ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पुतिन ने बनाया ऐसा कानून, पद से हटने के बाद भी रूस के राष्ट्रपति पर दर्ज नहीं होगा कोई मुकदमा, न होगी गिरफ्तारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedWorld

पुतिन ने बनाया ऐसा कानून, पद से हटने के बाद भी रूस के राष्ट्रपति पर दर्ज नहीं होगा कोई मुकदमा, न होगी गिरफ्तारी

By @dmin
Published: December 23, 2020
Share
पुतिन ने रूस के वैक्सीन को बताया सुरक्षित और प्रभावी, भारत में हो सकता है उत्पादन
पुतिन ने रूस के वैक्सीन को बताया सुरक्षित और प्रभावी, भारत में हो सकता है उत्पादन
SHARE

मॉस्को (एजेंसी)। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने मंगलवार को ऐसे कानून को पारित कर दिया जिससे वह कानून के ऊपर हो जाएंगे। यह बिल देश के राष्ट्रपतियों को पद से हटने के बाद भी आजीवन आपराधिक मामलों से बचाएगा। नए कानून के तहत रूस के पूर्व राष्ट्रपतिओं के साथ ही उनके परिवार के लोग भी पुलिस जांच और पूछताछ के दायरे में नहीं रहेंगे। कानून के जरिए अब राष्ट्रपति पद छोडऩे के बाद भी वह शख्स आजीवन सीनेटर रहेगा और उसे हर तरह के आपराधिक मामले से प्रतिरक्षा हासिल होगी।

नया कानून पूर्व राष्ट्रपतियों और उनके परिवारों से पुलिस या जांचकर्ताओं की पूछताछ, तलाशी या गिरफ्तारी सबसे छूट देता है। यह कानून इसी साल गर्मियों में जनमत संग्रह के बाद हुए उस संविधान संशोधन का हिस्सा है जिसके तहत पुतिन साल 2036 तक देश तक राष्ट्रपति बने रह सकते हैं। इस कानून से पहले पूर्व राष्ट्रपतियों को उन आपराधिक मामलों से छूट थी जो उनके कार्यकाल के दौरान दर्ज किए गए हों। बता दें कि पुतिन पुतिन साल 2000 से ही रूस की सत्ता में हैं।
हालांकि, नए कानून के तहत देशद्रोह या अन्य गंभीर अपराधों के आरोपों और उच्चतम और संवैधानिक अदालतों द्वारा आरोपों की पुष्टि होने पर एक पूर्व राष्ट्रपति को मिली यह प्रतिरक्षा छिन सकती है लेकिन इसकी प्रक्रिया काफी जटिल बना दी गई है।
मंगलवार को पुतिन ने जिस बिल पर हस्ताक्षर किए हैं वह पूर्व राष्ट्रपतियों को फेडरेशन काउंसिल या सीनेट में आजीवन सदस्यता देता है, यानी एक ऐसा पद जो राष्ट्रपति पद से हटने के बाद भी मुकदमों से छूट देगा।
बीते महीने इस बिल के लंबित होने की वजह से यह कयास लगाए जा रहे थे कि खराब स्वास्थ्य के कारण पुतिन इस्तीफा दे सकते हैं। हालांकि, इन कयासों को क्रेमलिन ने बेबुनियाद बताया था।

गृहमंत्री की बाइक रैली: ‘हमर रिसाली-नवा रिसाली, गढ़त रिसाली-बढ़त रिसाली’ थीम के साथ बाइक चलाकर गृहमंत्री पहुंचे अपनों के बीच, सीएम का जताया आभार
जशपुर होमस्टे के प्रति अन्य राज्यों के पर्यटक हो रहें आकर्षित
25 लाख का इनामी नक्सली पापाराव सहित 18 ने किया सरेंडर… 11 महिला नक्सली भी शामिल
उपचुनाव के परिणाम: कांग्रेस ने दी पीएम मोदी को सलाह, अहंकार छोडि़ए और कृषि कानून वापस लीजिए
मुख्यमंत्री बघेल ने पाटन में 7.22 करोड़ की लागत से निर्मित विभिन्न भवनों का किया लोकार्पण…. नवनिर्मित भवनों में विश्राम भवन सहित यह भवन शामिल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big accident: Ammonia leak at IFFCO's Phulpur plant बड़ा हादसा: इफको के फूलपुर प्लांट में आधी रात अमोनिया का रिसाव, दो अफसरों की मौत, कई की हालत बिगड़ी
Next Article 10 साल के बच्चे ने 30 सेकेंड में बैंक से चोरी किए 10 लाख रुपये कड़ाके की ठंड में 11 घंटे नाली में पड़ी रही नवजात, फिर सामने आई करुणा और कश्मकश की दास्तान

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?