ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नए कृषि कानून का चाबुक: किसानों का भुगतान न करने वाले व्यापारी की संपत्ति कुर्क
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

नए कृषि कानून का चाबुक: किसानों का भुगतान न करने वाले व्यापारी की संपत्ति कुर्क

By @dmin
Published: December 23, 2020
Share
नए कृषि कानून का चाबुक: किसानों का भुगतान न करने वाले व्यापारी की संपत्ति कुर्क
नए कृषि कानून का चाबुक: किसानों का भुगतान न करने वाले व्यापारी की संपत्ति कुर्क
SHARE

ग्वालियर (एजेंसी)। दिल्ली की सीमाओं पर पिछले कई दिनों से नए कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसान आन्दोलन के बीच इसी कानून के तहत किसानों से धोखाधड़ी करने वाले व्यापारी पर बड़ी कार्रवाई की गई है। यह कार्रवाई मप्र के ग्वालियर जिला प्रशासन द्वारा भितरवार ब्लॉक के बाजना गांव में की गई है। यहाँ 17 किसानों के धान का 40 लाख रुपये भुगतान नहीं करने वाले व्यापारी की संपत्ति कुर्क करके प्रशासन ने नीलामी शुरू कर दी है। मंगलवार को आरोपित व्यापारी बलराम पुत्र मंगराम परिहार के एक हजार वर्गफीट में बने मकान को एक लाख 45 हजार रुपये में नीलाम कर दिया गया। जमीन की भी नीलामी होनी थी, लेकिन सीमांकन न होने की वजह से कोई बोली लगाने नहीं आया। अब प्रशासन पहले उसका सीमांकन कराएगा।
कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि नए कृषि कानून के तहत जिले में यह पहली कार्रवाई है। आरोपित बलराम दो दिसंबर को परिवार के साथ गांव से भाग गया था। सात दिसंबर को किसानों ने बेलगड़ा थाने में एफआइआर दर्ज कराई थी।
इसके बाद कलेक्टर के आदेश पर एसडीएम ने निराकरण के लिए बोर्ड गठित कर दिया। बोर्ड ने 13 दिसंबर को नए कृषि कानून के तहत व्यापारी की संपत्ति कुर्क करने का आदेश दिया। व्यापारी की आखिरी लोकेशन गुजरात में मिली थी। पुलिस उसे तलाश रही है। गलवार को ग्राम पंचायत भवन पर भितरवार एसडीएम अश्वनी कुमार रावत ने घर और जमीन की नीलामी प्रक्रिया शुरू की। इसमें प्रशासन ने व्यापारी के मकान की शासकीय बोली एक लाख रुपये निर्धारित की।
कई बोलियों के बाद एक लाख 45 हजार रुपये की बोली लगाकर गांव के ही सत्येंद्र सिंह रावत ने मकान खरीद लिया। इसके बाद प्रशासन ने व्यापारी के 0.920 हेक्टेयर कृषि भूमि में से आधे रकबे 0.460 हेक्टेयर की नीलामी की प्रक्रिया शुरू की।
शासकीय गाइडलाइन के अनुसार अधिकारियों ने दो लाख 71 हजार रुपये शुरुआती कीमत तय की। किसी ने भी बोली नहीं लगाई। बोली के इच्छुक लोगों ने बताया कि भूमि पर व्यापारी का कोई कब्जा नहीं है। अब प्रशासन ने सीमांकन करवाना तय किया है। एसडीएम अश्वनी रावत ने बताया नए कृषि कानून के तहत व्यापारी की कुर्क संपत्ति की नीलामी की गई। जमीन का जल्द सीमांकन कराएंगे। उसके बाद नीलामी कराई जाएगी।

हवा में यूं दुश्मन होगा तबाह, आकाश-एनजी मिसाइल का पहला सफल परीक्षण
भिलाई पावर हाउस क्षेत्र में घूमने वाला विक्षिप्त निकला एमटेक व पीएचडी शोधकर्ता: छावनी पुलिस की सजगता से लौटा अपने घर
राज्य में अब तक 127.37 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी
Gustakhi Maaf: यहीं गच्चा खा जाते हैं शंकराचार्य
तूफान के असर से तटीय राज्यों में भारी बारिश की आशंका, कई जिलों में चेतावनी जारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article The Murderous Massacre…. A returning witness told Hulia खुड़मुड़ा हत्याकांड…. एक लौते गवाह ने बताया हुलिया…. पुलिस ने जारी किया स्केच
Next Article किसानों के नाम पर राजनीति न करें पार्टियां, सरकार बातचीत करने को तैयार: कृषि मंत्री तोमर कृषि मंत्री तोमर ने किसानों को दिया भरोसा, योजनाएं लाएंगे और हर खाई पाटेंगे
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?