ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: संगठन में सरोज पाण्डेय का दबदाबा कायम…. दुर्ग भिलाई के अध्यक्ष चुनाव में दिखा रुतबा…. हासिए पर दिग्गजों की फौज
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

संगठन में सरोज पाण्डेय का दबदाबा कायम…. दुर्ग भिलाई के अध्यक्ष चुनाव में दिखा रुतबा…. हासिए पर दिग्गजों की फौज

By @dmin
Published: December 21, 2020
Share
SHARE

भिलाई। छत्तीसगढ़ भाजपा में डॉ सरोज पाण्डेय ने एक बार फिर अपना रुतबा साबित कर दिया है। दुर्गं भिलाई में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति में डॉ सरोज पाण्डेय का गुट हावी रहा और दोनों जिला अध्यक्ष उनकी पसंद के चुने गए। दुर्ग जिला अध्यक्ष शिवकुमार तमेर व भिलाई जिला अध्यक्ष वीरेन्द्र साहू सांसद सरोज पाण्डेय के कट्टर समर्थक माने जाते हैं, दोनों जिला अध्यक्षों पर इनकी नियुक्ति ने जिले के दिग्गज भाजपा नेताओं का हासिए पर ला दिया है।
तमाम अटकलों के बाद दुर्ग व भिलाई में प्रदेश भाजपा ने नए अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है। दुर्ग जिले के लिए पूर्व महापौर शिवकुमार तमेर को अध्यक्ष चुना गया। वहीं भिलाई जिला अध्यक्ष वीरेन्द्र साहू को बनाया गया। वहीं दुर्ग में ललित चंद्राकर व भिलाई में शंकर लाल देवांगन को महामंत्री बनाया गया है हालांकि इन दोनों को सांसद विजय बघेल का करीबी माना जाता है। इससे पहले सांवलाराम डाहरे जिला भिलाई के अध्यक्ष थे उन्हें भी सांसद सरोज पाण्डेय का समर्थक माना जाता है। अब जिनकी नियुक्ति हुई है वे भी सांसद सरोज के कट्टर समर्थकों में शामिल हैं। प्रदेश संगठन में अपनी पैट बरकरार रखते हुए सांसद सरोज पाण्डेय एक बार फिर से अपना दबदबा कायम रखा है।

Contents
  • भिलाई व रिसाली निगम चुनाव पर नजर
  • चर्चा में चारुलता पाण्डेय का फेसबुक पोस्ट

भिलाई व रिसाली निगम चुनाव पर नजर

दुर्ग भिलाई जिला अध्यक्षों की नियुक्ति के साथ ही अब नगर निगम भिलाई व रिसाली चुनाव पर अब नजरे टिक गई हैं। जिला अध्यक्षों की नियुक्ति में सांसद सरोज पाण्डेय के दबदबे को देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि दोनों निगमों के चुनाव में भी इनका दबदबा कायम रहेगा। नगर निगम दुर्ग में भाजपा की लचर स्थिति के बीच इस बार भिलाई व रिसाली में सांसद सरोज पाण्डेय अपनी क्षमता साबित करना चाहती हैं और अभी जैसी तस्वीर सामने आ रही है उससे लगता है भिलाई व रिसाली निगम चुनाव में सांसद सरोज पाण्डेय की बड़ी दखल सामने आएगी और अपने कई समर्थकों को टिकट दिलाने में कामयाब हो जाएंगी।

चर्चा में चारुलता पाण्डेय का फेसबुक पोस्ट

जिला अध्यक्षों की नियुक्ति के बाद फेसबुक पर सांसद सरोज पाण्डेय की भाभी चारुलता पाण्डेय द्वारा किए गए दो पोस्ट भी काफी चर्चा में है। इनमें से एक पोस्ट 9 दिसंबर का है जिसमें लिखा था वी फॉर विक्ट्री, समझने वाले समझ गए न समझे वे अनाड़ी है। वहीं दूसरो पोर्ट दोनों जिला अध्यक्षों की घोषणा के बाद का है जिसमें उसी पोस्ट को साझा करते हुए लिखा कि हमने पहले ही इशारा कर दिया था कि वी फॉर वीरेन्द्र।

shreekanchanpath 117 # 09 February 2025
स्व-सहायता समूह से जुड़कर पूनम देवी बनीं आत्मनिर्भर, अब ‘लखपति दीदी’ के रूप में बना रहीं नई पहचान
रेलवे ब्रेकिंग: दुर्ग से कानपुर और नवतनवा के लिए स्पेशल ट्रेनों की सुविधा…. 10 जनवरी से होंगी शुरू
Big Breaking : पीएम ई-बस सेवा योजना- छत्तीसगढ़ के चार शहरों को मिली 240 सिटी बसों की स्वीकृति
अवैध प्लाटिंग के मामले पर करें सख्त कार्रवाई, नियमित रूप से करें समीक्षा और दोषियों पर हो कार्रवाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CM Baghel mourns the death of Motilal Vora मोतीलाल वोरा के निधन पर सीएम बघेल ने जताया शोक…. कहा कांग्रेसजनों के पथ प्रदर्शक व मार्गदर्शक
Next Article Three days of state mourning in the state on the death of senior कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोती लाल वोरा के निधन पर प्रदेश में तीन दिनों का राजकीय शोक…. कल दुर्ग में होगा अंतिम संस्कार

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?