ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बांदा में संदिग्ध हालात में घर में लगी आग, जिंदा जली मां और तीन बच्चे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

बांदा में संदिग्ध हालात में घर में लगी आग, जिंदा जली मां और तीन बच्चे

By @dmin
Published: December 26, 2020
Share
बांदा में संदिग्ध हालात में घर में लगी आग, जिंदा जली मां और तीन बच्चे
बांदा में संदिग्ध हालात में घर में लगी आग, जिंदा जली मां और तीन बच्चे
SHARE

बांदा (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश के बांदा में शनिवार को संदिग्ध हालात में कच्चे घर में लगी आग में मां व तीन मासूम बच्चों की जिंदा जलकर मौत हो गई। आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। गांव के लोगों की मानें तो अलाव की चिंगारी से आग लगने की बात सामने आ रही है। 

घर में भूसा भरे होने और लकड़ी की धन्नियां लगी होने से आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की लपटें इतनी भीषण थीं कि किसी को बाहर निकलने तक का मौका नहीं मिला। गांव वालों ने जब आग की लपटें देखीं तो शोर मचाया लेकिन अंदर जाने की हिम्मत कोई नहीं जुटा पाया।
आग लगने की सूचना पर सुबह करीब साढ़े आठ बजे थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड पहुंची और आग बुझाने के बाद मलबे से शवों को खोजकर बाहर निकाला। मौके पर एसडीएम व सीओ समेत कई अधिकारी मौजूद हैं।
दुबे का पुरवा मजरा निवासी कल्लू राजस्थान के जयपुर में मजदूरी करता है। उसकी पत्नी 35 वर्षीय संगीता अपने तीन बच्चों नौ वर्षीय अंजली, छह वर्षीय बेटे आशीष और तीन साल की बेटी छोटी के साथ रहती थी।
सुबह करीब साढ़े चार बजे ग्रामीणों ने उसके घर से आग की लपटें निकलते देखीं तो शोर मचाया। गांव वालों ने जब आग बुझने के बाद दरवाजा तोड़ा तबतक पूरा घर मलबे में तब्दील हो चुका था।
हर ओर जला हुआ मलबा पड़ा था और धुआं उठ रहा था। अपर एसपी महेंद्र प्रताप चौहान का कहना है कि आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है। जांच की जा रही है। सभी शवों को निकालकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

मुख्यमंत्री को जनदर्शन में मिली थी शिकायत: सरकारी जमीन से हटाया गया बेजा कब्जा, पक्के निर्माण और तार फेंसिग घेरा भी तोड़ा
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायगढ़ में किया 2.51 करोड़ के कार्यों शिलान्यास व लोकार्पण, तमनार बनेगा नगर पंचायत
नए वेरिएंट को ‘भारतीय’ कहने पर सरकार ने जताई आपत्ति, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी नहीं दिया यह नाम
छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ मलखंब ग्रुप इंडियाज़ गॉट टैलेंट में मचाएंगे तहलका, अर्जुन बिजलानी के बेटे के उपहारों से होंगे हैरान
बोरवेल में गिरे मासूम का रेस्क्यू: अब रोबोटिक्स इंजीनियर ने संभाला मोर्चा, कहा- कुछ घंटों में राहुल को निकालने की करेंगे कोशिश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article असम में बोले गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा की सरकार ही रोक सकती है घुसपैठ
Next Article पाकिस्तान ने गुजरात और राजस्थान को बनाया भारत में आतंकवादी भेजने का नया रास्ता, कश्मीर में सिर्फ एक घुसपैठ पाकिस्तान ने गुजरात और राजस्थान को बनाया भारत में आतंकवादी भेजने का नया रास्ता, कश्मीर में सिर्फ एक घुसपैठ

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?