ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भारत की टेंशन बढ़ा रहा ब्रिटेन वाला कोरोना, देश में नए स्ट्रेन के 5 नए मरीज मिले, संक्रमितों की संख्या 25 हुई
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

भारत की टेंशन बढ़ा रहा ब्रिटेन वाला कोरोना, देश में नए स्ट्रेन के 5 नए मरीज मिले, संक्रमितों की संख्या 25 हुई

By @dmin
Published: December 31, 2020
Share
भारत की टेंशन बढ़ा रहा ब्रिटेन वाला कोरोना, देश में नए स्ट्रेन के 5 नए मरीज मिले, संक्रमितों की संख्या 25 हुई
भारत की टेंशन बढ़ा रहा ब्रिटेन वाला कोरोना, देश में नए स्ट्रेन के 5 नए मरीज मिले, संक्रमितों की संख्या 25 हुई
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। भारत में ब्रिटेन वाला नया कोरोना वायरस काफी तेज से पैर पसार रहा है। देश में कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन के पांच और लोग संक्रमित हुए हैं, जिससे इस नए प्रकार से कोविड-19 के वायरस से संक्रमितों की संख्या 25 पहुंच गई है। यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी है। बता दें कि बुधवार को नए वायरस के 14 संक्रमित मिले थे।

कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन के पांच नए मामलों में से चार दिल्ली के हैं। पांच में से चार मामले पुणे में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी और सीएसआईआर-इंस्टीट्यूट ऑफ जीनोमिक्स एंड इंटीग्रेटिव बायोलॉजी ने दिल्ली में पता लगाया है। नए स्ट्रेन से संक्रमित लोगों को राज्य सरकार की स्वास्थ्य सुविधाओं में क्वारंटाइन करके रखा गया है।
जीनोम अनुक्रमण के बाद भारत में ब्रिटेन वाले कोरोना वायरस के कुल 25 मामलों का पता चला। स्वास्थ्य मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि सभी 25 संक्रमित व्यक्तियों को हेल्थ फैसिलिटी में आइसोलेट किया गया है। बता दें कि बीते दिनों सबसे पहले ब्रिटेन में कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन मिला था, जिसके बाद पूरी दुनिया में हड़कंप मच गया था।
कोरोना वायरस का यह नया स्ट्रेन पिछले वायरस से भी ज्यादा घातक और संक्रामक है। ब्रिटेन में पाया गया यह नया कोरोना वायरस का स्ट्रेन 70 फीसदी ज्यादा संक्रामक है। अमेरिका में भी दो ऐसे मामले सामने आए हैं। भारत में इसकी पहचाने के लिए केंद्र से लेकर राज्यों तक ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
भारत सरकार ने ब्रिटेन में पाए गए वायरस के नए स्वरूप के मामलों का संज्ञान लिया और इसका पता लगाने के लिए अग्र सक्रिय एवं निवारक रणनीति अपनाई। ब्रिटेन से आने वाली सभी उड़ानों को 23 दिसंबर 2020 से 31 दिसंबर 2020 तक अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है और ब्रिटेन से हाल में लौटे यात्रियों की अनिवार्य रूप से जांच की जा रही है।

धौरपुर को मिली एसडीएम कार्यालय और महाविद्यालय की सौगात
CG Corona : सक्रिय मरीजों की संख्या 3000 के पार, पॉजिटिविटी दर बढ़कर 13 फीसदी के पार
पुलिस-नक्सली मुठभेड़: दो महिला सहित एक पुरूष नक्सली ढेर, हथियार, विस्फोटक व अन्य सामान बरामद
जिला पंचायत चुनाव में कांग्रेस की जीत पर गृहमंत्री ने जनता का जताया आभार, कहा-सरकार की नीतियों और योजनाओं के प्रति किया विश्वास
बिजली संकट से हाहाकार : अस्पतालों पर भी आंच, पार्क में रात बिता रहे लोग, यहां हर आंधे घंटे में कटौती
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Congressmen remembered the 63rd death anniversary of पं.रविशंकर शुक्ल की 63 वीं पुण्यतिथि कांग्रेसियों ने किया याद… जिला अध्यक्ष तुलसी साहू ने कहा भिलाई इस्पात संयंत्र उन्हीं की देन
Next Article 10वीं के छात्र ने सहपाठी को मारी गोली, कुर्सी विवाद में ले ली जान 10वीं के छात्र ने सहपाठी को मारी गोली, कुर्सी विवाद में ले ली जान

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?