ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कड़ाके की ठंड में 11 घंटे नाली में पड़ी रही नवजात, फिर सामने आई करुणा और कश्मकश की दास्तान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

कड़ाके की ठंड में 11 घंटे नाली में पड़ी रही नवजात, फिर सामने आई करुणा और कश्मकश की दास्तान

By @dmin
Published: December 23, 2020
Share
10 साल के बच्चे ने 30 सेकेंड में बैंक से चोरी किए 10 लाख रुपये
10 साल के बच्चे ने 30 सेकेंड में बैंक से चोरी किए 10 लाख रुपये
SHARE

दिल्ली (एजेंसी)। समाज में बदनामी के डर से एक बिन ब्याही मां ने पैदा हुई अपनी बच्ची को कपड़े में लपेटकर नाली में फेंक दिया। मासूम कड़कड़ाती ठंड में 11 घंटे तक पड़ी रही। अगले दिन देवदूत बनी एक युवती की उस पर नजर पड़ी तो उसने देखा कि बच्ची हिलडुल रही थी। फौरन युवती अपनी सहेली की मदद से उसे नजदीकी निजी अस्पताल ले गई, जहां से उसे चाचा नेहरू बाल चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। बच्ची को जान बचाने वाली युवती अपनी बहन के लिए मासूम को अब गोद लेना चाहती है। पुलिस ने सीसीटीवी से बच्ची की असली मां की पहचान कर ली है जो बच्ची को स्वीकार करने को तैयार नहीं है। मामले सीडब्ल्यूसी के पास है।

देवदूत बनकर आई काजल
पुलिस के मुताबिक बच्ची के लिए देवदूत बनकर आई काजल (25) (बदला हुआ नाम) परिवार के साथ पांडव नगर में रहती है। वह प्राइवेट नौकरी करती है। 13 दिसंबर को सुबह 9.45 बजे वह घर से दफ्तर के लिए निकली। रास्ते में उसने देखा कि कुछ लोग नाली की ओर देखकर इधर-उधर की बात कर रहे थे। काजल ने भी देखा तो वहां नाली में एक कपड़े में लिपटा किसी बच्चे का पैर दिख रहा था। फौरन काजल आगे बढ़ी तो देखा कि उसमें हरकत भी हो रही है। 
काजल ने बच्चे को उठाया और अपनी सहेली को कॉल किया। बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों का कहना था कि पैदा होने के बाद बच्ची को कुछ भी नहीं खिलाया गया। इसके अलावा उसे  ठंड भी लगी हुई थी, लेकिन हैरत की बात यह थी कि 11 घंटे नाली में पड़ी रहने के बाद वह जिंदा कैसे थी।

13 दिसंबर की रात बिन ब्याही युवती ने दिया जन्म
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। वहां की सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई तो पता चला कि देर रात को पड़ोस की एक युवती ने उसे नाली में फेंका था। युवती से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह बिना शादी के ही गर्भवती हो गई थी। 13 दिसंबर की रात को उसने अपने घर के बाथरूम में बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद दुनिया के डर से उसने बच्ची को एक कपड़े में लपेटकर नाली में फेंक दिया। चाइल्ड वेलफेयर कमेटी मामले की जांच कर रही है। फिलहाल बच्ची की मां उसे स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं है।

मुख्यमंत्री बघेल ने मोर बिजली एप के नए वर्जन 2.0 किया लॉन्च… नए वर्जन से उपभोक्ताओं को घर बैठे मिलेगी 36 प्रकार की सेवाएं
विधायक की पहल से सिविक सेंटर की लौट रही रौनक, रथ पार्क का हो रहा सौंदर्यीकरण
सुरक्षाबलों ने नाकाम की आतंकी साजिश, छह चाइनीज ग्रेनेड बरामद
पीएम मोदी ने 100वीं किसान रेल को दिखाई हरी झंडी, कहा- किसानों की सेवा के लिए हम प्रतिबद्ध
कावड़ियों के बीच अमरकंटक पहुंचे डिप्टी सीएम विजय शर्मा, साथ में बैठकर किया भोजन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पुतिन ने रूस के वैक्सीन को बताया सुरक्षित और प्रभावी, भारत में हो सकता है उत्पादन पुतिन ने बनाया ऐसा कानून, पद से हटने के बाद भी रूस के राष्ट्रपति पर दर्ज नहीं होगा कोई मुकदमा, न होगी गिरफ्तारी
Next Article पंजाब में जारी किसान आंदोलन में शामिल हो सकते हैं राहुल गांधी ! कृषि कानून: कल सड़क पर उतरेंगे राहुल गांधी, राष्ट्रपति से मुलाकात कर सौपेंगे दो करोड़ हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?