भिलाई। जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई की अध्यक्ष श्रीमती तुलसी साहू के नेतृत्व में गुरुवार को पं.रविशंकर शुक्ल की 63 वीं पुण्यतिथि मनायी गई। इस मौके पर सेक्टर-9 चौक पर उपस्थित कांग्रेसजनों व वरिष्ठजनों के द्वारा श्रद्धेय पं.रविशंकर शुक्ल की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर भावपूर्ण श्रद्धांजली दी गई ।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्रीमती तुलसी साहू ने कहा कि हमारे वरिष्ठ कांग्रेसी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अविभाजित मध्यप्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री पं.रविशंकर शुक्ल की देन है, जो आज भिलाई ईस्पात संयंत्र यहां स्थापित है और उन्ही की देन की वजह से भिलाई को आज पूरे देश में मिनी भारत के रूप में जाना जाता है। पं.रविशंकर शुक्ल अपनी बेदाग छवि और समाजिक सुधार कार्य के लिए युग पुरुष के रुप में जाने जाते हैं। सभा को श्रीमती मायारानी शुक्ला सहित वरिष्ठों ने भी संबोधित किया ।
कार्यक्रम का संचालन प.रविशंकर शुक्ल सामाजिक एवं सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष मनोज मिश्रा ने किया। इस अवसर पर श्रीमती मायारानी शुक्ला, पूर्व महापौर सुश्री नीता लोधी, सीजू एंथोनी, प्रभु नाथ मिश्रा, नीलेश चौबे, अतुल चंद साहू, लादू राम सिन्हा, जानकी साहू, नेहा साहू, सरला पोद्दार, वरिष्ठ पत्रकार अशोक पंडा, मुकुंद भाऊ, संगीता सिंह, प्रेम लाल, चंद्र कांत कोरे सहित क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी व नागरिक उपस्थित थे।
पं.रविशंकर शुक्ल की 63 वीं पुण्यतिथि कांग्रेसियों ने किया याद… जिला अध्यक्ष तुलसी साहू ने कहा भिलाई इस्पात संयंत्र उन्हीं की देन




