ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दिल्ली के युवक के सीने में धड़क रहा वड़ोदरा की युवती का दिल
Share
Notification Show More
Latest News
सकारात्मक सोच, मानवीय मूल्य और नवाचार से ही आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त होता है: राज्यपाल डेका
October 5, 2026
सीएम साय का सिंगापुर प्रवास :  नवा रायपुर के विकास के लिए गार्डन्स बाय द बे से हुई चर्चा
October 5, 2026
कोरबा के कुसमुंडा खदान में आमने-सामने टकराए टेलर, एक चालक की मौत, दूसरा गंभीर घायल
October 5, 2026
अबूझमाड़ में बदलाव : जहां 15 साल रहा सुरक्षा कैंप, अब वहीं संवर रहा आदिवासी बच्चों का भविष्य
October 5, 2026
ब्लैक स्पॉट, ग्रे स्पॉट से लेकर हाईवे तक लगातार निगरानी, दुर्ग भिलाई में पुलिस की स्पेशल चेकिंग
October 5, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

दिल्ली के युवक के सीने में धड़क रहा वड़ोदरा की युवती का दिल

By @dmin Published December 25, 2020
Share
दिल्ली के युवक के सीने में धड़क रहा वड़ोदरा की युवती का दिल
दिल्ली के युवक के सीने में धड़क रहा वड़ोदरा की युवती का दिल
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। वड़ोदरा की युवती का दिल अब दिल्ली के युवक के सीने में धड़क रहा है। ब्रेन डेड होने के बाद 17 वर्षीय युवती के परिजनों ने उसके अंगदान का फैसला लिया जिसके बाद दिल्ली एम्स की टीम ने 20 वर्षीय युवक के शरीर में दिल प्रत्यारोपित किया है। बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजकर 30 मिनट पर एम्स की टीम दिल लेकर वड़ोदरा से नई दिल्ली एयरपोर्ट पहुंची। 

दिल्ली पुलिस ने ग्रीन कॉरिडोर बनाया। करीब 18 किलोमीटर लंबा यह कॉरिडोर पूरा करने में टीम को 12 मिनट का समय लगा। आमतौर पर यह दूरी 35 से 40 मिनट में पूरी हो पाती है। एम्स पहुंचने के बाद टीम ने दिल प्रत्यारोपित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार प्रत्यारोपण सफल रहा है। अगले कुछ दिन तक चिकित्सीय निगरानी में रहने के बाद युवक को डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। 
दिल्ली एम्स के विभागाध्यक्ष डॉ. शिव चौधरी ने बताया कि गुजरात के वड़ोदरा निवासी 17 वर्षीय युवती के अंगदान होने की सूचना मिली थी। कोरोना काल में अब तक दिल प्रत्यारोपित नहीं किया गया था। पहली बार टीम ने कोरोना महामारी के बीच प्रत्यारोपण किया है। 
उन्होंने बताया कि दिल्ली निवासी युवक को जन्म से ही दिल की बीमारी थी। कुछ समय पहले साल 2019 में उसके वाल्व बदले गए थे लेकिन अब दिल को प्रत्यारोपित करना पड़ा। जानकारी के अनुसार प्रत्यारोपण की टीम में डॉ. शिव चौधरी के अलावा, प्रत्यारोपण सर्जन डॉ. मिलिंद होते, डॉ. सुखजीत, एनेस्थीसिया से डॉ. संदीप चौहान व डॉ. मिनाती चौधरी शामिल थीं। 

दिल आने से पहले ही शुरू हुआ ऑपरेशन
डॉक्टरों का कहना है कि वड़ोदरा पहुंची टीम जैसे ही वहां से विमान में सवार हुई तभी दिल्ली एम्स के डॉक्टरों ने युवक का ऑपरेशन शुरू कर दिया था। चूंकि अंग को प्रत्यारोपित होने में काफी कम समय चाहिए होता है। इसलिए डॉक्टरों ने पहले ही तैयारी कर ली थी। अंतिम समय में बस दिल को बदलना ही रह गया था। 

You Might Also Like

सकारात्मक सोच, मानवीय मूल्य और नवाचार से ही आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त होता है: राज्यपाल डेका

सीएम साय का सिंगापुर प्रवास :  नवा रायपुर के विकास के लिए गार्डन्स बाय द बे से हुई चर्चा

कोरबा के कुसमुंडा खदान में आमने-सामने टकराए टेलर, एक चालक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

अबूझमाड़ में बदलाव : जहां 15 साल रहा सुरक्षा कैंप, अब वहीं संवर रहा आदिवासी बच्चों का भविष्य

ब्लैक स्पॉट, ग्रे स्पॉट से लेकर हाईवे तक लगातार निगरानी, दुर्ग भिलाई में पुलिस की स्पेशल चेकिंग

@dmin December 25, 2020
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article फिर बढ़ी टेंशन, फाइजर की कोरोना वैक्सीन लेने वालों में उम्मीद से ज्यादा एलर्जी फिर बढ़ी टेंशन, फाइजर की कोरोना वैक्सीन लेने वालों में उम्मीद से ज्यादा एलर्जी
Next Article Amit Jain became the training in-charge of the fort in the युवा कांग्रेस की ट्रेनिंग टीम में दुर्ग के ट्रेनिंग इंचार्ज बने अमित जैन… युकां प्रदेश अध्यक्ष ने की घोषणा
× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?