ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: किसान आंदोलन में शामिल पंजाब के वकील ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखी वजह
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

किसान आंदोलन में शामिल पंजाब के वकील ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखी वजह

By @dmin
Published: December 27, 2020
Share
किसान आंदोलन में शामिल पंजाब के वकील ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखी वजह
किसान आंदोलन में शामिल पंजाब के वकील ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखी वजह
SHARE

बहादुरगढ़ (हरियाणा) एजेंसी। आंदोलनकारी किसानों के समर्थन में आए पंजाब के एक वकील ने रविवार सुबह हरियाणा के बहादुरगढ़ में जहरीला पदार्थ निगल लिया। पीजीआई रोहतक में उनकी मौत हो गई। उनके पास से सुसाइड नोट के तौर पर प्रधानमंत्री मोदी को लिखा एक पत्र बरामद हुआ है। जिसमें उन्होंने तीनों कृषि कानूनों को किसान विरोधी बताया है और कहा है कि किसान मजदूर और आम आदमी की रोटी मत छीनिए।

टीकरी बार्डर से करीब सात किलोमीटर दूर पकौड़ा चौक के पास किसान आंदोलन में शामिल वकील अमरजीत सिंह ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ती देख साथी उन्हें तुरंत बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल लेकर गए। सीएमओ झज्जर डॉ. संजय दहिया ने बताया कि  बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में वे करीब नौ बजकर 22 मिनट पर पहुंचे। 
प्राथमिक दवा देने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पंजाब के फाजिल्का जिले के जलालाबाद बार एसोसिएशन के सदस्य वकील अमरजीत सिंह अपने साथी आंदोलनकारियों के साथ नयागांव चौक के निकट धरनारत थे। 

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
जलालाबाद के एक प्रदर्शनकारी किसान जसप्रीत सिंह ने कहा कि अमरजीत पिछले 15 दिनों से बहादुरगढ़ के पकोड़ा चौक के पास किसान आंदोलन में ठहरे थे। रविवार सुबह एक किसान ने फोन पर मुझे सूचित किया कि अमरजीत ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया है। अमरजीत को बहादुरगढ़ के सिविल अस्पताल ले जाया गया, वहां से गंभीर हालत में रोहतक स्थित पीजीआईएमएस रेफर कर दिया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।
एडवोकेट अमरजीत के पास से सुसाइड नोट के तौर पर प्रधानमंत्री मोदी को अंग्रेजी में लिखा पत्र मिला है। जिसमें उन्होंने कहा है कि वह तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों आंदोलन के समर्थन में बलिदान दे रहे हैं। टाइप किए इस पत्र के नीचे हस्ताक्षर के साथ हरे रंग की स्याही वाले पेन से 18 दिसंबर की तारीख लिखी है। उन्होंने पंजाबी में हाथ से लिखी कुछ पंक्तियों में न्यायपालिका के प्रति भी निराशा व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने सुकमावासियों को दी 225 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात….. हितग्राहियों को 65 लाख 74 हजार रुपए की राशि का किया वितरण
घर में सो रही दो नाबालिग बहनों को अगवा कर दुष्कर्म, पहाड़ी इलाके में मिलीं बेसुध
वयस्कों के लिए कोविड टीकों की एहतियाती खुराक अब पूरी तरह मुफ्त, 15 से विशेष अभियान की तैयारी में सरकार
अब रेलवे स्टेशन में तैनात होगा थ्रेट डिटेक्टिव, रूंगटा आर-1 के सीएस के विभाग ने तैयार किया खास डिवाइस… भारत सरकार से मिला पेटेंट
छत्तीसगढ़ में कोरोना: पिछले 24 घंटों में सामने आए 256 नए मामले, राजधानी रायपुर का पुलिस लाइन बना नया हॉटस्पॉट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article शिवसेना UPA का हिस्सा नहीं, गठबंधन महाराष्ट्र तक ही सीमित: अशोक चव्हाण शिवसेना UPA का हिस्सा नहीं, गठबंधन महाराष्ट्र तक ही सीमित: अशोक चव्हाण
Next Article चीन के साथ सीमा विवाद पर रक्षा मंत्री की दो टूक, कहा- भारत अब कमजोर देश नहीं रहा कृषि कानूनों पर राजनाथ सिंह ने कहा – कोई भी मां का लाल किसानों से उनकी जमीन नहीं छीन सकता, मांगा दो साल का वक्त

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?