशन का उपयोग, हेल्थकेयर वर्कर्स का डाटा अपलोड, टीके की रसीद और टीका आवंटन, टीकाकरण टीमों की तैनाती और सेशन साइटों पर लॉजिस्टिक्स जुटाना शामिल था। 
जाने क्या होता है ड्राय रन
स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देशों के अनुसार, ड्राय रन में राज्यों को अपने किन्हीं दो शहरों को चिन्हित करना होता है। इन शहरों में वैक्सीन के शहर में पहुंचने, अस्पताल तक जाने, लोगों को बुलाने, फिर डोज देने की पूरी प्रक्रिया का पालन इस तरह किया जाता है जैसे टीकाकरण कार्यक्रम हो रहा हो। साथ ही सरकार ने कोरोना वैक्सीन के लिए जिस कोविन मोबाइल एप को बनाया है, उसका भी ट्रायल किया जाएगा। इस दौरान जिन लोगों को वैक्सीन दी जानी है उन्हें एसएमएस भेजा जाता है। इसके बाद अधिकारियों से लेकर स्वास्थ्यकर्मी टीकाकरण का कार्य करेंगे।

महापौर एवं पर्यावरण प्रभारी ने फ्लॉवर शो कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक ली, दिए आवश्यक दिशा निर्देश
गोबर बेचकर कमाए 32 हजार रुपए… आदिवासी किसान ने मुख्यमंत्री को ईनाम में दिए सौ रुपए…. मुख्यमंत्री ने भी स्वीकारी भेंट
सड़क निर्माण के स्वीकृति प्रस्ताव पर विलंब पर सीएम साय ने जताई नाराजगी, बोले लापरवाही के लिए कलेक्टर, एसपी होंगे जिम्मेदार
प्रदेश के सभी जिलों में ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन
जेवरा सिरसा में छत्तीसगढ़ बजरंग दल ने किया संगठन का विस्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कोरोना संकट के बीच राजस्थान में नया खतरा! 50 कौवों की मौत, प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई के लिए उठाए ये कदम कोरोना संकट के बीच राजस्थान में नया खतरा! 50 कौवों की मौत, प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई के लिए उठाए ये कदम
Next Article The situation of crisis in paddy procurement due to lack of rice एफसीआई में चावल जमा नहीं होने व बारदानों की कमी के कारण धान खरीदी में संकट की स्थिति…. मंत्री मण्डलीय उप समिति ने की सक्रिय किसान संगठनों से चर्चा… किसानों ने कहा कि वे हर स्थिति में सरकार के साथ
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?