ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कुली नंबर 1 को लेकर वरुण सारा का जमकर उड़ रहा मजाक
Share
Notification Show More
Latest News
छत्तीसगढ़ के 6 जिलों के 312 वैद्यों का प्रमाणीकरण; मार्च 2027 तक 1 हजार वैद्यों के प्रमाणीकरण का लक्ष्य
October 4, 2026
घसीदास नगर के शिवशक्ति तालाब में डूबा युवक, घंटो मशक्कत के बाद एसडीआरएफ ने निकाला शव
October 3, 2026
स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में होंगी 1812 पदों पर संविदा भर्ती
October 3, 2026
एशिया कप विजेता गीता यादव से मिले उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, बोले- कवर्धा की बेटी ने बढ़ाया देश-प्रदेश का मान
October 3, 2026
दस दिन बाद सुलझा हत्या का मामला, बकाया पैसे के विवाद में लकड़ी के फाड़े से किया था वार
October 3, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

कुली नंबर 1 को लेकर वरुण सारा का जमकर उड़ रहा मजाक

By @dmin Published December 26, 2020
Share
SHARE

वरुण धवन और सारा अली खान स्टारर फिल्म ‘कुली नंबर 1 रिलीज हो गई है। ये फिल्म साल 1995 में रिलीज हुई गोविंदा और करिश्मा कपूर की फिल्म की रीमेक थी। वरुण और सारा की इस फिल्म से भी लोगों को काफी उम्मीद थी। लेकिन ये फिल्म लोगों की उस उम्मीद पर खरी नहीं उतर पाई और लोगों के निशाने पर आ गई। हर कोई अब इस फिल्म को ट्रोल करने में लगा हुआ है। फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर कई मीम्स बनाए गए हैं। जिसे देख कोई भी हंस हसंकर लोटपोट हो जाए।

वरुण और सारा की इस फिल्म के रिलीज होते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने इस फिल्म को ना देखने की सलाह दे डाली है। एक यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘कृपया इस फिल्म को ना देखें, ये फिल्म स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। इस तरह के कई मीम्स सोशल मीडिया पर इस समय वायरल हो रहे हैं।

इस फिल्म से लोगों को उम्मीद कुछ ज्यादा ही थी। वो इसलिए क्योंकि 1995 में आई गोविंदा और करिश्मा कपूर स्टारर ये फिल्म ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुई थी। जिसकी वजह से लोगों को वरुण और सारा से भी काफी उम्मीदें थीं। लेकिन दोनों ही लोगों की इस उम्मीद पर खरे नहीं उतर पाए। जिसके बाद ट्विटर पर कई यूजर्स ने फिल्म देखने के बाद इसे बेकार बताया तो कई लोगों ने वरुण धवन और उनकी फिल्म पर फनी मीम शेयर करके मजे ले रहे हैं।

फिल्म को देखने के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स फिल्म में वरुण और सारा की एक्टिंग से बिल्कुल भी खुश नहीं हैं। यूजर्स का कहना है कि इन दोनों ने फिल्म में काफी ओवरएक्टिंग की है। जिसके चलते लोगों ने ने इन्हें ओवरएक्टिंग की दुकान तक कह डाला।

इससे पहले वरुण धवन ने ‘जुड़वा के रीमेक में भी काम किया था। ये फिल्म भी बॉक्सऑफिस पर सुपरफ्लॉप हुई थी। जिसके बाद अब दूसरी रीमेक में भी वरुण का काम लोगों को पसंद नहीं आया। ऐसे में एक सोशल मीडिया यूजर ने ऋतिक की फिल्म ‘सुपर 30 का एक डायलॉग शेयर किया है। जिसमें ऋतिक कहते हैं, ‘अगले साल फिर ट्राय करना। इस डायलॉग के जरिए यूजर ने फिल्म देखने के बाद डेविन धवन का रिएक्शन बताया है।

इसी तरह से कई लोगों ने गोविंदा की प्रतिक्रिया भी फिल्म देखने के बाद बताई है। हालांकि फिल्म के ट्रेलर पर भी लोगों ने कुछ खास तारीफ नहीं की थी। बता दें कि कई लोगों को ये फिल्म पसंद भी आ रही है। वो लोग जमकर इसकी तारीफ कर रहे हैं।

एक सोशल मीडिया यूजर ने ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा में माधवी का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री की तस्वीर के साथ उनका एक डायलॉग लिखा है। इस तस्वीर पर लिखा है, ‘हमें हमारे भंगार पर गर्व होना चाहिए। तस्वीर को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, ‘डेविड धवन वरुण को जब भी फिल्म के लिए साइन करते हैं तो यहीं कहते हैं।
वरुण धवन की इस फिल्म में एक ट्रेन वाला सीन है। जिसे देख लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। इस सीन में वरुण चलती हुई ट्रेन के ऊपर छत पर चढ़कर ट्रेन से भई तेज दौड़ लगाकर एक बच्चे को ट्रेन के आगे से उठाते हुए नजर आते हैं। इस सीन को देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं।

वहीं वरुण धवन की एक्टिंग को लेकर तो कोई भी इस फिल्म में खुश नहीं है। फिल्म की रिलीज से पहले ही वरुण गोविंदा से कम्पेयर किया जा रहा था। लेकिन फिल्म की रिलीज के बाद लगता है कि गोविंदा को टक्कर देना वरुण धवन के बस की बात नहीं है।

बता दें कि डेविड धवन और वरुण धवन ने पहली बार किसी फिल्म में साथ काम किया है। ‘कुली नं 1 में वरुण धवन और सारा अली खान के अलावा परेश रावल, राजपाल यादव, जावेद जाफरी, शिखा तलसानिया, साहिल वैद जैसे स्टार्स अहम किरदारों में हैं।

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ के 6 जिलों के 312 वैद्यों का प्रमाणीकरण; मार्च 2027 तक 1 हजार वैद्यों के प्रमाणीकरण का लक्ष्य

घसीदास नगर के शिवशक्ति तालाब में डूबा युवक, घंटो मशक्कत के बाद एसडीआरएफ ने निकाला शव

स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में होंगी 1812 पदों पर संविदा भर्ती

एशिया कप विजेता गीता यादव से मिले उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, बोले- कवर्धा की बेटी ने बढ़ाया देश-प्रदेश का मान

दस दिन बाद सुलझा हत्या का मामला, बकाया पैसे के विवाद में लकड़ी के फाड़े से किया था वार

@dmin December 26, 2020
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Pathway will be constructed in Sector 9 area, paver block will सेक्टर 9 क्षेत्र में जगह-जगह होगा पाथवे का निर्माण, लगेंगे पेवर ब्लॉक…. महापौर एवं भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने भूमिपूजन कर दी सौगात
Next Article This young man had to get into a quarrel with friends who were having a liquor party शराब की दावत उड़ा रहे दोस्तों के झगड़े में पडऩा इस युवक को पड़ा भारी… अपना विवाद छोड़ बचाव करने वाले युवक को चाकू मार हुए फरार… जाने फिर क्या हुआ
× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?